एक्सप्लोरर

Agni-Prime Missile Test: अग्नि प्राइम मिसाइल का ओडिशा में हुआ सफल परीक्षण, 2000 किलोमीटर की सीमा तक है मारक क्षमता

भारत ने सोमवार को ओडिशा के तट पर आज सुबह 10:55 बजे अग्नि श्रृंखला की एक नई मिसाइल अग्नि-प्राइम का सफल परीक्षण किया है. अग्नि सीरीज की ये नई मिसाइल Agni Prime 1000-2000 किलोमीटर तक सटीक निशाना साध सकती है.

भारत ने आज सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर ओडिशा के तट पर डॉ अब्दुल कलाम टापू पर अग्नि सिरीज की एक नई मिसाइल अग्नि-प्राइम का सफल परीक्षण किया. नई परमाणु-सक्षम मिसाइल पूरी तरह से कम्पोजिट मैटिरियल से बनी हुई है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक परीक्षण के दौरान मिसाइल सभी पैमानों पर सटीक पाई गई है. अग्नि सीरीज की ये नई मिसाइल Agni Prime 1000-2000 किलोमीटर तक सटीक निशाना साध सकती है. उम्मीद है कि इस मिसाइल को जल्द ही सेना में शामिल किया जा सकता है. यह मिसाइल परमाणु हथियारों के साथ हमला करने में सक्षम है.

2000 किलोमीटर की सीमा तक लक्ष्य को मार सकती है मिसाइल

पूर्वी तट पर स्थित विभिन्न टेलीमेट्री और रडार स्टेशनों ने मिसाइल पर नज़र रखी और उसकी निगरानी की. वहीं डीआरडीओ के एक अधिकारी ने कहा, "यह उच्च स्तर की सटीकता के साथ सभी मिशन उद्देश्यों को पूरा करते हुए टेस्टबुक ट्रेजेक्टरी का पालन करता है. "DRDO अधिकारी ने ये भी कहा कि," यह 2000 किलोमीटर की सीमा तक लक्ष्य को मार सकता है, और इस वर्ग की अन्य मिसाइलों की तुलना में बहुत छोटी और हल्की है. नई मिसाइल में कई नई तकनीकों को शामिल किया गया है."

गौरतलब है कि भारत ने पहली बार साल 1989 में अग्नि मिसाइल का परीक्षण किया था. उस समय अग्नि मिसाइल की मारक क्षमता तकरीबन 700 से 900 किलोमीटर थी. इसके बाद साल 204 में इसे भारतीय सेना में शामिल किया गया था. तब से लेकर अब तक भारत अग्नि सीरीज की 5 मिसाइल लॉन्च कर चुका है.

ये भी पढ़ें

Raaj Ki Baat: क्या उत्तराखंड चुनाव से पहले बदल जाएगा मुख्यमंत्री का चेहरा?

Rajasthan Unlock: राजस्थान में लॉकडाउन में ढील, धार्मिक स्थलों सहित इन जगहों को खोलने की मिली परमिशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA Bloc Jan Mahabhiyog Live: 'शहज़ादे की संतुष्टि के लिए', सोनिया-प्रियंका समेत खरगे आवास पर जुटे विपक्षी नेता, BJP का तंज
Live: 'शहज़ादे की संतुष्टि के लिए', सोनिया गांधी समेत खरगे आवास पर जुटे विपक्षी नेता, BJP का तंज
दिवाली पर पटाखे फोड़ने के लिए मिलेंगे रोजाना सिर्फ 2 घंटे, कर्नाटक सरकार का आदेश
दिवाली पर पटाखे फोड़ने के लिए मिलेंगे रोजाना सिर्फ 2 घंटे, कर्नाटक सरकार का आदेश
5 स्टार होटल में बड़ा हादसा, स्विमिंग पूल में करंट लगने से 2 विदेशी नागरिकों की मौत
5 स्टार होटल में बड़ा हादसा, स्विमिंग पूल में करंट लगने से 2 विदेशी नागरिकों की मौत
रामलीला मैदान रैली से पहले रिजिजू के कांग्रेस से 5 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार पर क्या कहा?
रामलीला मैदान रैली से पहले रिजिजू के कांग्रेस से 5 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार पर क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष की वो 4 पार्टियां जो रामलीला मैदान रैली से रहेंगी दूर, TVK-BJD का क्या रुख
विपक्ष की वो 4 पार्टियां जो रामलीला मैदान रैली से रहेंगी दूर, TVK-BJD का क्या रुख
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
टेस्ट में बिना ट्रिपल सेंचुरी लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना ट्रिपल सेंचुरी लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
'शूटआउट एट लोखंडवाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
नहीं रहे 'शूटआउट एट लोखंडवाला' के निर्देशक संजय गुप्ता, 57 की उम्र में ली आखिरी सांस
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
Mattress Sagging Solution: किनारे बैठते ही नीचे दबता है गद्दा? खराब होने से पहले ऐसे बचाएं
किनारे बैठते ही नीचे दबता है गद्दा? खराब होने से पहले ऐसे बचाएं
Rabi Crops Sowing: बारिश के बाद खेत में भर गया है पानी, इन फसलों की कर सकते हैं बुवाई
बारिश के बाद खेत में भर गया है पानी, इन फसलों की कर सकते हैं बुवाई
Embed widget