एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: 'डीके शिवकुमार-सिद्धारमैया लड़ रहे हैं', कर्नाटक में बोले अमित शाह, राम मंदिर और PFI का भी किया जिक्र

Amit Shah In Karnataka: कर्नाटक के 35 साल के इतिहास में कोई भी पार्टी लगातार दूसरी बार सत्ता में नहीं आई है. बीजेपी इस परंपरा को बदलने के लिए अपना पूरा जोर लगा रही है.

Amit Shah's Karnataka Visit: कर्नाटक में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. चुनाव को लेकर सभी दलों ने अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दी है. प्रदेश में इस वक्त बीजेपी (BJP) की सरकार है और पार्टी फिर से वापसी के लिए अपना पूरा जोर लग रही है. इसी कड़ी में पार्टी के दिग्गज नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कर्नाटक पहुंचे हैं. गृहमंत्री ने बेल्लारी में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. इस रैली में उन्होंने कांग्रेस और जेडीएस (JDS) पर जमकर हमला बोला. 

बेल्लारी रैली में अमित शाह ने कांग्रेस के अंतर्कलह पर चुटकी लेते हुए कहा, "सीएम पद के लिए डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया दोनों लड़ रहे हैं. इनकी लड़ाई से कर्नाटक का कल्याण नहीं होगा." शाह ने आगे कहा, "कर्नाटक का कल्याण करना है तो बीजेपी की सरकार ही प्रदेश में बनानी होगी. तभी राज्य का विकास होगा."

परिवारवाद पर शाह का वार

कर्नाटक में शाह ने परिवारवाद पर जमकर हमला बोला. विपक्ष पर जुबानी हमला करते हुए शाह ने कहा, "कांग्रेस और जेडीएस दोनों ही परिवारवादी पार्टियां हैं. जेडीएस को दिया गया आपका एक-एक वोट कांग्रेस को जाने वाला है और कांग्रेस को दिया गया एक-एक वोट सिद्धारमैया और दिल्ली का एटीएम बनी उनकी सरकार को जाने वाला है." उन्होंने दावा किया कि प्रदेश का विकास सिर्फ बीजेपी की सरकार ही कर सकती है. 

कांग्रेस पर जमकर हमला किया

कांग्रेस पर सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए अमित शाह ने कहा, "मोदी जी ने PFI पर बैन लगाया, जबकि कांग्रेस पार्टी ने PFI के 1,700 मामलों को वापस लेने का काम किया था." उन्होंने आगे कहा, "कांग्रेस पार्टी सालों से राम मंदिर को अटकाने का काम कर रही थी. मोदी ने राम मंदिर का शिलान्यास कर दिया है." कांग्रेस पर निशाना साधते हुए गृहमंत्री ने कहा, "पहले पाकिस्तान से हमले होते थे तो कोई जवाब नहीं दिया जाता था. पाक ने मोदी जी के शासन में हमला किया तो उसे करारा जवाब मिला."

दिल्ली नेतृत्व ने बढ़ाई सक्रियता

विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने कर्नाटक में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है. दिल्ली से कई नेता लगातार कर्नाटक का दौरा कर रहे हैं. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा 18-19 फरवरी को कर्नाटक के दौरे पर पहुंचे थे. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 27 फरवरी को कर्नाटक का दौरा करेंगे. इस दौरान पीएम मोदी शिवमोगा में एयरपोर्ट का उद्घाटन भी करेंगे.

ये भी पढ़ें-Pawan Khera Arrested: पवन खेड़ा की जमानत पर SC में 3 बजे होगी सुनवाई? BJP बोली- कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा | 10 प्वाइंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget