एक्सप्लोरर

CWC भंग कर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ने बनाई SC, कांग्रेस के पूर्ण सत्र को लेकर आज होगी पहली बैठक

कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी ने एक और बड़ा कदम उठाया है. इसके तहत उन्होंने केंद्रीय कार्यकारी समिति (सीडब्ल्यूसी- कांग्रेस वर्किंग कमिटी) को भंग करके 34 सदस्यीय संचालन समिति (एसी- स्टीयरिंग कमिटी) का गठन किया है. अब यही कांग्रेस की रणनीति तय करने का काम करेगी.

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक 34 सदस्यीय संचालन समिति (एससी- स्टीयरिंग कमिटी) का गठन किया है. इसके गठन से पहले उन्होंने कांग्रेस से जुड़े मामलों में फैसला लेने वाली सबसे बड़ी यूनिट, केंद्रीय कार्यकारी समिति (सीडब्ल्यूसी- कांग्रेस वर्किंग कमिटी) को भंग कर दिया है. अब संचालन समिति ही पार्टी के अगले सत्र का सारा काम काज देखेगी.

सीडब्ल्यूसी के कई पूर्व सदस्य इस नयी समिति का हिस्सा हैं. वहीं अमरिंदर सिंह, विलास मुत्तेमवार, आरके धवन, शिवाजीराव देशमुख, एमवी राजशेखरन, मोहसिना किदवई जैसे कुछ स्थाई आमंत्रित सदस्यों और विशेष आमंत्रित सदस्यों के नाम इसमें से हटा दिए गए हैं. पूरे सत्र का कार्यक्रम तय करने को लेकर नवगठित संचालन समिति की आज शाम 4 बजे कांग्रेस मुख्यालय में बैठक होगी.

पांच मार्च को संसद के बजट सत्र का दूसरा हिस्सा शुरू होने वाले है. ऐसे में इस नई समिति के पूरे सेशन की शुरुआत उससे पहले होने की संभावना है. कांग्रेस के इस पूर्ण सत्र में 11 दिसंबर को हुए चुनाव में राहुल गांधी को पार्टी का अध्यक्ष चुने जाने को एक बार और पुख्ता किया जाएगा. इसके साथ ही संगठनात्मक चुनाव की समूची प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.

क्या है संचालन समिति, कौन-कौन हैं सदस्य

संचालन समिति पूर्ण सत्र तक काम करेगी. इसके बाद नयी सीडब्ल्यूसी बनाई जाएगी. कांग्रेस के संविधान के अनुसार 25 सदस्यीय सीडब्ल्यूसी में पार्टी अध्यक्ष और कांग्रेस संसदीय दल अध्यक्ष के 12 चुने हुए और 11 नॉमिनेटेड सदस्य होते हैं. राहुल गांधी ने पार्टी संविधान के अनुच्छेद X V (v ii) (b) के हिसाब से एक संचालन समिति गठित की है.

संचालन समिति कार्यकारी समिति के स्थान पर काम करेगी. संचालन समिति में पार्टी अध्यक्ष और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह शामिल हैं. संचालन समिति में पार्टी के वरिष्ठ नेता ए.के एंटनी, अहमद पटेल, दिग्विजय सिंह, गुलाम नबी आजाद, अंबिका सोनी, जनार्दन द्विवेदी, अशोक गहलोत, सुशील कुमार शिन्दे, पी चिदंबरम, ऑस्कर फर्नांडिस, आनंद शर्मा, सीपी जोशी, बीके हरिप्रसाद, कमलनाथ, मल्लिकार्जुन खड़गे, मोतीलाल वोरा, हेमो प्रोवा सैकिया और कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला भी शामिल हैं.

पीएल पुनिया, आरपीएन सिंह, दीपक बाबरिया, आरसी खूंटिया, केसी वेणुगोपाल और अविनाश पांडेय जैसे कुछ अन्य नेता भी नई समिति में शामिल हैं. ये सभी अलग-अलग राज्यों के लिए पार्टी प्रभारी बनाए गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने शेयर किया 2020 का वीडियो, कहा- 'आरक्षण समाप्त की बात तो दूर, हमें...'
चिराग पासवान ने शेयर किया 2020 का वीडियो, कहा- 'आरक्षण समाप्त की बात तो दूर, हमें...'
SSC परीक्षा पर उठे सवाल! देरी, तकनीकी खराबी और नकल के आरोप
SSC परीक्षा पर उठे सवाल! देरी, तकनीकी खराबी और नकल के आरोप
संसद में आने वाला है महिला आरक्षण-परिसीमन बिल? जानिए क्यों बढ़ी आहट
संसद में आने वाला है महिला आरक्षण-परिसीमन बिल? जानिए क्यों बढ़ी आहट
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चिराग पासवान ने शेयर किया 2020 का वीडियो, कहा- 'आरक्षण समाप्त की बात तो दूर, हमें...'
चिराग पासवान ने शेयर किया 2020 का वीडियो, कहा- 'आरक्षण समाप्त की बात तो दूर, हमें...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
Embed widget