एक्सप्लोरर

किसानों की लगभग सभी मांगें मान ली गई हैं: देवेंद्र फडणवीस

सीएम फडणवीस ने कहा कृषि भूमि आदिवासियों को सौंपने के लिए समिति बनाने पर सहमत हो गए हैं बशर्ते कि वो 2005 से पहले जमीन पर कृषि करने के सबूत मुहैया कराएं.

मुंबई: महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि उनकी सरकार किसानों की लगभग सभी मांगें मानने पर सहमत हो गई है. पिछले कई दिनों से मांगों को लेकर हजारों किसान मुंबई पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि सरकार उन जमीन का मालिकाना हक आदिवासी किसानों को सौंपने के लिए एक समिति का गठन करेगी जो वर्तमान में जंगल के तौर पर अधिसूचित हैं. बहुत लंबे मार्च में शामिल किसानों और आदिवासियों की मुख्य मांगों में से एक मांग यह भी थी.

सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने मीडिया से कहा, "कृषि उपयोग में लाई जाने वाली वन भूमि आदिवासियों और किसानों को सौंपने के लिए हम समिति बनाने पर सहमत हो गए हैं. विधान भवन में किसानों और आदिवासियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई. हम कृषि भूमि आदिवासियों को सौंपने के लिए समिति बनाने पर सहमत हो गए हैं बशर्ते कि वो 2005 से पहले जमीन पर कृषि करने के सबूत मुहैया कराएं. हमने उनकी लगभग सभी मांगें मान ली हैं."

इससे पहले फडणवीस ने कहा था कि उनकी सरकार किसानों के मुद्दे के प्रति "संवेदनशील और सकारात्मक" है. उन्होंने कहा कि ये आवेदन (इस तरह की जमीन के आवंटन) छह महीने में मंजूर कर लिए जाएंगे. उन्होंने कहा, "प्रदर्शनकारियों की मांगों पर चर्चा करने के लिए एक मंत्रिमंडलीय समिति का गठन किया गया है. हम उनकी मांगों को समयबद्ध तरीके से हल करने का निर्णय करेंगे."

राज्य के आदिवासी विभाग के अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की वन भूमि 3.45 लाख हेक्टेयर है और उनके मालिकाना हक के लिए किसानों की तरफ से एक लाख से अधिक आवेदन मिले हैं.

फडणवीस ने कहा, "हम नर पर तापी नर्मदा और दमनगंगा- पिंजाल नदी जोड़ने की परियोजना को भी प्रभावी तरीके से लागू करने पर सहमत हो गए हैं. इनके माध्यम से उत्तर महाराष्ट्र के जिलों को सिंचाई के लिए अतिरिक्त पानी मिलेगा."

उन्होंने कहा, "स्वामीनाथन आयोग का गठन अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के समय हुआ था और इन्होंने अपनी रिपोर्ट केंद्र को तब सौंपी जब कांग्रेस नीत संप्रग सरकार सत्ता में थी. उन्होंने (संप्रग) कुछ नहीं किया लेकिन हमने मांगो को स्वीकार कर लिया है. हम इसे लागू करेंगे."

माकपा से जुड़ा संगठन अखिल भारतीय किसान सभा प्रदर्शन की अगुवाई में हुआ. किसानों ने बिना शर्त ऋण माफ करने और वन भूमि उन आदिवासी किसानों को सौंपने की मांग की है जो सालों से इस पर खेती कर रहे हैं.

माकपा नेता अशोक धावले ने कहा कि किसान स्वामीनाथन समिति की अनुशंसा को लागू करने की भी मांग कर रहे हैं. जिसमें कृषि लागत मूल्यों से डेढ़ गुना ज्यादा न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने की अनुशंसा की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget