एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: अमित शाह बोले- 'मैंने अपनी जिंदगी में केजरीवाल से बड़ा झूठा नहीं देखा'

दिल्ली में आठ फरवरी को चुनाव होना है. चुनाव की तारीख नजदीक आते ही यहां राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई हैबीजेपी नेता अमित शाह ने बुधवार को दिल्ली में कहा कि उन्होंने अरविंद केजरीवाल से बड़ा 'झूठा' अपने जीवन में नहीं देखा

नई दिल्ली: बीजेपी नेता अमित शाह ने बुधवार को कहा कि उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से 'बड़ा झूठा ' अपनी ज़िंदगी में नहीं देखा है. नई दिल्ली विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार सुनील यादव के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने केजरीवाल से पूछा क्या वह जेएनयू के छात्र शरजील इमाम को खिलाफ अभियोजन चलाने की इजाज़त देंगे?

बीजेपी नेता ने कहा कि केजरीवाल ने झूठ बोला था कि वह सरकारी घर या कार नहीं लेंगे. लेकिन “अब उनके पास बंगला और कार दोनों हैं. मैंने अपने 56 साल के जीवन में केजरीवाल से बड़ा झूठा नहीं देखा.”

केंद्रीय गृह मंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में केजरीवाल की उपलब्धियों पर सवाल करते हुए कहा कि बीजेपी के सांसदों ने आप सरकार के झूठे दावों का पर्दाफाश किया तो इस पर केजरीवाल ने जवाब दिया, “हम (बीजेपी) दिल्ली का अपमान कर रहे हैं.”

अमित शाह ने पूछा, “केजरीवाल जी, क्या आप इंदिरा गांधी की तरह महसूस कर रहे हैं.” उन्होंने कहा, “इंदिरा कहा करती थीं कि इंदिरा इज़ इंडिया एंड इंडिया इज़ इंदिरा. केजरीवाल भी समझते हैं कि केजरीवाल इज़ दिल्ली एंड दिल्ली इज़ केजरीवाल.”

बीजेपी नेता अमित शाह ने फरवरी 2016 में जेएनयू में “टुकड़े- टुकड़े नारे लगाने वालों के खिलाफ अभियोजन की अनुमति नहीं देने के लिए” केजरीवाल पर हमला बोला. उन्होंने कहा, “(ईवीएम का) का बटन इतनी ज़ोर से दबाओ कि उसका करंट शाहीन बाग में महसूस हो.”

दिल्ली में ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि बीजेपी नफरत के सहारे सत्ता में नहीं आना चाहती है और इस प्रकार की जीत पार्टी को अस्वीकार्य होगी. उन्होंने आदर्शनगर में एक चुनावी रैली में कहा कि इस नए कानून से वास्तविक नागरिक प्रभावित नहीं होगा. उन्होंने कहा,‘‘हम ऐसी जीत नहीं चाहते जो नफरत के जरिए मिली हो. अगर हम जीत भी गए तो हमें ऐसी जीत स्वीकार्य नहीं होगी.’’ यह भी पढ़ें-

निर्भया केस: दोषी विनय ने राष्ट्रपति से लगाई दया की गुहार, अक्षय की क्यूरेटिव याचिका पर SC कल करेगा विचार

AIMPLB ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर कहा- इस्लाम में महिलाओं के मस्जिद में जाने की मनाही नहीं
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी समर्थकों ने किया टीएमसी रैली पर अटैक, महिलाओं को पीटा... ममता बनर्जी ने लगाए गंभीर आरोप
बीजेपी समर्थकों ने किया टीएमसी रैली पर अटैक, महिलाओं को पीटा... ममता बनर्जी ने लगाए गंभीर आरोप
युवाओं को साधने के लिए BJP पंडित दीनदयाल के नाम से चला रही अभियान, अब तक 11 लाख से ज्यादा प्रतिभागी जुड़े
युवाओं को साधने के लिए BJP पंडित दीनदयाल के नाम से चला रही अभियान, अब तक 11 लाख से ज्यादा प्रतिभागी जुड़े
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी का मामला, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी का मामला, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
US-Iran War LIVE: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Live: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Embed widget