एक्सप्लोरर

वक्फ संशोधन कानून पर दूर होगी मुसलमानों की नाराजगी! बीजेपी चलाएगी जन जागरण अभियान

बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं और नेताओं से कहा गया कि वह मुस्लिम समुदाय के बीच जाकर उनके साथ वक़्त बिताएं और उनको बताएं कि सरकार ने वक्फ संशोधन कानून लाने का फैसला क्यों किया.

वक्फ संशोधन कानून को लेकर के देश भर में विपक्षी पार्टियों और अलग-अलग मुस्लिम संगठन विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. पश्चिम बंगाल से लेकर बिहार तक इसे लेकर जमकर राजनीति भी हो रही है, लेकिन अब बीजेपी ने इस पर अपनी तरह से तैयारी शुरू कर दी है. बीजेपी ने विपक्ष और कुछ मुस्लिम संगठनों के द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन का जवाब देने के लिए जन जागरण अभियान चलाने की तैयारी की है. इसके तहत भाजपा के नेता और कार्यकर्ता मुस्लिम समाज के बीच पहुंचकर उनको वक्फ संशोधन कानून के फायदे गिनाएंगे और यह बताएंगे कि कैसे मुस्लिम समाज को गुमराह करने की कोशिश चल रही है.

वक्फ संशोधन कानून को लेकर चलाए जाने वाले जागरूकता अभियान को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने बीजेपी के देश भर से आए कार्यकर्ताओं से संवाद किया. सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक इस संवाद के दौरान पार्टी की तरफ से इस बात पर जोर दिया गया कि विपक्ष और मुस्लिम संगठन जिस तरह से मुस्लिम समाज को वक्फ संशोधन कानून को लेकर गुमराह कर रहे हैं उसका जवाब देना जरूरी है.
 
तोड़ना होगा वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ भ्रम
 
बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ गुरुवार (10 अप्रैल, 2025) को दिल्ली में जो बैठक की, उसमें चर्चा इसी बात पर हुई कि कैसे वक्फ संशोधन बिल के जो प्रावधान है वह मुस्लिम समुदाय के हित में हैं, इसको मुस्लिम समुदाय के लोगों के बीच पहुंचकर बताना होगा. इसके साथ ही विपक्ष और मुस्लिम संगठनों के द्वारा फैला जा रहे उसे भ्रम को भी तोड़ना होगा कि सरकार इसने कानून के अंतर्गत वक्फ की तमाम जमीनों पर कब्जा करने की तैयारी कर रही है.
 
कार्यकर्ताओं के साथ हुई इस बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को वक्फ संशोधन कानून से जुड़े हुए नोट और जानकारियां भी मुहैया कराई गई. इसके साथ ही वक्फ संशोधन कानून को लेकर आए दिन पूछे जाने वाले प्रश्नों के जवाब भी अलग-अलग भाषाओं में उपलब्ध करवाए गए और इनमें उर्दू में सवाल जवाब भी शामिल है.
 
कैसे मुसलमानों को वक्फ संशोधन कानून के पक्ष में लाएगी बीजेपी?
 
बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं और नेताओं से कहा गया कि वह मुस्लिम समुदाय के बीच जाकर उनके साथ वक़्त बिताएं और उनको बताएं कि सरकार ने वक्फ संशोधन कानून लाने का फैसला क्यों किया. बैठक में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा गया कि वह मुस्लिम समाज में भी जो निचला तबका है जिसको पसमंदा मुस्लिम कहा जाता है उन तक पहुंच कर बताया जाए कि कैसे यह नया कानून सबसे ज्यादा उनके हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.
 
कार्यकर्ताओं को दी गई जानकारी में यह भी बताया गया कि जब यह लोग मुस्लिम समुदाय के लोगों के बीच पहुंचे तो वह उनके बीच पहुंचकर दूसरे मुस्लिम देशों में किस तरह से वहां के वक्फ  बोर्ड सरकार के अधीन आते हैं इस बारे में भी जानकारी साझा करें जबकि भारत में ऐसा नहीं है.
 
देशभर में मुस्लिमों को देंगे कानून के बारे में जानकारी
 
सामने आ रही जानकारी के मुताबिक बीजेपी की तरफ से यह जन जागरण अभियान अगले डेढ़ दो महीने तक चलाया जाएगा और अगर जरूरत पड़ी तो यह जन जागरण अभियान और ज्यादा लंबा भी चल सकता है. बीजेपी की तरफ से चलाये जाने वाले इस जन जागरण अभियान के जरिए कोशिश यही होगी कि मुस्लिम समुदाय तक पहुंचकर उसको इस वक्फ संशोधन कानून के बारे में पूरी जानकारी दी जा सके. 
 
बीजेपी का मानना है कि विपक्ष और मुस्लिम संगठन जिस तरह से इस वक्फ संशोधन कानून लेकर एक तरफ विरोध कर रहे हैं वह एक तरह से मुस्लिम समाज को गुमराह करने की कोशिश है. इस कोशिश को बीजेपी इस तरह के जागरण अभियान के जरिए विपक्ष और मुस्लिम संगठनों के द्वारा वक्त संशोधन बिल को लेकर सरकार को लेकर बनाई जा रहे मुस्लिम विरोधी नेरेटिव को उजागर करने की रणनीति बना चुकी है.
 
ये भी पढ़ें:
 

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget