एक्सप्लोरर

Al Qaeda in Assam: अपनी मैग्जीन को बांग्ला भाषा में पब्लिश कर रहा अलकायदा, मकसद लोगों को कट्टरपंथी बनाना

Assam Police On Terror Module: अलकायदा अपनी मैग्जीन को बांग्ला भाषा में अनुवाद करके पब्लिश करने का काम कर रहा है और इसे कट्टरपंथियों में बांट रहा है. खासकर युवा इस आतंकवादी संगठन के निशाने पर हैं.

Al Qaeda Magazine: आतंकवादी संगठन (Terrorist Group) अल कायदा (Alqaeda) इन दिनों असम (Assam) में अपनी मैग्जीन को बांग्ला भाषा (Bangla Language) में अनुवाद करके पब्लिश कर रहा है, जिससे कि वो लोगों को कट्टरपंथी (Redical) बना सके. इस बात का खुलासा असम पुलिस (Assam Police) महानिदेशक, भाष्कर ज्योति महंत (Bhaskar Jyoti Mahant) ने किया है. उन्होंने बताया है कि अंसार अल इस्लाम का इस्लामी कट्टरपंथी समूह, भारतीय उपमहाद्वीप में अल कायदा का बांग्लादेश अध्याय (एक्यूआईएस) बांग्ला भाषा में एक्यूआईएस के 'वैचारिक साहित्य' को प्रकाशित करता पाया गया है.

बांग्लादेश के अंसार अल इस्लाम के कई मॉड्यूल्स पर कार्रवाई करने वाली असम पुलिस का मानना है कि अलकायदा अपनी मैग्जीन को बांग्ला भाषा में अनुवाद करके पब्लिश करने का काम कर रहा है और इसे कट्टरपंथियों में बांट रहा है. खासकर युवा इस आतंकवादी संगठन के निशाने पर हैं.

असम पुलिस की परेशानी

असम के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), भास्कर ज्योति महंत ने कहा, "जवाहरी ने खुद एक वीडियो संदेश में असम में 'हिजरा' करने के लिए कहा है. यह थोड़ा परेशान करने वाला तथ्य है. एक और परेशान करने वाला तथ्य यह है कि लोगों को कट्टरपंथी बनाने के लिए एक्यूआईएस की पत्रिका को बांग्ला भाषा में प्रकाशित किया गया है. इससे पहले, अल-कायदा नेता अयमान अल-जवाहरी ने एक वीडियो संदेश में दक्षिण एशिया में "जिहाद का झंडा उठाने" के लिए अपने आतंकवादी समूह की एक भारतीय शाखा बनाने की घोषणा की है.  

असम पुलिस की कार्रवाई

असम (Assam) में कथित तौर पर जिहादी गतिविधियों (Terrorist Activity) को अंजाम देने के आरोप में पिछले तीन महीनों के भीतर राज्य में अंसार अल इस्लाम, बांग्लादेश (Bangladesh) चैप्टर के साथ संबंध रखने के संदेह में लगभग 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया था. पिछले 24 घंटों में भी असम पुलिस (Assam Police) ने मोरीगांव और गोलपारा से दो लोगों को बांग्लादेश के जेहादी समूहों से संबंध रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है. 28 जुलाई को भी बारपेटा और गुवाहाटी (Guwahati) से सात और लोगों को हिरासत में लिया गया था और उनसे पूछताछ की जा रही है. पुलिस प्रमुख ने कहा कि राज्य पुलिस (State Police) जेहादी तत्वों की ऐसी किसी भी गतिविधि को विफल करने के लिए अत्यधिक सतर्क है.

ये भी पढ़ें: असम के मोरीगांव में 12 संदिग्ध आतंकी गिरफ़्तार, मदरसे की आड़ में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने का आरोप

ये भी पढ़ें: असम से आठ संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, अल कायदा से जुड़े होने का शक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर सुबह-सुबह पहुंचे अभिजीत दीपके, CJP चीफ किससे बोले- 'आई एम सॉरी...'
LIVE: जंतर-मंतर पर सुबह-सुबह पहुंचे अभिजीत दीपके, CJP चीफ किससे बोले- 'आई एम सॉरी...'
Parliament Monsoon Season Live: संसद में मानसून सत्र का दूसरा दिन, CJP प्रदर्शन को लेकर केंद्र को घेरेगा विपक्ष?
LIVE: संसद में मानसून सत्र का दूसरा दिन, CJP प्रदर्शन को लेकर केंद्र को घेरेगा विपक्ष?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... CJP प्रोटेस्ट में बवाल करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Cyclospora Infection: तेजी से फैल रही यह खतरनाक बीमारी, दिन में 30 बार जाना पड़ रहा टॉयलेट, दवाएं फेल
तेजी से फैल रही यह खतरनाक बीमारी, दिन में 30 बार जाना पड़ रहा टॉयलेट, दवाएं फेल
Embed widget