एक्सप्लोरर

तकनीकी खराबी के चलते पंजाब के जालंधर में वायुसेना का मिग-29 फाइटर जेट क्रैश, पायलट सुरक्षित

वायुसेना के प्रवक्ता ने बाद में बयान जारी कर बताया कि तकनीकी खराबी आने के कारण पायलट एयरक्राफ्ट को कंट्रोल नहीं कर पाए और वे विमान से ‘इजेक्ट’ (पैराशूट के जरिए बाहर निकल गए).

नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना का एक लड़ाकू विमान शुक्रवार की सुबह तकनीकी खराबी के कारण पंजाब में जालंधर के करीब में क्रैश हो गया. दुर्घटना में पायलट सुरक्षित है, लेकिन वायुसेना ने दुर्घटना के जांच के आदेश दे दिए हैं.

शुक्रवार सुबह 10.45 मिनट पर वायुसेना का मिग-29 फाइटर जेट आदमपुर एयरबेस से एक ट्रैनिंग मिशन पर था. उसी दौरान तकनीकी खराब आने के कारण मिग-29 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान एक खाली मैदान में गिरा और धूं धूं कर जल उठा. लेकिन दुर्घटना से पहले पायलट, पैराशूट के जरिए इजेक्ट कर गया. जमीन पर आने के बाद स्थानीय लोगों ने पायलट की मदद की. हालांकि, पायलट को कोई ज्यादा चोट नहीं आई, लेकिन स्थानीय लोगों ने उनको होश में लाने में मदद की. यहां तक की पायलट को धूप से बचाने के लिए स्थानीय युवकों ने कपड़े से उन पर शेड बना दिया.

वायुसेना के प्रवक्ता ने बाद में बयान जारी कर बताया कि तकनीकी खराबी आने के कारण पायलट एयरक्राफ्ट को कंट्रोल नहीं कर पाए और वे विमान से ‘इजेक्ट’ (पैराशूट के जरिए बाहर निकल गए). थोड़ी देर बाद वायुसेना का एक हेलीकॉप्टर घटनास्थल पर पहुंचा और उन्हें वापस बेस ले आया. प्रवक्ता के मुताबिक, घटना की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं.

पिछले 24 घंटे में वायुसेना का ये दूसरा बड़ा क्रैश है. गुरूवार को उत्तरी सिक्किम में भी वायुसेना का एक एमआई-17 हेलीकॉप्टर फोर्स लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. हेलीकॉप्टर में सवार सभी क्रू और सैनिक सुरक्षित थे.

आपको बता दें कि आदमपुर भारतीय वायुसेना का फ्रंट लाइन एयर बेस है, जहां पर मिग-29 लड़ाकू विमानों की दो स्कॉवड्रन तैनात रहती हैं. एक स्कॉवड्रन ‘ट्राईडेंट’ के नाम से जानी जाती हैं और दूसरी ‘ब्लैक-आर्चर’ के नाम से. वायुसेना ने 80 के दशक के मध्य में रशिया से मिग-29 फाइटर जेट खरीदे थे. ये वही वक्त था जब पाकिस्तान ने अमेरिका से एफ-16 फाइटर जेट खऱीदे थे. भारत ने एफ-16 को काउंटर करने के लिए ही रूस से मिग-29 जेट खरीदे थे. हाल ही में भारतीय वायुसेना ने मिग-29 विमानों को अपग्रेड किया था. शुक्रवार को जो मिग-29 फाइटर जेट क्रैश हुआ वो भी अपग्रेडेड था.

पिछले साल यानी 2019 में संसद में रक्षा मंत्रालय द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले पांच सालों में वायुसेन के 26 फाइटर जेट क्रैश हुए हैं, यानी एक पूरी स्कॉवड्रन से भी ज्यादा—एक स्कॉवड्रन में अमूमन 18-20 फाइटर जेट होते हैं. अगर इनमें हेलीकॉप्टर क्रैश की घटनाओं को भी जोड़ लिया जाए तो ये आंकड़ा 37 पहुंच जाएगा.

Lockdown का क्या हो exit plan? जयंत सिन्हा और अभिषेक मनु सिंघवी में बड़ी बहस e-Shikhar Sammelan

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र के औरंगाबाद में ट्रेन से कटकर मजदूरों की मौत, पढ़ें अब तक के सारे अपडेट्स  Coronavirus: भारत में फेविपिराविर दवा के ट्रायल के लिए मिली मंजूरी, CSIR ने मांगी थी इजाजत 

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget