एक्सप्लोरर

'जांच से पहले निष्कर्ष न निकालें, हमें AAIB पर भरोसा', विदेशी मीडिया पर बरसे उड्डयन मंत्री नायडू

एअर इंडिया विमान हादसे को लेकर रविवार को नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने कहा कि सरकार को किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने से पहले अंतिम रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए.

नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने रविवार (20 जुलाई, 2025) को कहा कि अहमदाबाद में हुए विमान दुर्घटना को लेकर सरकार को किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने से पहले अंतिम रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए.

किंजारापु ने कहा, 'मुझे दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) और उनके काम पर पूरा भरोसा है. उन्होंने पूरे ब्लैक बॉक्स को डिकोड करने और भारत में ही डेटा उपलब्ध कराने का सराहनीय काम किया है. इसी के साथ ही किंजारापु ने पश्चिमी मीडिया पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे मीडिया जिस तरह का लेख प्रकाशित कर रहे हैं, उनमें कोई गलत मंशा हो सकती है.

डेटा के लिए विदेश भेजा जाता है ब्लैक बॉक्स

उन्होंने आगे कहा कि जब भी विमान दुर्घटनाओं में ब्लैक बॉक्स क्षतिग्रस्त पाया जाता था तो डेटा प्राप्त करने के लिए उसे हमेशा विदेश भेजा जाता था, लेकिन ये पहली बार है कि एएआईबी ने सबकुछ यहीं डिकोड कर लिया. ये भारत देश के लिए बड़ी सफलता है. 

मंत्री किंजारापु ने कहा कि अभी जांच से पहले कोई भी निष्कर्ष निकालना गलत होगा और अभी इसपर कोई टिप्पणी भी नहीं होनी चाहिए. सुरक्षा के लिहाज से जो भी कदम उठाने पड़ेंगे, हम उसके लिए पूरी तरह तैयार हैं.

पहली रिपोर्ट में क्या हुआ था खुलासा?

12 जून 2025 को हुए एअर इंडिया विमान हादसे में कुल 260 लोगों की जान गई थी और इसकी जांच एएआईबी कर रहा है. अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही विमान संख्या AI-171 उड़ान भरने के तुरंत बाद एक इमारत से टकरा गई थी. अब एएआईबी की अंतिम रिपोर्ट मिलने के बाद ही इस बात का खुलासा होगा कि आखिर विमान के साथ ये बड़ा हादसा कैसे हुआ.

प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त होने से कुछ सेकंड पहले, विमान के दोनों इंजनों के ईंधन नियंत्रण स्विच बंद हो गए थे. दुर्घटना की 15 पृष्ठों की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में पता चला कि दोनों इंजनों के ईंधन नियंत्रण स्विच एक सेकंड के भीतर 'रन' से 'कटऑफ हो गए, जिसके कारण अचानक विमान नीचे आने लगा.

ये भी पढ़ें:- Raja Raghuvanshi Murder: सोनम रघुवंशी के परिवार का ये शख्स खेल रहा 'डबल गेम', राजा रघुवंशी के भाई ने किया बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget