एक्सप्लोरर

IAF Chief On Pak: एयरफोर्स चीफ एवीआर चौधरी बोले- कश्मीर में हरकतों से बाज नहीं आएगा Pakistan, चलाता रहेगा आतंकवाद की दुकान, चीन पर कही ये बात

IAF Chief On Pak: वायुसेना अध्यक्ष ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने युद्ध को लेकर नया तरीका अख्तियार कर लिया है और उसने अपने आपको नई तकनीक और लड़ाकू विमानों के साथ ही सैन्य क्षमताओं से लैस कर लिया है.

Air Chief Marshal On Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान लगातार भारत के खिलाफ नई-नई साजिशें रचता रहता है. भारत के खिलाफ नापाक मंसूबों को अंजाम देने में लगे पाकिस्तान की करतूत पूरी दुनिया के सामने जगजाहिर है. वायुसेना अध्यक्ष विवेक राम चौधरी ने पड़ोसी देश पाकिस्तान को भारत के खिलाफ आतंकवाद को प्रायोजित करने को लेकर आड़े हाथों लिया. उन्होंने बुधवार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कहा कि पाकिस्तान शायद ही अपनी कश्मीर को लेकर रणनीति से बाज आए. वह आतंकवाद को प्रायोजित करता रहेगा.

वायुसेना अध्यक्ष ने आगे कहा कि पाकिस्तानी सेना ने युद्ध को लेकर नया तरीका अख्तियार कर लिया है और उसने अपने आपको नई तकनीक और लड़ाकू विमानों के साथ ही सैन्य क्षमताओं से लैस कर लिया है. वायुसेना अध्यक्ष ने चीन के साथ तनातनी पर बोलते हुए कहा कि भारत के सामरिक लक्ष्य के लिए वह बड़ा और लंबे समय के लिए एक चुनौती है. उन्होंने कहा कि PLAAF और PAF दोनों ने ही साजो-सामान और इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ अपनी सैन्य क्षमता में इजाफा किया है. ऐसे में भारतीय वायुसेना को तेजी के साथ आधुनिकीकरण करने और स्वदेशी उत्पादन क्षमता को बेहतर करना होगा.

विवेक राम चौधरी ने आगे कहा कि हमें सामरिक प्राथमिकताओं का आंकलन करना होगा और उसके हिसाब से आगे कदम बढ़ाना होगा ताकि हम कहीं पीछे न रह जाएं. उन्होंने कहा कि हमारी सुरक्षा स्थिति पड़ोस में अस्थिरता और सीमा विवाद से जुड़ा है. इसकी वजह से भविष्य में गतिरोध पैदा हो सकता है. वायुसेना अध्यक्ष ने आगे कहा कि चीन की उभार चिंता का केन्द्र है. चीन एशिया में सबसे ताकतवर और अमेरिका के मुकाबले खड़ा करना चाहता है. यह पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय है और निश्चित तौर पर भारत को सोच समझकर कदम उठाने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें: 

Pakistani Rupee: इमरान खान के राज में डूबा पाकिस्तान! अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रुपये में गिरावट जारी

Indo-Pak war: पाकिस्तान को धूल चटाने वाले कर्नल की कहानी, घायल होकर भी दुश्मनों से लेते रहे लोहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget