एक्सप्लोरर

मंच पर थे योगी तभी अमित शाह ने यूपी के किस खास नेता को कहा- मेरे मित्र...चौंक गए सभी

UP BJP Politics: लखनऊ में रविवार को हुए नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 60 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे.

UP BJP Politics: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को एक बड़े आयोजन के दौरान 60 हजार से अधिक चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए. इस समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं मंच से युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए, जिससे प्रदेश की पुलिस को 60 हजार नए पुलिसकर्मी मिल गए. यह कार्यक्रम महज रोजगार देने का मंच नहीं था, बल्कि इसके जरिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अंदरूनी सियासत के कुछ दिलचस्प संकेत भी देखने को मिले.

अमित शाह के बयान से बढ़ी सियासी अटकलें
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और योगी सरकार के कई अन्य मंत्री और बीजेपी नेता मंच पर मौजूद थे. सबसे पहले सीएम योगी ने सभा को संबोधित किया, जिसके बाद गृहमंत्री अमित शाह ने युवाओं को प्रेरणादायक संबोधन दिया. अपने भाषण की शुरुआत में अमित शाह ने पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लिया और उसके बाद जब उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का ज़िक्र किया, तो उन्होंने उन्हें "मेरे मित्र और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य जी" कहकर संबोधित किया. इस एक पंक्ति ने यूपी की सियासी गलियारों में चर्चा को एक बार फिर गरमा दिया है.

सीएम योगी और केशव प्रसाद मौर्य की अनबन रही है चर्चा में
उत्तर प्रदेश की राजनीति में लंबे समय से यह बात सामने आती रही है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बीच संबंधों में सबकुछ सहज नहीं है. उपचुनावों के दौरान या फिर विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों में दूरी की कई घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं. ऐसे में अमित शाह का केशव प्रसाद मौर्य को "मित्र" कहकर संबोधित करना, यह साफ संकेत देता है कि मौर्य भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के करीबी नेताओं में शामिल हैं.

इसके अलावा, यह भी उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले जब सीएम योगी और केशव प्रसाद मौर्य दिल्ली में मौजूद थे, तब दोनों ने अलग-अलग शीर्ष नेताओं से मुलाकात की थी, जिससे उनके बीच टकराव की खबरों को और बल मिला था.

ओबीसी वर्ग का बड़ा चेहरा माने जाते हैं केशव प्रसाद मौर्य
विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान जब बीजेपी को बहुमत मिला था, उस वक्त केशव प्रसाद मौर्य का नाम मुख्यमंत्री पद की रेस में भी प्रमुखता से चल रहा था. मौर्य न केवल उपमुख्यमंत्री हैं बल्कि ओबीसी वर्ग का एक बड़ा चेहरा माने जाते हैं, और पार्टी के सामाजिक समीकरणों में उनकी भूमिका अहम रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
विझिंजम पोर्ट से शुरू हुए इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार
विझिंजम पोर्ट से शुरू हुए इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget