एक्सप्लोरर

'सिर्फ केस दर्ज न हो...', पैगंबर मोहम्मद पर यति नरसिंहानंद के विवादित बयान पर भड़के ओवैसी

Asaduddin Owaisi: उन्होंने आगे कहा कि यति नरसिंहानंद के एक दोस्त का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें पैगंबर का पुतला जलाने की बात कही गई है. वे देश में अशांति पैदा करना चाहते हैं.

Asaduddin Owaisi: एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद के कमिश्नर सी.वी.आनंद से मुलाकात की और उन्होंने नफरत फैलाने वाले भाषण के लिए यति नरसिंहानंद सरस्वती के खिलाफ मामला दर्ज करने का आग्रह करते हुए एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें कथित तौर पर पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ नफरत फैलाने वाला भाषण देने और सांप्रदायिक तनाव पैदा कने का आरोप लगाया गया है.

बता दें कि कमिश्नर सी.वी.आनंद से मिलने से पहले X पर एक पोस्ट में, ओवैसी ने टिप्पणियों को " निंदनीय, अपमानजनक,गंदी और अप्रिय" बताया था. ओवैसी ने कहा, "आज एआईएमआईएम की ओर से मैंने हैदराबाद के कमिश्नर सीवी आनंद से मुलाकात की और उन्हें एक लिखित ज्ञापन दिया, जिसमें हमने सीपी हैदराबाद से मांग की है कि यति नरसिंहानंद जो गाजियाबाद में डासना देवी मंदिर के पुजारी भी हैं. उनके वीडियो में उन्होंने पैगंबर मोहम्मद के बारे में बेतुकी और अपमानजनक टिप्पणी की है."

'नरसिंहानंद की हो गिरफ्तारी'

उन्होंने आगे कहा, "यति नरसिंहानंद को उनके भाषण के लिए पहले भी गिरफ्तार किया गया था और उनकी जमानत की एक शर्त यह है कि वह दोबारा ऐसी बातें नहीं बोलेंगे. इसलिए हमारी पहली मांग है कि उनकी जमानत रद्द की जानी चाहिए. न केवल उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाना चाहिए बल्कि उसे गिरफ्तार भी किया जाना चाहिए."

ओवैसी ने कहा कि "हमें उम्मीद है कि तत्काल कार्रवाई की जाएगी और पुलिस आयुक्त, हैदराबाद को हमारे प्रतिनिधित्व पर साइबर सेल के सबसे वरिष्ठ अधिकारी को भेजा गया है. इस मामले को दर्ज करने का आदेश दिया और हमने उनसे हमारे पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ इस व्यक्ति द्वारा इस्तेमाल की गई अश्लील भाषा को सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्मों से हटाने का भी अनुरोध किया".

उन्होंने आगे कहा कि यति नरसिंहानंद के एक दोस्त का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें पैगंबर का पुतला जलाने की बात कही गई है. वे देश में अशांति पैदा करना चाहते हैं. महाराष्ट्र में भी इसी तरह की टिप्पणी की गई. वे लोग देश को कमजोर करने का काम कर रहे हैं. साथ ही कानून का मजाक उड़ा रहे हैं. इस्लाम में ईश्वर की कोई छवि नहीं है और वे लोग पुतला जलाने की बात कर रहे हैं. हम पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ से कार्रवाई करने की मांग करते हैं. इससे देश के 19 करोड़ मुसलमानों की भावनाएं आहत हो रही हैं.

जानें कौन हैं नरसिंहानंद सरस्वती?

यति नरसिंहानंद गाजियाबाद के डासना मंदिर के महंत हैं जो कि अपने बयानों को लेकर हमेशा विवादों में बने रहते हैं. दरअसल, उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान पैगंबर मोहम्मद और कुरान को लेकर आपत्तिजनक बातें कही थीं. जिसे बाद उनके खिलाफ शनिवार को हैदराबाद में उनकी टिप्पणी के लिए कई शिकायतें दर्ज की गईं. वहीं, इस कार्यक्रम के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. जिसके बाद लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है.

ये भी पढ़ें: 'आस-पास के हजार घर अवैध, सिर्फ मस्जिद ही क्यों तोड़ी जा रही', असदुद्दीन ओवैसी ने CM शिंदे से पूछा सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session Day 9 Live: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, 2 बजे तक स्थगित, राज्यसभा में पेश होगा एंटी पेपर लीक बिल
Live: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, 2 बजे तक स्थगित, राज्यसभा में पेश होगा एंटी पेपर लीक बिल
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
असम की तबाही के बीच इस युवक जीता दिल, जो सरकार नहीं कर पाई, वो इसने किया
असम की तबाही के बीच इस युवक जीता दिल, जो सरकार नहीं कर पाई, वो इसने किया
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget