एक्सप्लोरर

डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया संग बैठक में राहुल गांधी किस बात पर हो गए नाराज? कांग्रेस सूत्रों का खुलासा

सूत्रों ने बताया कि बैठक के दौरान मंत्रिमंडल में फेरबदल, विधान पार्षद चुनाव और मंत्रियों तथा विधायकों को मोहपाश में फंसाने (हनी ट्रैप) के प्रयासों पर भी चर्चा हुई. 

कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस में सत्ता संघर्ष फिलहाल शांत होता दिख रहा है, क्योंकि पार्टी आलाकमान ने उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष के रूप में बने रहने के लिए कहा है. सूत्रों ने रविवार (6 अप्रैल,2025) को यह जानकारी दी. शिवकुमार मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के साथ बीते गुरुवार और शुक्रवार को नयी दिल्ली के दो दिवसीय दौरे पर थे, जहां उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ बैठक की थी.

यह बैठक इसलिए महत्वपूर्ण थी, क्योंकि शिवकुमार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने की मांग उठ रही थी. माना जा रहा है कि सिद्धारमैया खेमे के कई विधायक और मंत्री चाहते हैं कि शिवकुमार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का पद छोड़ दें. वे पार्टी की ‘एक व्यक्ति, एक पद’ की नीति का सख्ती से पालन करने की मांग कर रहे हैं. चूंकि, शिवकुमार राज्य के उपमुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष हैं, इसलिए पार्टी में उनके प्रतिद्वंद्वी उन्हें अध्यक्ष पद से हटाने की मांग कर रहे हैं.

शिवकुमार को हटाने के पक्ष में नहीं है कांग्रेस आलाकमान

सूत्रों ने बताया कि पार्टी आलाकमान शिवकुमार को बदलने के पक्ष में नहीं है, क्योंकि विधानसभा चुनाव जीतने, लोकसभा चुनाव के दौरान अच्छे प्रदर्शन और तीनों विधानसभा उपचुनावों में जीत दर्ज करने में भी उनकी अहम भूमिका मानी जाती है. पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘पार्टी आलाकमान कम से कम इस साल नवंबर और दिसंबर तक शिवकुमार को बदलने के लिए इच्छुक नहीं है.’’

सूत्रों ने बताया कि बैठक के दौरान मंत्रिमंडल में फेरबदल, विधान पार्षद चुनाव और मंत्रियों तथा विधायकों को मोहपाश में फंसाने (हनी ट्रैप) के प्रयासों पर भी चर्चा हुई. सूत्रों के अनुसार, मंत्रिमंडल में फेरबदल की अभी कोई संभावना नहीं है. पार्टी के एक अन्य पदाधिकारी ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान ने एमएलसी चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन का काम सिद्धरमैया और शिवकुमार पर छोड़ दिया है.

राहुल गांधी हुए किस बात से नाराज?

हनी ट्रैप मुद्दे के बारे में कांग्रेस के शीर्ष सूत्रों ने कहा कि राहुल गांधी इस मुद्दे को उठाए जाने के तरीके से नाखुश हैं. एक सूत्र ने कहा, ‘‘राहुल गांधी का मानना ​​था कि इस मुद्दे पर विधानसभा के अंदर चर्चा नहीं होनी चाहिए थी, खासकर सहकारिता मंत्री के एन राजन्ना द्वारा.’’ राजन्ना ने कर्नाटक विधानसभा के अंदर यह मुद्दा उठाया था. उन्होंने यहां तक ​​दावा किया कि कम से कम 48 विधायकों को हनी ट्रैप में फंसाने का प्रयास किया गया है.

ये भी पढ़ें:

'अंग्रेजी में साइन करते हैं, तब कहां चला जाता है तमिल पर गर्व', पीएम मोदी का CM स्टालिन पर निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंकिता भंडारी केस: राहुल गांधी बोले, 'CBI जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को...'
अंकिता भंडारी केस: राहुल गांधी बोले, 'CBI जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को...'
Live: SIR के खिलाफ राहुल गांधी की याचिका पर SC में सुनवाई, क्या बोले अभिजीत दीपके?
Live: SIR के खिलाफ राहुल गांधी की याचिका पर SC में सुनवाई, क्या बोले अभिजीत दीपके?
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
क्यों बंद किए मेट्रो स्टेशन? SC में दिल्ली पुलिस ने दिया जवाब, कहा- 'हमने...'
क्यों बंद किए मेट्रो स्टेशन? SC में दिल्ली पुलिस ने दिया जवाब, कहा- 'हमने...'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget