एक्सप्लोरर

भारतीय न्याय संहिता: 'हम को शाहों की अदालत से...', असदुद्दीन ओवैसी ने शायराना अंदाज में सरकार को घेरा

Asaduddin Owaisi: आपराधिक कानूनों से जुड़े तीनों विधेयकों पर चर्चा करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि जन के लिए अविश्वास और धंधे के लिए विश्वास सरकार का मंत्र है.

Asaduddin Owaisi On Criminal Law Bills: संसद में बुधवार (20 दिसंबर) को आपराधिक कानूनों से जुड़े तीनों विधेयकों पर चर्चा हुई. इस दौरान ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने इन विधेयकों पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि ये कानून जुर्म रोकने से सरकार के अपराधों को कानूनी शक्ल देने लिए बनाए जा रहे हैं.

एआईएमआईएम प्रमुख ने सरकार पर शायराना अंदाज में निशाना साधते हुए कहा, "हमको शाहों की अदालत से तवक्को तो नहीं, आप कहते हैं तो जंजीर हिला देते हैं." उन्होंने कहा कि पिछले सेशन में मोदी सरकार ने जन विश्वास बिल पेश किया था, जिसमें 183 अधिनियम और 43 कानून थे. उनको निकाल कर फाइल में तब्दील कर दिया.

'जन विश्वास के नाम पर लोगों को खतरे में डाला'
उन्होंने बताया कि इस बिल में ड्रग्स और कॉस्मेटिक एक्ट को भी संशोधित किया गया और सजा के बजाए फाइन लागू कर दिया और जन विश्वास के नाम पर आपने (सरकार) लोगों को खतरे में डाल दिया. जहां पर कंपनियों को सजा देनी चाहिए थी, वहां पर आपने उसे फाइन में बदल दिया और गैर-हिंसक अपराध को नए कानून में शामिल कर दिया.

'सूट पहनने वाला सजा से बच जाता है'
सरकार पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने कहा, "जन के लिए अविश्वास और धंधे के लिए विश्वास सरकार का मंत्र है." उन्होंने कहा कि आज सूट पहनने वाला सजा से बच जाता है. खाकी पहनने वाला किसी को भी गोली मार सकता है और उसकी कोई जवाबदेही नहीं है.

'बिना जुर्म के सालों जेल में रहते हैं लोग'
AIMIM नेता ने कहा कि संसद में बैठे जिन लोगों पर आतंकवाद के आरोप हैं, वह इस कानून में बताएंगे कि आतंकवाद किया है. उन्होंने कहा कि देश के गरीब, दलित और मुसलमानों के लिए जिंदगी से बड़ी कोई सजा नहीं है. अगर कानून में संशोधन करना ही था तो उस अधिनियम को निकालना चाहिए था, जिसमें लोगों को बिना जुर्म के सालों जेल में रखने का मौका मिल जाता है.

उन्होंने संसद में बताया कि देश में सबसे ज्यादा ट्रायल दलित, आदिवासी और मुसलमानों पर है. उन्होंने एनसीआरबी की रिपोर्ट के हवाले से कहा कि जेल में 20 प्रतिशत मुसलमानों पर ट्रायल चल रहा है, जबकि उनकी आबादी 14.2 करोड़ है.

यह भी पढ़ें- ईडी ने लालू यादव और तेजस्वी यादव को समन किया, नौकरी के बदले जमीन लेने से जुड़ा है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'दिमागी नक्सल अब भी मौके की तलाश में है...' पीएम मोदी की चेतावनी
'दिमागी नक्सल अब भी मौके की तलाश में है...' पीएम मोदी की चेतावनी
फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें
फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें
लाल किले से PM मोदी की बड़ी घोषणा, बताया 2047 तक देश का क्या होगा लक्ष्य
लाल किले से PM मोदी की बड़ी घोषणा, बताया 2047 तक देश का क्या होगा लक्ष्य

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget