एक्सप्लोरर

सेना के काफिले पर हमले के बाद मंदिर में जाकर छिप गए थे दहशतगर्द, खौफ में वहां काटी रात

Indian Army Search Operation: सेना ने मंदिर के बगल में बने बेसमेंट में ग्रेनेड फेंके और फायरिंग की. बेसमेंट में इंटरवेंशन से घबराकर आतंकी बाहर आ गए. बाहर आते ही दोनों को सुरक्षा बलों ने ढेर कर दिया.

Akhnoor Terror Attack Latest News: अखनूर में सेना के एंबुलेंस पर हमले के बाद मंगलवार सुबह तक सर्च ऑपरेशन चला. सेना के जवानों ने तीनों आतंकवादियों को ढेर कर दिया. इसमें से एक आतंकी की सोमवार शाम ही मौत हो गई थी. इसके बाद उसके दो साथी फरार होकर कहीं छिप गए थे.

सूत्रों ने एबीपी न्यूज को बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान सेना को पता चला कि दोनों फरार आतंकी मंदिर में छिपे हैं. बताया गया है कि अपने साथी की मौत के बाद दो आतंकियों ने पूरी रात मंदिर के साथ लगे एक बेसमेंट में काटी. मंगलवार सुबह उस बेसमेंट में सुरक्षा बलों ने इंटरवेंशन किया. बेसमेंट में ग्रेनेड फेंके गए और फायरिंग की गई. बेसमेंट में हुए इंटरवेंशन से घबराकर आतंकी बाहर आ गए. बाहर आते ही दोनों को सुरक्षा बलों ने ढेर कर दिया.

पैरा कमांडो को भी किया गया था तैनात

आतंकियों से भारतीय सेना का यह एनकाउंटर कई मायनों में खास रहा. दरअसल, दहशतगर्दों के सफाए के लिए से सेना ने बीएमपी 2 टैंक (इन्फेंट्री कॉम्बैट व्हीकल) को मुठभेड़ वाली जगह पर उतारा. इसके साथ ही पैरा कमांडो को भी तैनात किया गया था. जम्मू के अखनूर में सोमवार की सुबह करीब 7 बजे भट्टल इलाके में तीन आतंकियों ने सेना के वाहन पर कई राउंड फायरिंग की. जिसके बाग सुरक्षा बलों ने तुरंत इलाके को घेर कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया था. 

सेना ने पहली बार आतंकियों के खिलाफ उतारे टैंक

भारतीय सेना की मानें तो खौर के भट्टल क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के पास जोगवान गांव में अस्सन मंदिर के पास हमले के स्थल पर निगरानी और घेराबंदी को मजबूत करने के लिए  चार बीएमपी -द्वितीय इन्फैंट्री कॉम्बैट वाहन का इस्तेमाल भी किया गया. ऐसा पहली बार हुआ है कि आतंकियों के खिलाफ इनका इस्तेमाल किया गया हो.

मुठभेड़ में सेना के 'फैंटम' की मौत

इससे पहले सोमवार को जब सेना के जवान फंसे हुए आतंकवादियों के करीब पहुंच रहे थे तो मुठभेड़ के दौरान सेना का एक डॉग गोली लगने से मारा गया. इस डॉग को फैंटम के नाम से जाना जाता था. व्हाइट नाइट कोर ने कहा, ‘‘हम अपने सच्चे नायक और भारतीय सेना के एक वीर कुत्ते फैंटम के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हैं.’’

ये भी पढ़ें

पुतिन को मिला इस 'तानाशाह' का साथ तो अमेरिका भी घबराया! बोला- खतरनाक है ये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वंदे मातरम में मां दुर्गा है और मुसलमान के लिए अल्लाह ही...', राष्ट्रीय गीत को लेकर क्या बोले अरशद मदनी?
'वंदे मातरम में मां दुर्गा है और मुसलमान के लिए अल्लाह ही...', राष्ट्रीय गीत को लेकर क्या बोले अरशद मदनी?
'मैं तो केक लेकर गया था', तेजू भैया को 'भगवान' मानने वाले अविनाश ने रो-रोकर बताया, 'मुझे नंगा कर के पीटा गया'
'मैं तो केक लेकर गया था', तेजू भैया को 'भगवान' मानने वाले अविनाश ने रो-रोकर बताया, 'मुझे नंगा कर के पीटा गया'
'यात्रियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, हालात हो रहे सामान्य', संसद में बोले केंद्रीय मंत्री, सैकड़ों फ्लाइट आज भी रद्द
'यात्रियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, हालात हो रहे सामान्य', संसद में बोले केंद्रीय मंत्री, सैकड़ों फ्लाइट आज भी रद्द
सूर्यकुमार यादव नहीं..उस खिलाड़ी को दो टीम इंडिया की टी20 कप्तानी, सौरव गांगुली ने दिया बड़ा बयान
सूर्यकुमार यादव नहीं..उस खिलाड़ी को दो टीम इंडिया की टी20 कप्तानी, सौरव गांगुली ने दिया बड़ा बयान

वीडियोज

Indigo संकट पर लोकसभा में उड्डयन मंत्री Ram Mohan Naidu ने दिया जवाब | Parliament Session
India- America ट्रेड डील को लेकर कल Delhi में बातचीत संभव- सूत्र | Breaking | Donald Trump
IPO Alert: Corona Remedies IPO में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band| Paisa Live
IndiGo का नया संकट, क्या Kingfisher और Jet Airways जैसा होगा हाल ?| Paisa Live
Indigo Crisis: इंडिगो संकट पर DGCA का बड़ा एक्शन, '5% उड़ानें कम करने का आदेश' | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वंदे मातरम में मां दुर्गा है और मुसलमान के लिए अल्लाह ही...', राष्ट्रीय गीत को लेकर क्या बोले अरशद मदनी?
'वंदे मातरम में मां दुर्गा है और मुसलमान के लिए अल्लाह ही...', राष्ट्रीय गीत को लेकर क्या बोले अरशद मदनी?
'मैं तो केक लेकर गया था', तेजू भैया को 'भगवान' मानने वाले अविनाश ने रो-रोकर बताया, 'मुझे नंगा कर के पीटा गया'
'मैं तो केक लेकर गया था', तेजू भैया को 'भगवान' मानने वाले अविनाश ने रो-रोकर बताया, 'मुझे नंगा कर के पीटा गया'
'यात्रियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, हालात हो रहे सामान्य', संसद में बोले केंद्रीय मंत्री, सैकड़ों फ्लाइट आज भी रद्द
'यात्रियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, हालात हो रहे सामान्य', संसद में बोले केंद्रीय मंत्री, सैकड़ों फ्लाइट आज भी रद्द
सूर्यकुमार यादव नहीं..उस खिलाड़ी को दो टीम इंडिया की टी20 कप्तानी, सौरव गांगुली ने दिया बड़ा बयान
सूर्यकुमार यादव नहीं..उस खिलाड़ी को दो टीम इंडिया की टी20 कप्तानी, सौरव गांगुली ने दिया बड़ा बयान
RTI से वेतन और पेंशन वाले 'खुलासे' पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, 'प्रावधान भी यही है कि…'
RTI से वेतन और पेंशन वाले 'खुलासे' पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, 'प्रावधान भी यही है कि…'
Dhurandhar OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां रिलीज रणवीर सिंह की धुरंधर? जान लीजिए अपडेट
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज रणवीर सिंह की धुरंधर? जान लीजिए अपडेट
Bra Cancer Risk: क्या ब्रा की टाइटनेस और कलर से भी होता है कैंसर का खतरा, इस बात में कितनी हकीकत?
क्या ब्रा की टाइटनेस और कलर से भी होता है कैंसर का खतरा, इस बात में कितनी हकीकत?
Saudi Arabia alcohol Rules: सऊदी अरब में मुस्लिम शराब पी लें तो कितनी मिलती है सजा? जान लें नियम
सऊदी अरब में मुस्लिम शराब पी लें तो कितनी मिलती है सजा? जान लें नियम
Embed widget