एक्सप्लोरर

'मेरा वहां दम घुटने लगता, भाड़ में जाएं...', असदुद्दीन ओवैसी ने I.N.D.I.A. गठबंधन पर बोला हमला

I.N.D.I.A. Alliance: एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी लगातार इंडिया गठबंधन पर लगातार हमला बोल रहे हैं. इस बार उन्होंने कहा है कि ये गठबंधन भाड़ में जाए.

AIMIM News: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) चीफ और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर से विपक्ष के नेतृत्व वाले I.N.D.I.A. गठबंधन पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि अगर वह इस गठबंधन का हिस्सा बनते, तो उनका दम ही घुटने लगता. दिल्ली में लोगों को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि वह इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं हैं. उन्होंने यहां तक कह दिया कि ये गठबंधन भाड़ में जाएं. 

इंडिया गठबंधन में शामिल होने का न्योता नहीं मिलने पर ओवैसी ने कहा कि उन्हें इसकी बिल्कुल भी परवाह नहीं है. ओवैसी ने कहा, 'हम I.N.D.I.A. गठबंधन में नहीं हैं और मुझे इसकी परवाह भी नहीं है. मेरा वहां दम घुटता. वे अपनी विचारधारा पर बीजेपी के खिलाफ क्यों नहीं खड़े हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर वे हमें टिकट देंगे तो उन्हें हिंदू वोट नहीं मिलेगा.' उन्होंने कहा, 'मैं ये बातें खुले तौर पर कह रहा हूं और वे इसे बंद दरवाजों के पीछे कहते हैं.'

राहुल को मुस्लिम लीग ने डूबने से बचाया: ओवैसी

लोगों को संबोधित करते हुए ओवैसी ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी पर भी निशाना साधा. ओवैसी ने कहा कि वायनाड में राहुल की डूबती नैया को मुस्लिम लीग ने बचाया था, जब वह 2019 लोकसभा चुनाव में अमेठी सीट से हार गए थे. अमेठी को गांधी परिवार का गढ़ माना जाता है. अमेठी राहुल की पारंपरिक सीट भी रही है. हालांकि, लोकसभा चुनाव में उन्हें इस सीट पर बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से हार मिली. 

ओवैसी ने कहा, 'राहुल गांधी अमेठी में हार गए, लेकिन उन्हें वायनाड में जीत मिली. असदुद्दीन औवेसी ने वहां चुनाव नहीं लड़ा. वहां मेरी बीजेपी के साथ कोई डील नहीं हुई. वे वायनाड से जीते क्योंकि वहां मुस्लिम लीग है. मुस्लिम लीग ने उन्हें डूबने से बचाया.' 

राहुल पर तंज की ये है वजह

हैदराबाद सांसद ने राहुल गांधी पर तीखा हमला ऐसे समय पर बोला है, जब कांग्रेस नेता ने हाल ही में उन्हें लेकर इशारों में कुछ कहा. राहुल ने कहा कि सरकारी एजेंसियों के जरिए विपक्षी नेताओं के ऊपर हमला किया जा रहा है. लेकिन एआईएमआईएम नेताओं के खिलाफ कोई भी केस दर्ज नहीं किया गया है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें अपना मानते हैं. 

तेलंगाना में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा था, 'कांग्रेस सिर्फ भारत राष्ट्र समिति (BRS) से नहीं लड़ रही है, बल्कि वह बीजेपी और एआईएमआईएम से भी लड़ रही है.' उन्होंने कहा था, 'केसीआर (के.चंद्रशेखर राव) के खिलाफ कोई केस नहीं है. एआईएमआईएम के खिलाफ कोई केस नहीं है. सिर्फ विपक्ष पर हमला किया जाता है. पीएम मोदी कभी अपने ही लोगों पर हमला नहीं करते. वह आपके सीएम और एआईएमआईएम नेताओं को अपना मानते हैं, इसलिए उनके खिलाफ कोई केस नहीं है.'

यह भी पढ़ें: असदुद्दीन ओवैसी का कांग्रेस पर निशाना, 'राहुल गांधी अमेठी से हारे और वायनाड से जीते क्योंकि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: स्वतंत्र भारद्वाज मामले में हिंदू संगठनों ने किया प्रोटेस्ट का ऐलान, बढ़ाई गई सुरक्षा
Live: स्वतंत्र भारद्वाज मामले में हिंदू संगठनों ने किया प्रोटेस्ट का ऐलान, बढ़ाई गई सुरक्षा
'मैं आपका विद्यार्थी हूं, मुझे...', टीचर्स से PM मोदी की दिलचस्प बातचीत
'मैं आपका विद्यार्थी हूं, मुझे...', टीचर्स से PM मोदी की दिलचस्प बातचीत
केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 छात्रों की मौत
केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 छात्रों की मौत
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?

वीडियोज

NEPAL FLASH FLOOD UPDATE: नेपाल में नई चेतावनी डराने वाली... ABPLIVE
Sansani: पापा की ठग परियों का 'जबरा गैंग' ! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: Aniruddhacharya के बिगड़े बोल.. दिया हिंदू- मु्स्लिम पर ज्ञान !
Tamilnadu Road Accident: टर्न लेते वक्त हादसा, चार बहनों का आखिरी सफर! Viral Video
Nishu Azad Controversy: निशु का आरोपी गिरफ्तार..अब होगी 'स्वतंत्र' जांच!।Janhit With Chitra Tripathi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, लोगों को बांटे 500-500 रुपये
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, लोगों को बांटे 500-500 रुपये
ड्रेसिंग रूम में गंदी हरकत, PCB ने भेज दिया घर, इमाम-रिजवान-सलमान पर खुलासा
ड्रेसिंग रूम में गंदी हरकत, PCB ने भेज दिया घर, इमाम-रिजवान-सलमान पर खुलासा
82 करोड़ कमा चुकी 'हनुमान अंश' को OTT प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
'हनुमान अंश' को ओटीटी प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
गमले में ऐसे उगाएं सेम की फली, इतने दिनों में सब्जी तैयार
गमले में ऐसे उगाएं सेम की फली, इतने दिनों में सब्जी तैयार
महिलाओं में स्किल अपग्रेड का क्रेज, HR 62% और हेल्थकेयर में 47% एप्लीकेशन
महिलाओं में स्किल अपग्रेड का क्रेज, HR 62% और हेल्थकेयर में 47% एप्लीकेशन
Embed widget