एक्सप्लोरर

AMU VC Selection: 100 साल का बदला इतिहास, नईमा खातून बनीं VC, जानिए कैसे होता है AMU के वाइस चांसलर का सिलेक्शन

AMU VC Naima Khatoon: नईमा खातून अलीगढ़ मुस्लिम यूनविर्सिटी के वीमन्स कॉलेज की प्रिंसिपल और प्रोफेसर भी रही हैं. उनकी नियुक्ति पांच साल के लिए की गई है.

AMU VC News: नईमा खातून को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) की वाइस चांसलर के तौर पर नियुक्त किया गया है. उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में स्थित यूनिवर्सिटी के 100 साल के इतिहास में नईमा इस पद को संभालने वाली पहली महिला हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मंजूरी मिलने के बाद सोमवार (22 अप्रैल) को नईमा खातून को एएमयू का वाइस चांसलर नियुक्त किया गया. राष्ट्रपति मुर्मू अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की विजिटर भी हैं. 

वहीं, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर देशभर में आदर्श आचार संहिता लागू है. इस वजह से चुनाव आयोग से भी नियुक्ति को लेकर मंजूरी मांगी गई थी. आयोग ने कहा कि उसे नियुक्ति में कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते कि इससे कोई राजनीतिक लाभ नहीं लिया जाए. नईमा खातून पांच सालों तक यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर बनी रहेंगी. ऐसे में आइए जानते हैं कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के लिए वाइस चांसलर कैसे चुना जाता है और इसकी प्रक्रिया क्या है.

कैसे चुना जाता है एएमयू का वाइस चांसलर? 

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, देश की अन्य सेंट्रल यूनिवर्सिटीज के उलट अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में वाइस चांसलर के सिलेक्शन का तरीका थोड़ा अलग है. एएमयू में वीसी के सिलेक्शन में यूनिवर्सिटी की एग्जिक्यूटिव काउंसिल और कोर्ट का रोल होता है. एग्जिक्यूटिव काउंसिल में 27 लोग शामिल होते हैं. काउंसिल वाइस चांसलर के पद के लिए आवेदन करने वाले लोगों में से पांच लोगों के पैनल को शॉर्टलिस्ट करता है. इन लोगों को बैलेट पेपर वोटिंग के जरिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है. 

इसके बाद इन नामों को एएमयू कोर्ट को भेजा जाता है. एएमयू कोर्ट के सदस्य, जिसमें पूर्व वाइस चांसलर समेत अलग-अलग विभागों के डीन शामिल हैं, पैनल में आए पांच नामों पर चर्चा करते हैं. उनकी योग्यता आदि के आधार पर तीन लोगों के नामों को फाइनल किया जाता है. कोर्ट आगे इन्हीं तीन नामों में से किसी एक को वाइस चांसलर बनाने के लिए शिक्षा मंत्रालय के पास भेज देता है. शिक्षा मंत्रालय फिर इन नामों की सिफारिश राष्ट्रपति से करता है और देश की प्रथम नागरिक किसी को वीसी के तौर पर चुनते हैं.

कौन हैं नईमा खातून? 

नईमा खातून अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के वीमन्स कॉलेज में प्रिंसिपल भी रह चुकी हैं. वीसी बनने से पहले वह प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत थीं. उन्होंने एएमयू से ही पढ़ाई की हुई है. नईमा ने एएमयू से मनोविज्ञान में पीएचडी की और फिर 1988 में उन्हें यूनिवर्सिटी के इसी डिपार्टमेंट में लेक्चरर बना दिया गया. 2006 में वह मनोविज्ञान की प्रोफेसर बनीं. इसके बाद नईमा को 2014 में वीमन्स कॉलेज की प्रिंसिपल नियुक्त किया गया.

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की स्थापना 1875 में सर सैयद अहमद खान ने की थी. उस समय इसे मुहम्मडन एंग्लो-ओरियंटल कॉलेज के तौर पर जाना जाता था. 1920 में मुहम्मडन एंग्लो-ओरियंटल कॉलेज अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी बन गई. साल 1920 में बेगम सुल्तान जहां को एएमयू की चांसलर नियुक्त किया गया था. वहीं, इसके 100 साल बाद वाइस चांसलर नियुक्त की गईं नईमा खातून पहली महिला हैं.

यह भी पढ़ें: AMU के इतिहास का बड़ा फैसला, नईमा अख्तर 100 साल में बनीं पहली महिला वीसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
‘अराजकता फैला रही कांग्रेस’, फ्रांस की तुलना दिल्ली प्रदर्शन कर BJP का राहुल पर निशाना
‘अराजकता फैला रही कांग्रेस’, फ्रांस की तुलना दिल्ली प्रदर्शन कर BJP का राहुल पर निशाना
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
सऊदी अरब में अटैक पर भारत बोला, 'अस्वीकार्य है, अपनी संप्रभुता...'
सऊदी अरब में अटैक पर भारत बोला, 'अस्वीकार्य है, अपनी संप्रभुता...'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Embed widget