एक्सप्लोरर

Agnipath Protest: बिहार में ट्रेनों में लगाई आग तो ग्वालियर में कोच तोड़े, पलवल में कई पुलिसकर्मी जख्मी | 'अग्निपथ' के विरोध की 10 बड़ी बातें

Agnipath Scheme: केंद्र सरकार की नई योजना अग्निपथ के विरोध में बिहार, यूपी, मध्य प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में युवा सड़कों पर उतरे. बिहार में कई जगहों पर ट्रेनों में आगजनी की गई.

Agnipath Scheme Protest: सेना (Army) में भर्ती को लेकर केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) की नई योजना अग्निपथ (Agnipath Scheme) को लेकर देश में कई जगहों पर विरोध-प्रदर्शन जारी रहा. सबसे अधिक छात्र बिहार (Bihar) में सड़कों पर उतरे. बता दें कि केंद्र की नई योजना के तहत तीनों सेनाओं में इस साल करीब 46,000 सैनिक भर्ती किए जाएंगे. योजना के तहत थलसेना, नौसेना और वायुसेना में चार साल के लिए नई भर्तियां होंगी. चार साल के बाद 75 फीसदी सैनिकों को पेंशन जैसी सुविधाओं के बगैर ही सेवानिवृत्त कर दिया जाएगा. मुख्यतौर पर चार साल वाले प्रावधान से प्रदर्शनकारियों को आपत्ति है. प्रदर्शन की 10 बड़ी बातें-

1. बिहार में प्रदर्शनकारियों ने जहानाबाद और बक्सर जिलों में रेल पटरियों पर धरना देकर पटना-गया और पटना-बक्सर रेल मार्गों पर ट्रेनों की आवाजाही को रोक दिया, हालांकि स्थानीय पुलिस ने रेलवे पुलिस की मदद से प्रदर्शनकारियों को तत्काल पटरियों से हटा दिया. प्रदर्शनकारियों ने ‘अग्निपथ’ योजना को रद्द करने की मांग को लेकर जहानाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-83 पर टायर जलाए और वहां धरना भी दिया. नवादा रेलवे स्टेशन पर भी प्रदर्शनकारियों ने हंगामा किया. वहां प्रदर्शनकारी सेना में भर्ती की नई व्यवस्था के प्रति अपना विरोध दर्ज कराने के लिए पटरियों पर व्यायाम करते दिखे. नवादा में आक्रोशित युवाओं ने कुछ दुकानों को जबरन बंद कराने की कोशिश की. नई व्यवस्था को वापस लिए जाने की मांग कर रहे आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने जहानाबाद, बक्सर, नवादा सहित राज्य के कई हिस्सों के जुलूस निकाला.

2. नवादा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक अरुणा देवी एक अदालत जा रही थीं, तभी उनके वाहन पर प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया, जिसमें विधायक सहित पांच लोग घायल हो गए. हाजीपुर में पूर्व मध्य रेलवे के मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रेल सेवाएं बाधित हुईं. पटना-गया, बरौनी-कटिहार और दानापुर-डीडीयू जैसे व्यस्त मार्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हुए.


Agnipath Protest: बिहार में ट्रेनों में लगाई आग तो ग्वालियर में कोच तोड़े, पलवल में कई पुलिसकर्मी जख्मी | 'अग्निपथ' के विरोध की 10 बड़ी बातें

3. ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर और बलिया जिलों में युवाओं ने प्रदर्शन किया. बलिया में युवाओं के प्रदर्शन के कारण वाराणसी छपरा रेल प्रखंड पर दिल्ली से जयनगर जा रही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेन प्रभावित हुई . बुलंदशहर के खुर्जा इलाके और शहरी क्षेत्र में युवाओं के समूह एकत्र हुए और ‘अग्निपथ’ योजना को वापस लेने के लिए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.

4. प्रदर्शनों को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं से 'अग्निपथ’ योजना को लेकर किसी बहकावे में नहीं आने की अपील करते हुए कहा कि यह योजना युवाओं को राष्ट्र व समाज की सेवा के लिए तैयार करेगी.

5. युवाओं के प्रदर्शन के कारण वाराणसी छपरा रेल प्रखंड पर दिल्ली से जयनगर जा रही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन प्रभावित हुई है. पूर्वोत्तर रेलवे के जन सम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस के अलावा लिच्छवी एक्सप्रेस व लखनऊ छपरा एक्सप्रेस का परिचालन भी प्रभावित हुआ है .

6. हरियाणा में भी छात्र सड़कों पर उतरे. बड़ी संख्या में गुरुग्राम और रेवाड़ी के बिलासपुर और सिधरावाली इलाकों के युवा सड़कों पर उतर आए. प्रदर्शनकारियों ने गुरुग्राम-जयपुर राजमार्ग पर बस अड्डे और सड़कों पर घेराबंदी करते हुए बिलासपुर चौक पर विरोध प्रदर्शन किया. पलवल में अग्निपथ योजना के विरोध में डीसी दफ्तर पर पत्थरबाजी की गई और कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया. हालात काबू में करने के लिए पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी.

7. पलवल में हुई हिंसक प्रदर्शन में 2 SHO समेत 15 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. हरियाणा पुलिस ने इस मामले में 2 अलग-अलग FIR दर्ज की है. इसके साथ ही हाइवे जाम करने के मामले में एक FIR अलग से दर्ज की गई है. पुलिस के मुताबिक कुछ असामाजिक तत्वों ने भीड़ को भड़काया, जिसके बाद भीड़ ने हिंसा की. पलवल पुलिस के मुताबिक, DC आवास में तैनात गार्ड से उपद्रवी 20 गोलियां छीनकर ले गए. 

8. योजना के विरोध में बाहरी दिल्ली के नांगलोई रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को एक दर्जन से अधिक सेना में भर्ती के आकांक्षी युवाओं ने पटरियों पर लेटकर रेल का मार्ग अवरुद्ध किया. पुलिस के मुताबिक रेलवे भर्ती परीक्षाओं में देरी और अग्निपथ योजना के विरोध में सुबह करीब नौ बजकर 45 मिनट पर नांगलोई रेलवे स्टेशन पर करीब 15-20 लोग जमा हुए. पुलिस ने कहा कि उन्होंने एक ट्रेन को रोका जो हरियाणा के जींद से पुरानी दिल्ली के लिए जा रही थी.

9. मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भी लोगों ने ट्रेन पर पत्थरबाजी की. ग्वालियर में सेना में भर्ती की तैयारी में जुटे सैकड़ों छात्रों ने ग्वालियर-इटावा हाइवे जाम कर दिया. गोला का मंदिर इलाके के सैकड़ो की संख्या में छात्र और युवा सड़क पर उतर आए. 

10. राजस्थान (Rajasthan) में भी युवाओं ने अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) का विरोध किया. विशेष रूप से राजधानी जयपुर सहित सीकर, नागौर, अजमेर, जोधपुर, जैसलमेर तथा झुंझुनू जैसे जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया. जयपुर में बड़ी संख्या में युवाओं ने जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और केंद्र की प्रस्तावित योजना के खिलाफ नारेबाजी की. अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपे गए.

Agnipath Scheme के खिलाफ प्रदर्शन तेज, जानें राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, अखिलेश यादव और मायावती ने क्या कुछ कहा?

National Herald Case: राहुल गांधी ने ED से मांगा समय, कहा- सोमवार को करें पूछताछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डीए, कंटेनर समेत मोदी सरकार ने लिए ये 4 बड़े फैसले, दिवाली से पहले बड़ा तोहफा
डीए, कंटेनर समेत मोदी सरकार ने लिए ये 4 बड़े फैसले, दिवाली से पहले बड़ा तोहफा
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
MLC चुनाव: पीएम मोदी का तंज- 'बैलेट पेपर से चुनाव हुए, अंदाजा लगाइए कांग्रेस ने कितनी सीटें जीती?'
MLC चुनाव: पीएम मोदी का तंज- 'बैलेट पेपर से चुनाव हुए, अंदाजा लगाइए कांग्रेस ने कितनी सीटें जीती?'
‘राइट-विंग ट्रोल्स लोगों को गुमराह देखना चाहेंगे’, पूर्व जज के साथ फोटो वायरल होने पर बोले सौरव दास
‘राइट-विंग ट्रोल्स लोगों को गुमराह देखना चाहेंगे’, पूर्व जज के साथ फोटो वायरल होने पर बोले सौरव दास

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget