एक्सप्लोरर

Rajasthan Unlock: राजस्थान में लॉकडाउन में ढील, धार्मिक स्थलों सहित इन जगहों को खोलने की मिली परमिशन

राजस्थान में सशर्त अनुमति के साथ सरकार ने लॉकडाउन में कुछ ढील दी है, जिसके चलते अब धार्मिक स्थानों, जिम, रेस्तरां आदि खुलने की अनुमति दे दी गई है.

राजस्थान सरकार ने कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों में आई गिरावट को देखते हुए लॉकडाउन में और ढील देने का फैसला किया है. इसके तहत सरकारी कार्यालय अब शाम छह बजे तक खुल सकेंगे. वहीं जिन व्यापारिक प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों को वैक्सीन की कम से एक खुराक लग चुकी है वो तीन घंटे अतिरिक्त यानी सायं सात बजे तक खुल सकेंगे. साथही धार्मिक स्थलों को भी सशर्त खोलने और एक जुलाई से विवाह सभागार और बारात घर खोलने की अनुमति भी देदी गई है, जिससे विवाह के कार्यक्रम भी हो सकेंगे. गृह विभाग ने इसके दिशा निर्देश शनिवार रात जारी किए हैं, जिसके चलते नए दिशानिर्देश सोमवार से लागू होंगे.

जानकारी के मुताबिक ऐसे सभी सरकारी कार्यालय जहां कार्मिकों की संख्या 25 से कम है, वहां शत-प्रतिशत कार्मिक और जिन कार्यालयों में कार्मिकों की संख्या 25 या 25 से ज्यादा है, उनमें 50 प्रतिशत कार्मिक को आने की अनुमति होगी. वहीं ऐसे कार्यालय जिनमें 60 प्रतिशत कार्मिकों को वैक्सीन की कम से कम पहली खुराक लग चुकी है, उनमें शत-प्रतिशत कार्मिकों के आने की अनुमति होगी. इसके अलावा शहर में संचालित सिटी और मिनी बसों का संचालन चालक एवं परिचालक के कोविड19 वैक्सीन की कम से कम पहली डोज लगवाने के बाद शुरू होगा.

दिशा-निर्देश के साथ मिली छूट

जानकारी के मुताबिक सभी व्यक्तियों के लिए सार्वजनिक उद्यान सुबह 5 से 8 बजे तक खुल सकेंगे. वहीं जिम और रेस्तरां के कम से कम 60 प्रतिशत कर्मचारियों का वैक्सीनेशन पूरा हो चुका है, उन्हें अतिरिक्त तीन घंटे यानी शाम 4 से शाम 7 बजे तक खोलने की अनुमति होगी.

कई प्रतिबंध के साथ खुले धार्मिक स्थल

धार्मिक स्थलों के बारे में दिशानिर्देश में कहा गया है कि राज्य के समस्त धार्मिक स्थलों पर लोगों का आवागमन धार्मिक स्थल से जुड़े व्यक्तियों के वैक्सीन की कम से कम पहली डोज लगवाने के बाद ही सुबह पांच बजे से शाम चार बजे तक हो सकेगा. धार्मिक स्थल में फूल माला, प्रसाद, चादर और अन्य पूजा सामग्री ले जाने और घंटी बजाने पर प्रतिबंध रहेगा.

इसे भी पढ़ेंः

जम्मू कश्मीर: आतंकियों की कायराना हरकत, देर रात घर में घुसकर एसपीओ, उनकी पत्नी और बेटी की हत्या की

Delhi Unlock: दिल्ली में अनलॉक का पांचवां चरण, जानें आज से क्या खुलेगा और किन पर अभी रहेगी पाबंदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल

3 दिन में जुकरबर्ग...', PM मोदी के वीडियो बैन पर संसदीय समिति की चेतावनी
3 दिन के भीतर माफी मांगें जुकरबर्ग', PM मोदी के वीडियो बैन पर संसदीय समिति की चेतावनी

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
Embed widget