एक्सप्लोरर

'हमेशा बेहतर की तलाश करें', तीन राज्यों में सीएम पद पर सस्पेंस के बीच अमित शाह ने किया पोस्ट

Amit Shah Post: राजस्थान, एमपी और छत्तीसगढ़ में कौन मुख्यमंत्री बनेगा, इस पर सस्पेंस बरकरार है, इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा है कि हमेशा बेहतर की तलाश करें.

Amit Shah Instagram Post: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार (9 दिसंबर) को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह अपनी पोतियों के साथ दिख रहे हैं और शतरंज खेलते हुए नजर आ रहे हैं. शाह ने कैप्शन में जो लिखा, उसके राजनीतिक मायने समझे जा रहे हैं. दरअसल, गृह मंत्री ने पोस्ट में लिखा, ''अच्छे कदम के लिए समझौता न करें, हमेशा बेहतर की तलाश करें.''

गृह मंत्री की यह पोस्ट ऐसे समय आई है जब बीजेपी राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए मुख्यमंत्री चुनने के लिए विचार-विमर्श कर रही है. हालांकि, पार्टी ने तीनों राज्यों के लिए अपने केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में विधायक दल की बैठक रविवार (10 दिसंबर) को होगी, जबकि राजस्थान और मध्य प्रदेश में बैठकें सोमवार (11 दिसंबर) को होंगी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Amit Shah (@amitshahofficial)

सीएम तय करने के लिए बीजेपी में चला है मुलाकातों और बैठकों का दौर

इससे पहले तीनों राज्यों के सीएम पद को लेकर सस्पेंस के बीच केंद्रीय नेतृत्व के साथ कई नेताओं की मुलाकात का दौर चला है. जिनमें राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, तिजारा से जीते बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायक बाबा बालकनाथ, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आदि शामिल हैं. वहीं, तीनों राज्यों के लिए मुख्यमंत्री तय करने के लिए पार्टी ने भी कई उच्च स्तरीय बैठकें की हैं, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेता शामिल हुए.

इससे पहले चुनाव नतीजों को लेकर पीएम मोदी ने कहा था, ''लोग बीजेपी के शासन, निर्णय लेने और पारदर्शिता को पसंद करते हैं... यह बड़ी बात है कि एक सरकार के तौर पर हमारे अंदर सकारात्मकता है. हमारी पार्टी में सत्ता विरोधी लहर नहीं है. इस चुनाव में जीत हमारी सामूहिक शक्ति की जीत है…''

नतीजों ने कांग्रेस की आकांक्षाओं को क्यों दिया है झटका?

बता दें कि हाल में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में पांच राज्यों में से तीन में बीजेपी ने जीत दर्ज की है. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में पार्टी को मिले मजबूत जनादेश ने न केवल राजनीतिक विरोधियों को हैरानी में डाल दिया, बल्कि कुछ सर्वेक्षणकर्ताओं की ओर से की गईं करीबी मुकाबले की भविष्यवाणियों को भी खारिज कर दिया. 

कांग्रेस को पांच राज्यों में से केवल तेलंगाना में जीत मिली है. माना रहा है कि नतीजों ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की आकांक्षाओं को झटका दिया है क्योंकि हिंदी पट्टी के बड़े हिस्से में उसे सत्ता से वंचित होना पड़ा है.

यह भी पढ़ें- बीजेपी को CM चुनने में जब भी लगा 5 दिन से ज्यादा वक्त, हो गया यह खेल; एमपी-राजस्थान और छत्तीसगढ़ में क्या होगा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NDA की बैठक में PM मोदी के हाथों में तिरंगा, वंदे मातरम् के लगे नारे, वीडियो वायरल
NDA की बैठक में PM मोदी के हाथों में तिरंगा, वंदे मातरम् के लगे नारे, वीडियो वायरल
Parliament Monsoon Session LIVE: लाठीचार्ज के खिलाफ NDA सांसदों का मार्च, राहुल को घेरने का बड़ा प्लान
LIVE: लाठीचार्ज के खिलाफ NDA सांसदों का मार्च, राहुल को घेरने का बड़ा प्लान
Weather Today: देशभर में मानसून का कहर, दिल्ली-NCR से उत्तराखंड तक बारिश से हुआ बुरा हाल
देशभर में मानसून का कहर, दिल्ली-NCR से उत्तराखंड तक बारिश से हुआ बुरा हाल
पुडुचेरी में भगवा झंडा देखकर भड़के अमित शाह, कहा- 'तिरंगा कहां है'
पुडुचेरी में भगवा झंडा देखकर भड़के अमित शाह, कहा- 'तिरंगा कहां है'

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Monsoon Picnic Safety Tips: मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
Embed widget