एक्सप्लोरर

दिल्ली में बर्ड फ्लू की आशंका के बीच 27 बत्तखों और 91 कौवों की मौत, कल लैब से आएगी रिपोर्ट

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को जानकारी दी थी कि 104 सैंपल जालंधर के लैब में भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट सोमवार को आएगी. अभी तक दिल्ली में बर्ड फ्लू का कोई कंफर्म मामला सामने नहीं आया है.

नई दिल्ली: दिल्ली में डीडीए के अंतर्गत आने वाले पार्क में अब तक कुल 27 बत्तखों और कुल 91 कौवों की मौत रिपोर्ट की गई है. ये आंकड़े पिछले करीब 1 हफ्ते में रैपिड रिस्पॉन्स टीम द्वारा मृत पाये गये पक्षियों के हैं. 27 बत्तखों की मौत संजय झील में रिपोर्ट की गई है, जिनमें से 10 बत्तखें शनिवार को और 17 बत्तखें रविवार को मरी हुई पाई गई हैं. संजय झील को रैपिड रिस्पॉन्स टीम की ओर से अलर्ट ज़ोन में डाला गया है और पार्क को बंद कर दिया गया है. अब तक सबसे ज़्यादा, 24 कौवों की मौत सरिता विहार के डिस्ट्रिक्ट पार्क में रिपोर्ट की गई है. किसी भी मौत में अभी तक बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं है, सैम्पल रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जानकारी दी थी कि रिपोर्ट कल सोमवार को आएगी.

देश के सात राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि

अभी तक देश के सात राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है. केंद्र सरकार ने रविवार को कहा कि सात राज्यों- केरल, राजस्थान, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, गुजरात और उत्तर प्रदेश में बर्ड फ्लू फैलने की पुष्टि हो गई है. वहीं दिल्ली और महाराष्ट्र के नमूनों की रिपोर्ट का इंतजार है. पशुपालन और डेयरी विभाग ने एक बयान में कहा कि छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से जंगली पक्षियों के किसी नमूने में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है जिनकी पहले जांच की गई थी.

हरियाणा के पंचकूला जिले के दो कुक्कुट फॉर्म में एवियन इन्फ्लुएंजा (बर्ड फ्लू) के संक्रमण की पुष्टि होने के बाद राज्य सरकार ने नौ त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्विक रिस्पॉन्स टीम) तैनात किए हैं और दोनों ही केंद्रों पर रोकथाम का अभियान जारी है. गुजरात के सूरत जिले और राजस्थान के सिरोही जिले में कौए और वन्य पक्षियों के नमूनों में एवियन इन्फ्लुएंजा की पुष्टि हुई है. बयान में कहा गया, ‘‘इसके अलावा कांगड़ा जिले (हिमाचल प्रदेश) से 86 कौओं तथा दो बगुलों की असामान्य मौत की खबरें आई हैं.’’ इसमें कहा गया, ‘‘नाहन, बिलासपुर और मंडी (हिमाचल प्रदेश) से भी जंगली पक्षियों की असामान्य मौत की खबरें आई हैं और नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिए गए हैं.’’

विभाग ने प्रभावित राज्यों को संक्रमण को और फैलने से रोकने के लिए परामर्श जारी किए हैं. बयान के मुताबिक, ‘‘अभी तक सात राज्यों (केरल, राजस्थान, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, गुजरात और उत्तर प्रदेश) से बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है.’’

केंद्र ने कहा कि दिल्ली और महाराष्ट्र के नमूनों की रिपोर्ट का इंतजार है जिन्हें प्रयोगशाला में भेजा गया है. केरल के दोनों प्रभावित जिलों में नियंत्रण और रोकथाम का काम पूरा कर लिया गया है. राज्य को अभियान के बाद निगरानी कार्यक्रम संबंधी दिशानिर्देश जारी किए गए हैं.

इस बीच प्रभावित इलाकों में हालात पर निगरानी के लिए गठित केंद्रीय दल प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं. केरल में नौ जनवरी को एक केंद्रीय दल पहुंचा और वह प्रभावित क्षेत्रों की निगरानी कर रहा है. एक अन्य केंद्रीय दल 10 जनवरी को हिमाचल प्रदेश पहुंचा तथा प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण कर रहा है.

केंद्र ने राज्यों से जनता के बीच जागरुकता फैलाने तथा एवियन इन्फ्लुएंजा के बारे में गलत सूचनाएं फैलने से रोकने को कहा. बयान में कहा गया, ‘‘राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से जलाशयों, पक्षी बाजारों, चिड़ियाघरों, कुक्कुट फॉर्म आदि के आसपास निगरानी बढ़ाने, मृत पक्षियों के उचित निस्तारण तथा कुक्कुट फॉर्मों में जैव-सुरक्षा को मजबूत करने का अनुरोध किया गया है.’’

मशहूर शायर मुनव्वर राना के शेर पर विवाद, abp न्यूज़ से बातचीत के दौरान ट्वीट डिलीट करने की जानकारी दी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है ड्रग माफिया वीरेंदर बैसोया? UAE से भारत लाने पर बोले अमित शाह
कौन है ड्रग माफिया वीरेंदर बैसोया? UAE से भारत लाने पर बोले अमित शाह
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
'7 सेकंड तक पायलट के कंट्रोल में नहीं था Air India का विमान', टर्बुलेंस पर बड़ा खुलासा
'7 सेकंड तक पायलट के कंट्रोल में नहीं था Air India का विमान', टर्बुलेंस पर बड़ा खुलासा
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
'मेलोनी समझकर तो...', संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी की मिमिक्री पर पूछा तो हुआ बवाल
'मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा', संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी की मिमिक्री पर पूछा तो हुआ बवाल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
DUSU Elections 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget