एक्सप्लोरर

एअर इंडिया ने पूरी की बोइंग 787 के फ्यूल कंट्रोल स्विच की जांच, कहा - 'कोई दिक्कत नहीं'

Ahmedabad plane crash: एअर इंडिया समेत तमाम कंपनियां अहमदाबाद हादसे के बाद सतर्क हो गई हैं. वे एयरक्राफ्ट की जांच को लेकर अब और ज्यादा गंभीर हो गई हैं.

एअर इंडिया ने अपने बेड़े में शामिल सभी बोइंग 787 और बोइंग 737 एयरक्राफ्ट्स के फ्यूल कंट्रोल स्विच (FCS) के लॉकिंग सिस्टम की जांच पूरी कर ली है. उसने मंगलवार को कहा कि फ्यूल कंट्रोल स्विच में किसी तरह की दिक्कत नहीं मिली है.  नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने सुरक्षा के लिहाज से एयरक्राफ्ट्स की जांच को लेकर निर्देश दिए थे. एयरलाइन ने कहा कि DGCA के निर्देश के मुताबिक ही जांच की गई है.

एअर इंडिया ने बयान में कहा, "एअर इंडिया ने अपने बेड़े के सभी बोइंग 787 और बोइंग 737 विमानों के फ्यूल कंट्रोल स्विच (एफसीएस) के लॉकिंग सिस्टम की एहतियाती जांच पूरी कर ली है. इसमें किसी तरह की दिक्कत नहीं मिली." यह निरीक्षण पिछले महीने अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया बोइंग ड्रीमलाइनर विमान हादसे के बाद किया था, जिसमें 260 लोगों की जान चली गई थी.

AAIB की रिपोर्ट से पता चला था अहमदाबाद प्लेन क्रैश का कारण

एअर एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की एक प्रारंभिक रिपोर्ट से पता चला है कि ईंधन की आपूर्ति बंद होने के कारण उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद विमान के इंजन बंद हो गए थे. इसकी वजह फ्यूल स्विच का 'रन' से 'कटऑफ' में अचानक चले जाना था. इससे इंजन फ्यूल कट-ऑफ स्विच के काम करने को लेकर फिर से चिंताएं पैदा हो गईं.

अहमदाबाद में हुई दुर्घटना और 14 जुलाई को जारी डीजीसीए के निर्देश के बाद, एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने तत्काल निरीक्षण शुरू किए थे. ये निरीक्षण 12 जुलाई को शुरू हुए और नियामक के बताए गए समय के अंदर पूरे किए गए

कंपनी ने कहा कि जिन बोइंग 737 विमानों का भी निरीक्षण किया गया, वे एअर इंडिया एक्सप्रेस के बेड़े का हिस्सा हैं. अब निरीक्षण पूरा होने के साथ एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस दोनों ने डीजीसीए को सूचित कर दिया है और सुरक्षा निर्देशों का पूरी तरह से पालन किया है.  एअर इंडिया के साथ वैश्विक स्तर की कई बड़ी एयरलाइन जैसे एमिरेट्स आदि भी एहतियात के तौर पर अपने बोइंग विमानों की इसी तरह की जांच कर रही हैं.

इनपुट - आईएएनएस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यात्रियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, हालात हो सामान्य', संसद में बोले केंद्रीय मंत्री, सैकड़ों फ्लाइट आज भी रद्द
'यात्रियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, हालात हो सामान्य', संसद में बोले केंद्रीय मंत्री, सैकड़ों फ्लाइट आज भी रद्द
बीजेपी संगठन में बड़े बदलाव! कौन बना किस जिले का प्रभारी? पूरी लिस्ट ने बढ़ाई सियासी हलचल!
बीजेपी संगठन में बड़े बदलाव! कौन बना किस जिले का प्रभारी? पूरी लिस्ट ने बढ़ाई सियासी हलचल!
IndiGo Pilot Viral Video: इंडिगो पायलट का इमोशनल मैसेज वायरल, ऐसा क्या कहा, घंटों फंसे पैसेंजर भी करने लगे तारीफ
इंडिगो पायलट का इमोशनल मैसेज वायरल, ऐसा क्या कहा, घंटों फंसे पैसेंजर भी करने लगे तारीफ
सूर्यकुमार यादव नहीं..उस खिलाड़ी को दो टीम इंडिया की टी20 कप्तानी, सौरव गांगुली ने दिया बड़ा बयान
सूर्यकुमार यादव नहीं..उस खिलाड़ी को दो टीम इंडिया की टी20 कप्तानी, सौरव गांगुली ने दिया बड़ा बयान

वीडियोज

Goa Night Club Fire Case: देश छोड़कर फरार हो गए गोवा नाइट क्लब के मालिक | Gaurav Luthra
SIR पर Supreme Court ने भेजा नोटिस, BLO और दूसरे कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर भेजा नोटिस
Anantnag के जंगलों में NIA का सर्च ऑपरेशन, आरोपी जासिर बिलाल वानी को भी ले गई है NIA
Lucknow Breaking: प्रदेशभर से गायब हुए 545 से ज्यादा सफाईकर्मियों, ATS ने नगर निगम से मांगा ब्योरा
Indigo Crisis: सभी एयरलाइंस के साथ उड्डयन मंत्रालय की अहम बैठक | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यात्रियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, हालात हो सामान्य', संसद में बोले केंद्रीय मंत्री, सैकड़ों फ्लाइट आज भी रद्द
'यात्रियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, हालात हो सामान्य', संसद में बोले केंद्रीय मंत्री, सैकड़ों फ्लाइट आज भी रद्द
बीजेपी संगठन में बड़े बदलाव! कौन बना किस जिले का प्रभारी? पूरी लिस्ट ने बढ़ाई सियासी हलचल!
बीजेपी संगठन में बड़े बदलाव! कौन बना किस जिले का प्रभारी? पूरी लिस्ट ने बढ़ाई सियासी हलचल!
IndiGo Pilot Viral Video: इंडिगो पायलट का इमोशनल मैसेज वायरल, ऐसा क्या कहा, घंटों फंसे पैसेंजर भी करने लगे तारीफ
इंडिगो पायलट का इमोशनल मैसेज वायरल, ऐसा क्या कहा, घंटों फंसे पैसेंजर भी करने लगे तारीफ
सूर्यकुमार यादव नहीं..उस खिलाड़ी को दो टीम इंडिया की टी20 कप्तानी, सौरव गांगुली ने दिया बड़ा बयान
सूर्यकुमार यादव नहीं..उस खिलाड़ी को दो टीम इंडिया की टी20 कप्तानी, सौरव गांगुली ने दिया बड़ा बयान
धुरंधर Vs एनिमल, किसकी दहाड़ से हिला बॉक्स ऑफिस? रणवीर या रणबीर कौन हैं बॉक्स ऑफिस का किंग?
धुरंधर Vs एनिमल, किसकी दहाड़ से हिला बॉक्स ऑफिस? रणवीर या रणबीर कौन हैं बॉक्स ऑफिस का किंग?
कब आएगी किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त, जान लीजिए तारीख
कब आएगी किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त, जान लीजिए तारीख
Hangover Home Remedies: आपके किचन में ही मौजूद हैं हैंगओवर उतारने वाली चीजें, न्यू ईयर और क्रिसमस की पार्टी से पहले जान लें जरूरी बात
आपके किचन में ही मौजूद हैं हैंगओवर उतारने वाली चीजें, न्यू ईयर और क्रिसमस की पार्टी से पहले जान लें जरूरी बात
IIT रुड़की ने JEE Advanced 2026 के लिए बदले नियम, अब परीक्षा में शामिल हो सकेंगे सिर्फ ये कैंडिडेट्स
IIT रुड़की ने JEE Advanced 2026 के लिए बदले नियम, अब परीक्षा में शामिल हो सकेंगे सिर्फ ये कैंडिडेट्स
Embed widget