एक्सप्लोरर

बड़ा खुलासा: NIA ने कहा- पुलवामा के बाद दिल्ली-एनसीआर को दहलाने की फिराक में था जैश

अदालत के समक्ष दायर याचिका में एनआईए ने जेईएम के चार आतंकवादियों के नाम लिए जो पुलवामा हमले की साजिश में शामिल थे. एजेंसी ने कहा कि मारा गया जेईएम का आतंकवादी मुदस्सिर अहमद खान साजिश का मास्टरमाइंड था और वह पुलवामा हमले के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक था.

नई दिल्ली: पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मुहम्मद(जेईएम) दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई जगहों पर 14 फरवरी के पुलवामा हमले की तरह ही 'फिदायीन' हमलों की साजिश रच रहा था. राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने सोमवार को अपने आरोपपत्र में यह खुलासा किया. जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को हुए हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल(सीआरपीएफ) के 40 जवान शहीद हो गए थे.

यहां की एक विशेष अदालत के समक्ष दायर याचिका में एनआईए ने जेईएम के चार आतंकवादियों के नाम लिए जो पुलवामा हमले की साजिश में शामिल थे. इन आतंकवादियों के नाम सज्जाद अहमद खान(27), तनवीर अहमद गनी(29), बिलाल अहमद मीर(23), मुजफ्फर अहमद भट्ट(25)हैं. सभी पुलवामा के निवासी हैं.

आतंकी हमले की साजिश रच रहे थे जैश के आतंकी

एजेंसी के अनुसार, उसने मामले में 15 मार्च को एक केस दर्ज किया था जोकि वरिष्ठ जेईएम कमांडरों द्वारा दिल्ली-एनसीआर समेत भारत के अन्य हिस्सों में आतंकी साजिश रचने के संबंध में कुछ जानकारियों पर आधारित था. एजेंसी ने कहा, "जांच से पता चला है कि आरोपी व्यक्ति आतंकी संगठन जेईएम के सदस्य हैं और वे लोग आतंकी हमले की साजिश रच रहे थे. साथ ही अपने संगठन की गतिविधि का प्रचार कर रहे थे."

एजेंसी ने कहा कि मारा गया जेईएम का आतंकवादी मुदस्सिर अहमद खान साजिश का मास्टरमाइंड था और वह पुलवामा हमले के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक था. एनआईए ने कहा, "क्योंकि मुदस्सिर जम्मू एवं कश्मीर में त्राल शहर के पिंगलिश गांव में 9-10 मार्च की मध्यरात्रि को सुरक्षाबलों के हाथों मारा गया, उसके खिलाफ आरोपों को हटा दिया गया है."

पुलवामा हमले की तरह ही फिदायीन हमले करना चाहते थे

एजेंसी ने कहा, "सज्जाद और मुजफ्फर, मुदिस्सर के सीधे संपर्क में था, जबकि तनवीर और बिलाल मुदिस्सर के जरिए सज्जाद के संपर्क में था. तनवीर और बिलाल पुलवामा हमले की तरह ही फिदायीन हमले करना चाहते थे." एनआईए ने कहा कि तनवीर और बिलाल (सज्जाद का बड़ा भाई) जेईएम का सक्रिय आतंकवादी था. दोनों सुरक्षाबलों के साथ दो अलग-अलग मुठभेड़ में मारे गए.

एजेंसी ने कहा कि मुजफ्फर को जेईएम में शामिल होने के बाद दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र की टोह लेने के लिए कहा गया था. एनआईए ने कहा, "पूछताछ के दौरान मुजफ्फर के पास दो विस्फोटक बरामद किए गए. अन्य आरोपियों के खिलाफ आगे की जांच सीआरपीसी की धारा 173(8) के तहत की जा रही है."

यह भी पढ़ें-

गडकरी की खरी खरी, कहा- टिकट नहीं पाने वाले खेलते हैं जातिकार्ड, सिर्फ आरक्षण से समाज का विकास नहीं होता

यौन शोषण के आरोप में घिरे चिन्मयानंद की अचानक तबीयत बिगड़ी, कल पीड़िता ने दर्ज कराया था बयान

दिल्ली: BJP युवा मोर्चा ने 'शक्ति दिवस' के रूप में मनाया PM मोदी का जन्मदिन, 69 किलो लड्डू से बना केक काटा

PM मोदी से मिलने के लिए ममता बनर्जी ने मांगा समय, इन मुद्दों पर चर्चा की उम्मीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘जॉब नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा’, BJP की शिकस्त के बीच राहुल का ट्वीट
‘जॉब नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा’, BJP की शिकस्त के बीच राहुल का ट्वीट
डिजिटल हो रही भारत की सांस्कृतिक विरासत! सरकार ने संसद में क्यों कहा?
डिजिटल हो रही भारत की सांस्कृतिक विरासत! सरकार ने संसद में क्यों कहा?
तेलंगाना में वन विभाग के जुल्म पर आदिवासियों का गुस्सा, किया प्रदर्शन
तेलंगाना में वन विभाग के जुल्म पर आदिवासियों का गुस्सा, किया प्रदर्शन
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget