एक्सप्लोरर

Maharashtra Assembly Elections: अब महाराष्ट्र से अखिलेश यादव पर बरसे असदुद्दीन ओवैसी, मुजफ्फरनगर दंगों का जिक्र कर ये क्या बोल गए?

Maharashtra Assembly Elections: संभाजीनगर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए AIMIM प्रमुख ओवैसी ने कहा कि शिंदे,फडणवीस हिन्दू मुस्लिम करके आपको बांटकर तोड़ना चाहते हैं.

Maharashtra Election 2024 AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने महाराष्ट्र के संभाजीनगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), शिंदे-फडणवीस सरकार और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला. ओवैसी ने कहा कि ये लोग मेरा नाम लेकेर हिन्दू मुस्लिम कर रहे हैं, हिन्दू मुस्लिम करके आपको बांटकर तोड़ना चाहते हैं. उन्होंने मराठा आरक्षण को लेकर कहा " हम मराठा आरक्षण के लिए लड़ेंगे. 

संभाजीनगर में ओवैसी ने कहा कि शिंदे और फडणवीस दोनों को यह पता है कि वे दोबारा सत्ता में नहीं आएंगे, इसलिए वे 'हिंदू-मुस्लिम' मुद्दे का सहारा लेकर समाज में दरार पैदा करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि यह एक सोची-समझी रणनीति है जिससे समाज को बांटने की कोशिश हो रही है. 

मराठा आरक्षण का समर्थन
ओवैसी ने मराठा आरक्षण का समर्थन करते हुए कहा कि उनकी पार्टी इस मुद्दे पर मराठा समुदाय के साथ खड़ी है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और शिंदे सरकार ने मराठा आरक्षण के लिए आंदोलन कर रहे जरांगे पाटिल पर लाठीचार्ज किया, जो सरकार की दमनकारी नीति को दर्शाता है.

समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर हमला
ओवैसी ने समाजवादी पार्टी मुस्लिमों के प्रति असंवेदनशील बताते हुए अखिलेश यादव जमकर की आलोचना की. ओवैसी ने 2013 में मुजफ्फरनगर दंगों का हवाला देते हुए कहा कि उस समय सैकड़ों महिलाएं पीड़ित हुईं और हजारों लोग बेघर हो गए, लेकिन अखिलेश ने सैफई में महोत्सव का आयोजन किया.

भाजपा के वादों पर सवाल
ओवैसी ने भाजपा के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह ने 15 लाख रुपये देने का वादा किया था, लेकिन अब केवल 1500 रुपये “लाड़ली बहना” योजना के नाम पर दिए जा रहे हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पैसा भाजपा की जेब से नहीं, बल्कि जनता के Tax से आ रहा है.

यह भी पढ़ें: 'लोकसभा में MVA ने फैलाया था झूठ लेकिन अब...', शिवसेना नेता मिलिंद देवड़ा का बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget