एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में ट्रेन से कटकर मजदूरों की मौत, पढ़ें अब तक के सारे अपडेट्स

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में ट्रेन से कटकर मजदूरों की दर्दनाक मौत ने फिर से कई सवालों को उठा दिया है.

महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में रेल की पटरियों पर सो रहे 16 प्रवासी मजदूरों की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई. बेहद दर्दनाक इस घटना के बाद देश के प्रवासी मजदूरों की स्थिति को लेकर जो सवाल उठ रहे थे उन पर और भी ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है. इस घटना के बारे में 10 पॉइंट में जानें कि क्या हुआ और कैसे हुआ.

. मध्य महाराष्ट्र के जालना से भुसावल की ओर पैदल जा रहे मजदूर अपने गृह राज्य मध्य प्रदेश लौट रहे थे.

. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि करमाड पुलिस थाने के तहत आने वाले क्षेत्र में सुबह सवा पांच बजे ये घटना हुई.

. मजदूर रेल की पटरियों के किनारे चल रहे थे और थकान के कारण पटरियों पर ही सो गए थे. करमाड से करीब 40 किलोमीटर दूर जालना से आ रही मालगाड़ी पटरियों पर सो रहे इन मजदूरों पर चढ़ गई.

. पुलिस अधिकारी संतोष खेतमलास ने बताया कि जालना में एक इस्पात फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर बीती रात पैदल ही अपने गृह राज्य की ओर निकल पड़े थे. वे करमाड तक आए और थककर पटरियों पर सो गए. ये श्रमिक जालना के एक स्टील उत्पादन संयंत्र में काम करते थे. जालना मध्य महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के पड़ोस में है

. इस हादसे में 16 मजूदरों की मौत हो गई जबकि समूह के साथ चल रहे चार मजदूर जिंदा बच गए क्योंकि वे रेल की पटरियों से कुछ दूरी पर सो रहे थे.

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में ट्रेन से कटकर मजदूरों की मौत, पढ़ें अब तक के सारे अपडेट्स

. कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए लॉकडाउन के कारण ये प्रवासी मजदूर बेरोजगार हो गए थे और अपने घर जाना चाहते थे. ये लोग पुलिस से बचने के लिए रेल की पटरियों के किनारे पैदल चल रहे थे.

. हादसे के बाद रेल की पटरियों पर मजदूरों का थोड़ा बहुत सामान बिखरा पड़ा दिख रहा था. साफ था कि वो अपने घर जाने के सफर के लिए निकले थे लेकिन ये उनका आखिरी सफर बन गया.

. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर शुक्रवार को दुख जताया और कहा कि हरसंभव सहायता मुहैया कराई जा रही है. प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि महाराष्ट्र के औरंगाबाद में रेल दुर्घटना में लोगों के मारे जाने से बहुत दुखी हूं, रेल मंत्री पीयूष गोयल से बात की है और वह स्थिति पर करीबी नजर रख रहे हैं.

. महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश सरकार ने मृतकों के परिवारों को वित्तीय मदद देने की घोषणा की है. मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये के मुआवजे का एलान किया है.

. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने औरंगाबाद में ट्रेन हादसे का शिकार हुए श्रमिकों की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए प्रत्येक पीड़ित परिवार को पांच-पांच लाख रुपये की मुआवजा देने की घोषणा की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget