एक्सप्लोरर

AIADMK में फूट: शशिकला के करीबी बोले- ‘बगावत के पीछे DMK’, कांग्रेस ने मोदी सरकार पर उठाए सवाल

चेन्नई: तमिलनाडु में नाटकीय अंदाज़ से सत्ता हस्तांतरण का खेल AIADMK की महासचिव वीके शशिकला नटराजन के खिलाफ हो जाता रहा है. सीएम पद से इस्तीफा दे चुके पन्नीरसेल्वम की बगावत के बाद तमिलनाडु की राजनीति में तूफान आ गया है. विधायक दल की नई नेता चुनी गई शशिकला की ताजपोशी की राह अब में अड़टनें ही अड़चनें खड़ी हो गई हैं.

अब सवाल है कि पन्नीरसेल्वम की बगावत के बाद आगे क्या होगा? फिलहाल तमिलनाडु में राजनीति गर्म और अस्थिरता का माहौल है. शशिकला के करीबी बगावत के पीछे डीएमके को मान रहे हैं, वहीं कांग्रेस मोदी सरकार पर सवाल उठा रही है.

आपको बता दें कि रविवार को पन्नीरसेल्वम ने अपने पद से इस्तीफे की पेशकश की थी और उसी दिन विधायकों की बैठक में सर्वसम्मति से शशिकला को विधायक दल का नेता चुना गया. खुद पन्नीरसेल्वम ने सीएम पद के लिए शशिकला के नाम की पेशकश की थी.

जयललिता की पार्टी में बगावत: CM पन्नीरसेल्वम ने खोला मोर्चा, शशिकला बोलीं- ‘पार्टी एकजुट’

बगावत के लिए DMK जिम्मेदार - AIADMK

पन्नीरसेल्वम और शशिकला की इस लड़ाई को लेकर चेन्नई से दिल्ली तक राजनीति गर्म है. पन्नीरसेल्वम की बगावत के बाद शशिकला के खेमे ने कहा कि इस बगावत के पीछे करुणानिधि की पार्टी डीएमके है.

जानें- जयललिता के निधन के बाद तमिलनाडु की राजनीति में क्या है शशिकला की अहमियत

कांग्रेस का मोदी सरकार पर आरोप

थंम्बीदुरई ने बगावत के पीछे सिर्फ डीएमके का नाम लिया, बीजेपी का नहीं. लेकिन कांग्रेस ने इसके लिए बीजेपी पर हमला बोला. कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ‘’राज्यपाल शपथग्रहण नहीं होने दे रहे हैं इस बीच उन्होंने बगावत कर दी है. जिनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी जा रही है. क्या पीएम मोदी एक और चुनी हुई सरकार गिराना चाहते हैं?’’

टूट के पीछे जो भी है, कार्रवाई होनी चाहिए- एमके स्टालिन

इस बीच करुणानिधि की पार्टी डीएमके पन्नीरसेल्वम के साथ खड़ी है. डीएमके के बड़े नेता और करुणानिधि के बेटे एमके स्टालिन ने कहा, ‘’जिस व्यक्ति को राज्यपाल ने मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई, उसे इस्तीफा देने के लिए धमकाया गया. जिसने भी ये किया उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.’’

पन्नीरसेल्वम के प्रति डीएमके के इस प्रेम को समझने के लिए कुछ आंकड़ों को समझना जरूरी है. पन्नीरसेल्वम का गुट पचास विधायकों के साथ होने का दावा कर रहा है.

तमिलनाडु विधानसभा की मौजूदा स्थिति-

अगर तमिलनाडु विधानसभा की मौजूदा स्थिति पर गौर करें तो तमिलनाडु विधानसभा में कुल 235 सीट हैं. इनमें जयललिता की पार्टी AIADMK के पास135, करुणानिधि की पार्टी डीएमके के पास 89 सीटें हैं और बाकी की सीटें कांग्रेस समेत अन्य दलों के पास हैं.

पन्नीरसेल्वम गुट के साथ 50 विधायक?

अब सवाल ये है कि कहीं डीएमके की नजर सरकार बनाने पर तो नहीं है, क्योंकि अगर पन्नीरसेल्वम गुट का 50 विधायकों के समर्थन का दावा सही है तो फिर डीएमके के समर्थन से बात बन सकती है क्योंकि पन्नीर सेल्वम की 50 और डीएमके की 89 सीटों को जोड़ने से कुल 139 सीटें हो जाती हैं यानी बहुमत हो जाता है.

अब राजनीति के इस खेल में क्या खिचड़ी पक रही है ये कहना अभी मुश्किल है,  हालांकि जो शशिकला के साथ हैं उनका दावा है कि सभी विधायक शशिकला के साथ हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की याचिका में कमियों को किया गया दूर, 13 हुई नेताओं की संख्या, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल गांधी की याचिका में कमियों को किया गया दूर, 13 हुई नेताओं की संख्या, ओवैसी भी पहुंचे SC
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'छात्राओं संग बेरहमी...', दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर भड़की कांग्रेस, जानें क्या कहा
'छात्राओं संग बेरहमी...', दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर भड़की कांग्रेस, जानें क्या कहा

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
Delhi Road Accidents 2026: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
दिल्ली रोड एक्सीडेंट: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Embed widget