एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: CM योगी के इस बयान पर भड़के मुख्तार अंसारी के भाई, बोले- हम सबको मरना है...

अफजाल अंसारी ने कहा, ये सरकार को चलाने वाले मुखिया का अहंकार है. आप कह रहे हैं कि मरना तो था ही उनको. आप बता दो उनसे पूछकर कि कौन अमर है दुनिया में.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में एक निजी चैनल से बातचीत में मुख्तार अंसारी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, मरना तो था ही! जिस व्यक्ति ने सैकड़ों लोगों को मारा हो, वो कब तक बचता-बचता फिरेगा. अब मुख्तार के भाई और गाजीपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अफजाल अंसारी ने इस पर नाराजगी जाहिर की है. 

अफजाल ने एक चैनल से बातचीत में कहा, ये सरकार को चलाने वाले मुखिया का अहंकार है. मुख्यमंत्री खुद कहने लगे कि किसी को मिट्टी भी नसीब नहीं होगी. आप कह रहे हैं कि मरना तो था ही उनको. आप बता दो उनसे पूछकर कि कौन अमर है दुनिया में. उनको भी तो मरना है, हमको भी तो मरना है. ये कौन सा डायलॉग था. 

अफजाल ने अतीक की हत्या का भी किया जिक्र

अफजाल ने कहा, हमारे प्रदेश की सरकार को चलाने वाले मुखिया का ये अहंकार है. अब तक सब समझ रहे थे कि मुख्तार की मिट्टी में लोग न आएं, ये एक अधिकारी का उसके स्तर पर लिया गया फैसला है. अब तो मुखिया ही खुलकर कहने लगे कि मिट्टी भी किसी को नसीब नहीं होगी. आप बुलडोजर लेकर घूमने वाले बाबा हो. गोलियों से छलनी कर दिया जाता है. आप अपनी कानून व्यवस्था को चाक चौबंद बताते हो. दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बताते हो और पुलिस की कस्टडी में इलाहाबाद में अतीक अहमद और उनके भाई को गोलियों से छलनी कर दिया जाता है. 

दरअसल, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से एक इंटरव्यू में अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी की मौत को लेकर सवाल पूछा गया था, इस पर सीएम योगी ने कहा, जो लोग उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए भय का प्रतीक बने थे. हम रामभक्त हैं, अयोध्या में रामलला विराजमान हों तो ऐसे लोगों की राम नाम सत्य है यात्रा भी निकलनी चाहिए. यही काम यूपी में हुआ.सपा और कांग्रेस जिन माफिया और आपराधियों को अपने गले का हार बनाती थी. मुख्तार को जहर देकर मारने के सवाल पर सीएम योगी ने कहा, मरना तो था ही. जिस व्यक्ति ने सैकड़ों लोगों को मारा हो, वो कब तक बचता बचता फिरेगा. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget