एक्सप्लोरर

दिल्ली समेत देश के इन तीन बड़े राज्यों ने बैन किए पटाखे, प्रदूषण को लेकर किया फैसला

दीवाली पर किसी भी तरह के पटाखे नहीं चलेंगे. ग्रीन और सामान्य दोनों ही तरह के पटाखे बैन रहेंगे. पटाखों पर प्रतिबंध 7 नवंबर से 30 नवंबर तक रहेगा.

दिल्ली समेत देश के इन तीन बड़े राज्यों ने बैन किए पटाखे, प्रदूषण को लेकर किया फैसला

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर और देश के बाकी राज्यों में बढ़ते प्रदूषण के बाद दिल्ली समेत देश के तीन राज्यों ने पटाखों पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है. देश में राजस्थान के बाद दिल्ली और पश्चिम बंगाल ने भी पटाखे बैन कर दिए हैं.  दिल्ली में गुरुवार को हुई रिव्यू मीटिंग में सीएम अरविंद केजरीवाल ने पटाखों पर बैन लगाया.

दिल्ली में यह बैन पटाखे खरीदने-बेचने और चलाने पर होगा. दीवाली पर किसी भी तरह के पटाखे नहीं चलेंगे. ग्रीन और सामान्य दोनों ही तरह के पटाखे बैन रहेंगे. पटाखों पर प्रतिबंध 7 नवंबर से 30 नवंबर तक रहेगा.

कलकत्ता हाईकोर्ट बंगाल में लगाया बैन

उधर कलकत्ता हाईकोर्ट ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर काली पूजा, जगद्धात्री पूजा और छठ पर सभी प्रकार के पटाखों के इस्तेमाल और बिक्री पर गुरुवार को प्रतिबंध लगा दिया. ये प्रतिबंध पूरे राज्य पर होगा.

 राजस्थान में बैन हटाने के मामले में सुनवाई आज

राजस्थान सरकार ने 3 नवंबर को आतिशबाजी पर पाबंदी लागू कर दी थी. इसके खिलाफ पटाखा विक्रेता और निर्माता हाईकोर्ट में अपील कर चुके है. इस पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है. पटाखा विक्रेता और निर्माताओं ने कहा है कि पटाखे बैन होने से उनके कारोबार पर बुरा असर पड़ेगा.

दिल्ली-एनसीआर प्रदूषण मामले पर SC में सुनवाई आज

वहीं, दिल्ली एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के मामले में सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा. पिछली सुनवाई में केंद्र सरकार ने बताया कि उसने इस मसले पर कार्रवाई के लिए नए आयोग के गठन के लिए अधिसूचना जारी कर दी है. कोर्ट ने कहा था कि वह अधिसूचना को देखने के बाद आगे कोई आदेश देगा. कोर्ट ने यह भी कहा था कि सरकार दिल्ली के पर्यावरण को बेहतर करने के लिए ज़रूरी कदम उठाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17.29 करोड़ के नकली नोट, NIA ने 2 को किया गिरफ्तार
PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17.29 करोड़ के नकली नोट, NIA ने 2 को किया गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
Embed widget