एक्सप्लोरर

'...तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा'- संसद में अजय मिश्रा टेनी ने कही ये बात

लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी. इस मामले में अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा मुख्य आरोपी है.

लोकसभा में सोमवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी जब ‘दंड प्रक्रिया (पहचान) विधेयक, 2022’ पेश कर रहे थे उस वक्त वो विपक्ष के निशाने पर आ गए. विधेयक पेश करने के दौरान विपक्षी सांसदों ने लखीमपुर खीरी के मुद्दे को उठाया. इस दौरान कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी टेनी पर कुछ टिप्पणी की. इस पर अजय मिश्रा ने कहा कि अगर उनके खिलाफ एक भी मामला दर्ज हो तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे.

कांग्रेस नेता की टिप्पणी का जवाब देते हुए अजय मिश्रा ने कहा, ‘‘मैं अधीर रंजन चौधरी जी को बताना चाहता हूं कि मैंने 2019 में नामांकन पत्र भरा था. अगर मेरे खिलाफ एक भी मामला हो, अगर मैं एक भी मिनट के लिए जेल गया हूं, तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा.’’

लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी. इस मामले में अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा मुख्य आरोपी है. पिछले साल अक्टूबर में हुई इस घटना को लेकर खूब बवाल हुआ था. बाद में आशीष मिश्रा को गिरफ्तार किया गया था, हालांकि आशीष फिलहाल ज़मानत पर बाहर है.

दरअसल, किसान आंदोलन के दौरान लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा को लेकर विरोधी दल लगातार केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे का जिक्र करते हुए मंत्री पर भी आरोप लगा रहे हैं और उनका इस्तीफा भी मांग रहे हैं. हालांकि सरकार की तरफ से लगातार यह कहा जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री का उस मामले से कोई लेना-देना नहीं है और पूरे मामले में कानून अपना काम कर रहा है. 

हाथापाई, सस्पेंशन और निष्कासन... दिल्ली से बंगाल तक दिनभर विधानसभा में ऐसे होता रहा बवाल

'बीजेपी ने 200 करोड़ में बेचा कश्मीरी पंडितों का दर्द', द कश्मीर फाइल्स को लेकर मनीष सिसोदिया का हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget