एक्सप्लोरर

क्या खत्म होगी शिंदे की नाराजगी? अमित शाह का महाराष्ट्र दौरा, पालकमंत्री विवाद पर हो सकता है बड़ा फैसला

Maharashtra Politics: पिछले कुछ महीनों से रायगढ़ के पालक मंत्री पद को लेकर NCP (अजित पवार गुट) की अदिति तटकरे और शिवसेना (शिंदे गुट) के भरत गोगावले के बीच रस्साकशी लगातार बढ़ती जा रही है.

Amit Shah Maharashtra Visit: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 12 अप्रैल से दो दिनों के महाराष्ट्र दौरे पर जा रहे हैं. इस दौरान उनका मुख्य कार्यक्रम रायगढ़ जिले में होगा. इसके चलते महाराष्ट्र की राजनीति में कई हलचलें देखने को मिल सकती हैं.

खास बात यह है कि रायगढ़ दौरे के बाद अमित शाह राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार गुट) के सांसद सुनील तटकरे के निवास स्थान पर भोजन के लिए जाएंगे. इससे यह सवाल उठ रहा है कि क्या अदिति तटकरे के पालक मंत्री पद को अमित शाह का अप्रत्यक्ष समर्थन मिल रहा है?

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का संभावित कार्यक्रम:

12 अप्रैल 2025, सुबह 10 बजे, पुणे एयरपोर्ट पर आगमन
10. 45 बजे: पाचाड में हेलीकॉप्टर लैंडिंग
11. 00 से 1:00 बजे तक: रायगढ़ किले पर मुख्य कार्यक्रम
1. 30 बजे: पाचाड से टेक ऑफ
2. 00 बजे: सुतारवाडी में सुनील तटकरे के निवास पर भोजन
3. 00 बजे: मुंबई के लिए प्रस्थान
4. 00 से 6. 00 बजे तक: विलेपार्ले में चित्रलेखा साप्ताहिक के कार्यक्रम में सहभाग
रात: सह्याद्री अतिथि गृह में आराम
13 अप्रैल 2025: दिल्ली के लिए प्रस्थान

पालक मंत्री पद को लेकर अदिति तटकरे और भरत गोगावले के बीच खींचतान

पिछले कुछ महीनों से रायगढ़ के पालक मंत्री पद को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार गुट) की अदिति तटकरे और शिवसेना (शिंदे गुट) के भरत गोगावले के बीच रस्साकशी लगातार बढ़ती जा रही है. अब सबकी निगाहें अमित शाह के हस्तक्षेप पर टिकी हैं, जिससे इस विवाद का समाधान निकलने की उम्मीद जताई जा रही है.

पालकमंत्री पद को लेकर क्या हुआ था?

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 18 जनवरी को पालक मंत्रियों की सूची घोषित की थी. इस सूची के अनुसार, रायगढ़ जिले के पालक मंत्री के रूप में राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार गुट) की अदिति तटकरे के नाम की घोषणा की गई थी, जबकि नासिक के लिए बीजेपी के गिरीश महाजन की नियुक्ति की गई.

इसके बाद, रायगढ़ में शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता भरत गोगावले के समर्थकों ने मुंबई-गोवा हाइवे पर उतरकर रास्ता रोको आंदोलन किया. इस दौरान टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया. इसी तरह, स्कूल शिक्षा मंत्री दादा भुसे के समर्थकों ने भी अपनी नाराज़गी ज़ाहिर की. इस पूरे घटनाक्रम के बाद, रायगढ़ और नासिक के पालक मंत्री पदों के फैसले को फिलहाल रोक दिया गया लेकिन 12 अप्रैल को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के रायगढ़ दौरे के चलते, इस निर्णय में नया मोड़ आने की संभावना जताई जा रही है.

ये भी पढ़ें: वक्फ संशोधन कानून पर दूर होगी मुसलमानों की नाराजगी! बीजेपी चलाएगी जन जागरण अभियान

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget