एक्सप्लोरर

Domestic Airlines: एयर इंडिया ने घरेलू उड़ानों के लिए जारी किया नया मेन्यू, जानें कौन-कौन से स्वादिष्ट व्यंजन शामिल

Air India Airlines: टाटा की एयरलाइंस एयर इंडिया ने यात्रियों को लुभाने के लिए त्योहारों में नए व्यंजनों की मेन्यू लिस्ट बनाई है. इसमें कई तरह के स्वादिष्ट और सेहतमंद व्यंजन शामिल है.

Air India New Menu List: भारत में इस समय त्योहारों का मौसम चल रहा है. इसे लेकर टाटा की एयरलाइंस एयर इंडिया ने भी अपनी तैयारी कर ली है. एयरलाइंस ने अपने सारे घरेलू उड़ानों के लिए नए व्यंजनों की लिस्ट जारी की है.

सारे व्यंजन 1 अक्टूबर से यात्रियों को मिल रहे हैं. एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में सिर्फ ग्लोबल मेन्यू ही नहीं परोसा जा रहा है बल्कि सेहतमंद और स्वादिष्ट भारतीय व्यंजनों को भी परोसा जा रहा है.

पहले ही करना होगा बुक
यात्रियों को यह सुविधा का लाभ उठाने के लिए टिकट बुक करते समय ही अपने पसंद के भोजन को चुनना होगा. इस नए मेन्यू में मीठे के साथ बेवरेजेस, फलों का जूस भी मिलेंगे. बिजनेस क्लास के यात्रियों के लिए मक्खन लगे हुए करारे पफ, शुगर फ्री डार्क चॉकलेट, ओटमील मफिन और क्रीम से लबालब चिकन सॉसेज भी मिलेगा. इसके अलावे बिजनेस क्लास में विभिन्न भारतीय व्यंजनों का भी लुफ्त यात्री उठा सकेंगे.

इकोनॉमी क्लास के लिए भी मौजूद हैं कई ऑप्शन

इकनॉमी क्लास के यात्रियों के लिए भी कई स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प मौजूद रहेंगे. उनके नाश्ते के लिए चीज मशरूम, आमलेट, ड्राई जीरा आलू वेजेस, अदरक पालक में फ्राई किए हुए कार्न के साथ खाने में वेजिटेबल बिरयानी और मिक्स्ड वेजिटेबल पौरियल भी मिलेंगे.

बेहतरीन शेफ के द्वारा बनाया है मेन्यू

इसके अलावा यात्रियों को हाई - टी में वेजिटेबल  फ्राइड नूडल्स, चिली चिकन और मीठे में ब्लूबेरी वनीला पेस्ट्री, काफी ट्रफल स्टाइस भी मिल रहे. एयर इंडिया की इनफ्लाइट सर्विस के प्रमुख संदीप वर्मा ने कहा कि बेहद समृध्द और स्वादिष्ट भारतीय व्यंजनों के साथ साथ समकालीन अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों को भी के शेफ तैयार कर रहे हैं. मेन्यू का चुनाव दिग्गज शेफ ने बेहद सावधानी से किया है. नए मेन्यू ऑप्शन को इसलिए तैयार किया गया है कि यात्री स्वाद के साथ सेहत को ध्यान में रखते हुए स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठा सकें.

ये भी पढ़ें :  

US-PAK Relations: अमेरिकी दौरे पर हैं पाकिस्तान जनरल प्रमुख बाजवा, रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन से पेंटागन में करेंगे मुलाकात


Amit Shah In Jammu: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने माता वैष्णो देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना, देखें वीडियो

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुडुचेरी में भगवा झंडा देखकर भड़के अमित शाह, कहा- 'तिरंगा कहां है'
पुडुचेरी में भगवा झंडा देखकर भड़के अमित शाह, कहा- 'तिरंगा कहां है'
पेपर लीक मामलों में ED का बड़ा एक्शन, जल्द शुरू होगी ताबड़तोड़ छापेमारी
पेपर लीक मामलों में ED का बड़ा एक्शन, जल्द शुरू होगी ताबड़तोड़ छापेमारी
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज
PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget