एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत के लिए पेश किया रोडमैप, कहा- इन पांच पिलर्स पर खड़ी होगी देश की भव्य इमारत

पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया को विश्वास होने लगा है कि भारत बहुत अच्छा कर सकता है. मानव जाति के कल्याण के लिए बहुत कुछ अच्छादे सकता है.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोरोना काल में देश को पांचवीं बार संबोधित किया. आज उन्होंने लॉकडाउन 4 के एलान के साथ 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की भी घोषणा की. इसके साथ ही उन्होंने आत्मनिर्भर भारत का रोडमैप भी पेश किया. उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की ये भव्य इमारत, पांच पिलर्स पर खड़ी होगी.

पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया को विश्वास होने लगा है कि भारत बहुत अच्छा कर सकता है. मानव जाति के कल्याण के लिए बहुत कुछ अच्छा दे सकता है. उन्होंने कहा कि सवाल ये है कि आखिर कैसे? इस सवाल का जवाब देते हुए पीएम ने कहा, "130 करोड़ देशवासियों का आत्मनिर्भर भारत का संकल्प.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "आज हमारे पास साधन हैं, हमारे पास सामर्थ्य है, हमारे पास दुनिया का सबसे बेहतरीन टैलेंट है, हम सबसे अच्छे उत्पाद बनाएंगे, अपनी क्वालिटी और बेहतर करेंगे, सप्लाई चेन को और आधुनिक बनाएंगे, ये हम कर सकते हैं और हम जरूर करेंगे."

पीएम मोदी ने इन पांच बिंदुओं का किया ज़िक्र पहला: अर्थव्यवस्था (Economy)- एक ऐसी इकॉनॉमी जो Incremental change, नहीं बल्कि Quantum Jump लाए.

दूसरा: इंफ्रास्ट्रक्चर (Infrastructure)- एक ऐसा Infrastructure जो आधुनिक भारत की पहचान बने.

तीसरा: System- एक ऐसा सिस्टम जो बीती शताब्दी की रीति-नीति नहीं, बल्कि 21वीं सदी के सपनों को साकार करने वाली Technology Driven व्यवस्थाओं पर आधारित हो.

चौथा: जनसांख्यिकी (Demography)- दुनिया की सबसे बड़ी Democracy में हमारी Vibrant Demography हमारी ताकत है, आत्मनिर्भर भारत के लिए हमारी ऊर्जा का स्रोत है.

पांचवां: मांग (Demand)- हमारी अर्थव्यवस्था में डिमांड और सप्लाई चेन का जो चक्र है, जो ताकत है, उसे पूरी क्षमता से इस्तेमाल किए जाने की जरूरत है.

कोरोना संकट के दौरान विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "ये आर्थिक पैकेज, 'आत्मनिर्भर भारत अभियान' की अहम कड़ी के तौर पर काम करेगा."

पीएम ने बताया, "हाल में सरकार ने कोरोना संकट से जुड़ी जो आर्थिक घोषणाएं की थीं, जो रिजर्व बैंक के फैसले थे, और आज जिस आर्थिक पैकेज का ऐलान हो रहा है, उसे जोड़ दें तो ये करीब-करीब 20 लाख करोड़ रुपए का है. ये पैकेज भारत की GDP का करीब-करीब 10 प्रतिशत है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Budget Session Live: 'घरेलू LPG को दी जा रही प्राथमिकता...', मिडिल ईस्ट संकट पर लोकसभा में बोले पीएम मोदी, तेल को लेकर क्या कहा?
Live: 'घरेलू LPG को दी जा रही प्राथमिकता...', मिडिल ईस्ट संकट पर लोकसभा में बोले पीएम मोदी
'भारत के सामने भी युद्ध ने...', मिडिल ईस्ट की जंग पर संसद में बोले पीएम मोदी, पेट्रोल-डीजल संकट पर बताया सरकार का प्लान
'भारत के सामने भी युद्ध ने...', मिडिल ईस्ट की जंग पर संसद में बोले पीएम मोदी, पेट्रोल-डीजल संकट पर बताया सरकार का प्लान
तेलंगाना: मां के शव के पास पूरी रात रोती रही ढाई साल की मासूम, पत्थरों से कुचलकर की गई हत्या
तेलंगाना: मां के शव के पास पूरी रात रोती रही ढाई साल की मासूम, पत्थरों से कुचलकर की गई हत्या
लाल किला ब्लास्ट केस: कश्मीर में NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी, एक व्यवसायी के घर पर मारा छापा
लाल किला ब्लास्ट केस: कश्मीर में NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी, एक व्यवसायी के घर पर मारा छापा

वीडियोज

Iran Vs America War: ईरान पर बड़े हमले की तैयारी कर रहे America को कड़ा जवाब! | IRGC | Trump
Iran Israel-US War News: ईरान पर देर रात हमला, जवाबी कार्रवाई में दुश्मनों के छुड़ाए छक्के!
Israel US Iran War News: ईरान के ठिकानों पर भारी बमबारी के बाद बड़ी तबाही! | Netayahu | Trump
Donald Trump के U-Turn ने दुनिया को चौंकाया | Iran Vs America Israel War
Iran-Israel War: Middle East में बारूद की बारिश ने बढ़ाया युद्ध का खतरा | World War3 | Drones Attack

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'खाड़ी देशों में 1 करोड़ से ज्यादा भारतीय...', ईरान युद्ध पर संसद में बोले पीएम मोदी
'खाड़ी देशों में 1 करोड़ से ज्यादा भारतीय...', ईरान युद्ध पर संसद में बोले पीएम मोदी
अब्दुल बासित की गीदड़भभकी पर प्रियंका चतुर्वेदी की दो टूक, कहा- अगर थोड़े भी संकेत लगे तो...
अब्दुल बासित की गीदड़भभकी पर प्रियंका चतुर्वेदी की दो टूक, कहा- अगर थोड़े भी संकेत लगे तो...
Strait of Hormuz: भारत के लिए राहत की खबर, दो LPG टैंकर्स ने पार किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज
Strait of Hormuz: भारत के लिए राहत की खबर, दो LPG टैंकर्स ने पार किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज
आईपीएल की तरह नए लीग की घोषणा, ये 6 टीमें लेंगी हिस्सा, जानिए सबकुछ
आईपीएल की तरह नए लीग की घोषणा, ये 6 टीमें लेंगी हिस्सा, जानिए सबकुछ
Dhurandhar 2 Leaked: 'धुरंधर 2' की धुआंधार कमाई के बीच मेकर्स को झटका, ऑनलाइन लीक हुई फिल्म, फ्री में डाउनलोड कर धड़ल्ले से देख रहे लोग
'धुरंधर 2' की धुआंधार कमाई के बीच मेकर्स को झटका, ऑनलाइन लीक हुई फिल्म
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान ने लगाया $2 मिलियन का टोल, कहा- 'ये हमारे अधिकार को...'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान ने लगाया $2 मिलियन का टोल, कहा- 'ये हमारे अधिकार को...'
Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड ने जारी किया 12वीं क्लास का रिजल्ट, इस साल इतने फीसदी स्टूडेंट्स हुए पास
बिहार बोर्ड ने जारी किया 12वीं क्लास का रिजल्ट, इस साल इतने फीसदी स्टूडेंट्स हुए पास
BSEB 12th Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट, जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट, जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
Embed widget