एक्सप्लोरर

मशहूर शायर मुनव्वर राना के शेर पर विवाद, abp न्यूज़ से बातचीत के दौरान ट्वीट डिलीट करने की जानकारी दी

मुनव्वर राना ने कहा कि उन्हें अपनी बात करने का पूरा हक है. ट्वीट डिलीट करने पर मुनव्वर राना ने कहा कि उनकी तुलना ट्रंप से की जाए इससे ज्यादा शर्म की बात और क्या हो सकती है?

नई दिल्ली: मशहूर शायर मुनव्वर राना एक बार फिर विवादों में आ गए हैं. इस बार उन्होंने किसान आंदोलन पर एक शेर लिखा है, जिस पर विवाद हो गया है. अपने शेर में मुनव्वर राना ने संसद को गिरा कर खेत बनाने की बात कही है, सेठों के गोदामों को जला देने की बात कही है. मुनव्वर राना के शेर पर बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने कहा है कि ऐसे लोगों का विरोध कानून से नहीं, पीएम नरेंद्र मोदी से है. हालांकि विवाद के बाद मुनव्वर राना ने अपना शेर डिलीट कर दिया.

मुनव्वर राना ने क्या लिखा था?

अपने ट्विटर अकाउंट पर मुनव्वर राना ने लिखा था, "इस मुल्क के कुछ लोगों को रोटी तो मिलेगी, संसद को गिरा कर वहां कुछ खेत बना दो...अब ऐसे ही बदलेगा किसानों का मुक़द्दर, सेठों के बनाये हुए गोदाम जला दो...मैं झूठ के दरबार में सच बोल रहा हूं, गर्दन को उड़ाओ, मुझे या ज़िंदा जला दो."

मुझे अपनी बात कहने का पूरा हक- मुनव्वर राना

अपने इस ट्वीट पर मुनव्वर राना ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि एक देश में दो संसद की जरूरत नहीं होती है. जब एक नई संसद बन रही है तो पुरानी संसद की कोई जरूरत भी नहीं रह जाएगी. ऐसे में इसे किसी दूसरे काम में लिया जा सकता है. उन्होंने कहा, "मुझे अपनी बात कहने का पूरा हक है. किसान अपना फैसला खुद करें, सरकार नहीं." एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान ही उन्होंने इस बात की जानकारी दी कि ट्वीट को डिलीट कर दिया है.

ट्वीट डिलीट करने पर क्या बोले मुनव्वर राना?

ट्वीट डिलीट क्यों किया, इसके जवाब में मुनव्वर राना ने एबीपी न्यूज़ से कहा, "इतनी गालियां खाने के लिए भी हम तैयार नहीं थे. क्योंकि अब हमारा मुकाबला अगर ट्रंप से किया जाए, जिस तरह से ट्रंप के साथ हुआ...ट्रंप ने जो किया वो हम कर रहे हैं तब इससे ज्यादा शर्म की बात और क्या हो सकती है. ट्रंप जैसे जाहिल से हमारा मुकाबला किया जाए...हमने 24 किताबें लिखी हैं...ट्रंप ने सिर्फ नोट छापे हैं. एक मुनव्वर राना का मुकाबला ट्रंप जैसे नॉनसेंस से कभी नहीं हो सकता है."

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर बोले- किसान आंदोलन के पीछे कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टियों की प्रमुख भूमिका 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा और नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा, नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
बंगाल नाव हादसे में 9 मछुआरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख का ऐलान
बंगाल नाव हादसे में 9 मछुआरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख का ऐलान
अब पूर्व चुनाव कमिश्नर को भी नहीं SIR पर भरोसा! SY कुरैशी बोले- यह लोकतंत्र के साथ छेड़छाड़
अब पूर्व चुनाव कमिश्नर को भी नहीं SIR पर भरोसा! SY कुरैशी बोले- यह लोकतंत्र के साथ छेड़छाड़

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए...
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Embed widget