एक्सप्लोरर

Telangana Politics: PK के कांग्रेस में शामिल होने की बातचीत के बीच नया ट्विस्ट, KCR ने IPAC के साथ किया करार

Telangana Politics: कांग्रेस के साथ अब 3 बैठकों में प्रशांत किशोर ने अपनी योजनाओं के बारे में बातचीत की है. प्रशांत किशोर ने कांग्रेस को निर्णय के लिए 2 मई तक की समय सीमा भी दी है.

Telangana Assembly Election: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की पार्टी ने राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक सलाहकार आईपीएसी के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसका नेतृत्व कभी चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर किया करते थे. सूत्रों से पता चला है कि प्रशांत किशोर जो कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं शनिवार से ही हैदराबाद में तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव के आवास  पर डेरा डाले हुए हैं. इस अनुबंध को लेकर सीएम चंद्रशेखर के राव की काफी उम्मीदें हैं लेकिन इस अनुंबध ने कांग्रेस के साथ प्रशांत किशोर की सदस्यता को लेकर नई अटकलों को जन्म दिया है. प्रशांत किशोर देश की ग्रैंड ओल्ड पार्टी को एक बार फिर से नई जान फूंकने के लिए इसमें शामिल हो रहे हैं.

इस मुलाकात की एक और खास बात है कि केसीआर भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ पूरे देश में लगातार विपक्षी एकजुटता की कोशिश भी कर रहे हैं. कांग्रेस के साथ अब 3 बैठकों में प्रशांत किशोर ने अपनी योजनाओं के बारे में बातचीत की है. प्रशांत किशोर ने कांग्रेस को निर्णय के लिए 2 मई तक की समय सीमा भी दी है. पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पार्टी के दिग्गज नेताओं के साथ सोमवार को एक बैठक करेंगी जिसमें इस मामले पर अंतिम निर्णय लिए जाने की संभावना है. 

प्रशांत किशोर अन्य पार्टियों से दूरी बनाएं!
हालांकि वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का मानना है कि राज्यों के विधानसभा चुनावों में प्रशांत किशोर को कांग्रेस की सलाहकार की भूमिका को लेकर सावधान रहना होगा, क्योंकि उनके प्रतिस्पर्धी दलों ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस और जगन मोहन रेड्डी की वाईएसआर कांग्रेस के रणनीतिक सलाहकार भी वो रह चुके हैं. सूत्रों ने यह भी संकेत दिया है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रशांत किशोर के प्रस्ताव के मूल्यांकन करने के लिए जो विशेष टीम बनाई हो वो चाहती है कि प्रशांत किशोर अन्य सभी राजनीतिक पार्टियों से दूरी बना लें और खुद को पूरी तरह से कांग्रेस पार्टी के लिए समर्पित कर दें. हालांकि प्रशांत किशोर ने आधिकारिक तौर पर IPAC को पूरी तरह से छोड़ चुके हैं संगठन के सभी निर्णयों के बारे में उन्हें बताया जाता है क्योंकि उन्होंने इस संगठन का कई वर्षों तक नेतृत्व किया है.  

कांग्रेस को पीके की सलाह 2024 में 370 सीटों पर लड़े चुनाव 
सूत्रों की मानें तो प्रशांत किशोर ने कांग्रेस के साथ बैठक में ये सलाह दी थी कि पार्टी साल 2024 के लोकसभा चुनावों में सिर्फ 370 सीटों पर ही चुनाव लड़ेगी. इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस पार्टी को ये सलाह भी दी थी कि उन्हें ममता बनर्जी और केसीआर के साथ गठबंधन भी करना चाहिए. हालांकि ये एक ऐसी सलाह है जिसे कई दशक की दुश्मनी के बाद राज्य कांग्रेस इकाइयां इससे खुश नहीं होंगी. प्रशांत किशोर की कांग्रेस के साथ बातचीत के बाद अब ये अटकलें भी लगाईं जा रही हैं कि क्या चंद्रशेखर राव के साथ वो अपना संपर्क खत्म कर देंगे या फिर चुनावी रणनीतिकार अपनी टीम से दूरी बनाएंगे. 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रशांत किशोर शनिवार सुबह 9.30 बजे दिल्ली से हैदराबाद पहुंचे थे. इस दौरान केसीआर और टीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव से मुलाकात की जानकारी ये भी है कि रविवार को प्रशांत किशोर प्रगति भवन में ही रहेंगे और चुनावी चर्चाओं का दौर वहां भी चलेगा. इस बैठक के लिए टीआरएस प्रमुख ने किसी और नेता को आमंत्रित नहीं किया. 

300 करोड़ के अनुबंध की बात को केसीआर ने किया खारिज
तेलंगाना के सीएम केसीआर ने सबसे पहले प्रशांत किशोर को अपना सबसे अच्छा दोस्त होने का दावा किया था. फिर उन्होंने ये भी स्वीकार किया कि उन्होंने पीके के साथ राजनीतिक रणनीतिकार के साथ राष्ट्रीय परिवर्तन लाने के लिए बातचीत भी की थी. उन्होंने 300 करोड़ रुपयों के अनुबंध की बात को खारिज करते हुए कहा, पिछले 7-8 सालों से प्रशांत किशोर के साथ मेरे अच्छे संबंध रहे हैं वो मेरे बहुत अच्छे मित्र हैं उन्होंने कभी पैसों के लिए काम नहीं किया. वो कोई सैलरी लेने वाले कर्मचारी नहीं हैं आप सब देश के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को नहीं समझते हैं.

Delhi Heat: दिल्ली में गर्मी से नहीं मिलेगी निजात अप्रैल के आखिरी सप्ताह में 44 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 

Jammu Kashmir Encounter: पुलवामा सुरक्षाबलों ने लश्कर के 3 आतंकियों को किया ढेर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु जा रही Air India Express की फ्लाइट से पक्षी टकराया, विमान में सवार थे 148 यात्री
बेंगलुरु जा रही Air India Express की फ्लाइट से पक्षी टकराया, विमान में सवार थे 148 यात्री
'जब भी बंटे, कमजोर हुए', विजयादशमी के कार्यक्रम में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत
'जब भी बंटे, कमजोर हुए', विजयादशमी के कार्यक्रम में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
LIVE: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget