एक्सप्लोरर

'ईद-क्रिसमस मनाती हैं, लेकिन रामनवमी के एक जुलूस में नहीं शामिल हुईं', बीजेपी का ममता बनर्जी पर तंज

Amit Malviya On Ram Navami Celebration: रामनवमी के मौके पर बंगाल में कई शोभा यात्राएं निकाली गईं और कार्यक्रम आयोजित किए गए. अशांति की आशंका के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई.

Amit Malviya Attack On Mamata Banerjee: रामनवमी का उत्सव पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया. पश्चिम बंगाल से लेकर महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश जैसे कई राज्यों तक झाकियां और शोभा यात्राएं निकाली गईं. वहीं, इस मौके पर राजनीति भी अपने चरम पर रही. बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला किया.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा, ‘रामनवमी पर पश्चिम बंगाल भगवा सागर में बदल गया, बावजूद इसके कि ममता बनर्जी ने इसे हरा रंग देने की कोशिश की. कई लोग उनके चयनात्मक दृष्टिकोण पर सवाल उठा रहे हैं - कुछ ही दिन पहले वह रेड रोड पर थीं, ईद के जश्न में सक्रिय रूप से भाग ले रही थीं. वह नियमित रूप से क्रिसमस की पूर्व संध्या पर पार्क स्ट्रीट में प्रार्थना में भाग लेती हैं, फिर भी उन्होंने एक भी रामनवमी शोभा यात्रा में भाग नहीं लिया. उनके कामों से साफ पूर्वाग्रह का पता चलता है, हिंदुओं को दूसरे दर्जे का नागरिक मानना ​​और उनकी आस्था और परंपराओं के प्रति अवमानना ​​दिखाना.’

राज्यभर में निकाली गईं कई शोभा यात्राएं

रामनवमी के अवसर पर बंगाल में कई शोभा यात्राएं निकाली गईं और कार्यक्रम आयोजित किए गए. अशांति की आशंका के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई. बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस दोनों के नेताओं ने इस उत्सव में हिस्सा लिया. अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में, विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम के सोनाचुरा गांव में राम मंदिर की आधारशिला रखी. पश्चिम बंगाल में रामनवमी के अवसर पर करीब 2,500 शोभा यात्राएं निकालने का कर्यक्रम था और इस दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए 6,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए.

शोभा यात्रा में भगवा कपड़े पहने नजर आए शुभेंदु अधिकारी

भगवा वस्त्र पहने अधिकारी ने सोनाचुरा में मंदिर स्थल तक शोभा यात्रा का नेतृत्व किया, जहां उन्होंने ‘जय श्री राम’ के नारे के बीच आधारशिला रखी. इस मंदिर का स्थान ऐतिहासिक महत्व का है, क्योंकि यह 2007 के भूमि अधिग्रहण विरोधी प्रदर्शन स्थल के पास है. इस प्रदर्शन के दौरान उपद्रवियों की गई गोलीबारी में कई लोग मारे गए थे. भाजपा सांसद सुकांत मजूमदार हावड़ा के शिबपुर में ‘अंजनी पुत्र सेना’ रैली में शामिल हुए, जबकि उनके सहयोगी सौमित्र खान ने बांकुड़ा में रामनवमी जुलूस में अपने ‘लाठी खेल’ कौशल का प्रदर्शन किया.

उत्तर हावड़ा में, तृणमूल पार्षद गौतम चौधरी सालकिया में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की ओर से आयोजित एक शोभा यात्रा में शामिल हुए. कोलकाता के पास न्यू टाउन में भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी की उस समय पुलिस के साथ बहस हो गई जब उसने अवरोधक लगाकर शोभा यात्रा को रोक दिया और दूसरे मार्ग से जाने को कहा. गतिरोध के बावजूद चटर्जी ने खुद ही आगे बढ़ने की कोशिश की. इस दौरान भाजपा नेता अर्जुन सिंह भी मौके पर मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया संग बैठक में राहुल गांधी किस बात पर हो गए नाराज? कांग्रेस सूत्रों का खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJI-NALSAR विवाद: बार काउंसिल ने फैसला पलटा, दीपके करेंगे मनन मिश्रा के खिलाफ आंदोलन?
CJI-NALSAR विवाद: बार काउंसिल ने फैसला पलटा, दीपके करेंगे मनन मिश्रा के खिलाफ आंदोलन?
'युवाओं की एक और बड़ी जीत...' NALSAR विवाद पर सौरव दास
'युवाओं की एक और बड़ी जीत...' NALSAR विवाद पर सौरव दास
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी, कहा- 'अपनों को खो दिया'
राहुल गांधी ने विदेश नीति पर की पीएम मोदी की मिमिक्री तो भड़की BJP, 'शर्मनाक, हताशा में अपमान'
राहुल गांधी ने विदेश नीति पर की पीएम मोदी की मिमिक्री तो भड़की BJP, 'शर्मनाक'

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी, कहा- 'अपनों को खो दिया'
महारष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय
महारष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
सोलर पावर से होगी पानी की सप्लाई, हर साल बचेगा करोड़ों का बिजली बिल
सोलर पावर से होगी पानी की सप्लाई, हर साल बचेगा करोड़ों का बिजली बिल
Embed widget