एक्सप्लोरर

AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi पर हुए हमले पर क्या बोले Akhilesh Yadav?

अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी के काफिले पर हुए हमले की निंदा की. उन्होंने कहा कि इसके पीछे दोषी कौन है? और कारण क्या है? ये लोग तो दावा करते थे कि प्रदेश से अपराधी भाग गए हैं.

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) के काफिले पर हुए हमले की निंदा की. उन्होंने कहा कि इसके पीछे दोषी कौन है? और कारण क्या है? ये लोग तो दावा करते थे कि प्रदेश से अपराधी भाग गए हैं. अगर अपराधी भाग गए थे तो यह हमला किसने किया. 

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल-मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ((Asaduddin Owaisi)) की कार पर हापुड़ जिले में गुरुवार की शाम को गोलीबारी की गई थी. यह घटना उस वक्त हुई, जब वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चुनाव से जुड़े कार्यक्रमों में शरीक होने के बाद लौट रहे थे.

हमले के बाद समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर कहा था, ''लोकतंत्र में किसी भी तरह की हिंसा की कोई जगह नहीं होनी चाहिए. AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष की गाड़ी पर गोली चलने की खबर बेहद दु:खद एवं निंदनीय है. घटना के जिम्मेदारों पर कठोर कार्रवाई हो.'' अब अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं.

बता दें कि हमले के बाद केंद्र सरकार ने शुक्रवार को ओवैसी को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कमांडो द्वारा ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराने का फैसला किया है. सूत्रों ने बताया कि ओवैसी की सुरक्षा के लिए 24 घंटे सीआरपीएफ कमांडो तैनात रहेंगे. करीब 16-20 सशस्त्र कमांडो पालियों में तैनात किए जाएंगे. सड़क मार्ग से यात्रा के उन्हें एक ‘एस्कॉर्ट’ और एक ‘पायलट’ वाहन भी प्रदान किया जाएगा.

अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद ओवैसी पर खतरे के स्तर का नए सिरे से आकलन किया गया. ‘जेड-प्लस’ भारत में उच्च खतरे की आशंका वाले व्यक्ति को प्रदान की जाने वाली उच्चतम श्रेणी की सुरक्षा है. ओवैसी ने बृहस्पतिवार को निर्वाचन आयोग से घटना की स्वतंत्र जांच सुनिश्चित करने का आग्रह किया है.

Asaduddin Owaisi Attack: 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे गए ओवैसी की कार पर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
CBI पदासीन सीएम से जुड़े केस में जांच कर सकती है? जानें SC ने क्या कहा
CBI पदासीन सीएम से जुड़े केस में जांच कर सकती है? जानें SC ने क्या कहा
US राजदूत गोर का पहला J&K-लद्दाख दौरा, जानें क्यों है इस पर पाक-चीन की नजर!
US राजदूत गोर का पहला J&K-लद्दाख दौरा, जानें क्यों है इस पर पाक-चीन की नजर!
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Best Mop For Floors: घर के फर्श के लिए कौन सा पोछा है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें
घर के फर्श के लिए कौन सा पोछा है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें
Embed widget