एक्सप्लोरर

संसद में दिए जया बच्चन के बयान के बाद 'जलसा' की बढ़ाई गई सुरक्षा, तीन पुलिसकर्मी तैनात

संसद में अभिनेता और सासंद रवि किशन के बॉलीवुड ड्रग्स विवाद के मुद्दे को उठाए जाने के बाद जया बच्चन ने भी इस मुद्दे पर बयान दिया. बीते रोज़ जया बच्चन ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री को बदनाम किया जा रहा है.

मुंबई: अभिनेत्री और सांसद जय बच्चन के संसद में ड्रग्स विवाद पर दिए बयान से मचे घमासान के बीच आज मुंबई पुलिस ने एहतियातन उनके घर 'जलसा' के बाहर तीन सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की है. ये सुरक्षाकर्मी जुहू पुलिस थाने की ओर से भेजे गए हैं. इन सुरक्षाकर्मियों की तैनाती शाम 6 बजे के बाद हुई. हालांकि किसी भी पुलिसवाले ने कैमरे पर बात करने से साफ इनकार कर दिया.

सुरक्षाकर्मी की तैनाती के बाद अमिताभ बच्चन अपनी गाड़ी से जलसा से अपने दूसरे बंगले जनक पहुंचे. बता दें कि अमिताभ के दोनों बंगले एक दूसरे के आगे-पीछे हैं.

आपको बता दें कि संसद में अभिनेता और सासंद रवि किशन के बॉलीवुड ड्रग्स विवाद के मुद्दे को उठाए जाने के बाद जया बच्चन ने भी इस मुद्दे पर बयान दिया. बीते रोज़ जया बच्चन ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री को बदनाम किया जा रहा है. उन्होंने सरकार से फिल्म इंडस्ट्री का समर्थन करने और इसे सुरक्षा देने को कहा. इसके साथ ही जया ने बिना किसी का नाम लिए ये भी कहा कि ये लोग जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं.

जया के इस बयान पर अलग अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. अभिनेत्री कंगना रनौत ट्विटर पर खुलकर जया बच्चन की आलोचना कर रही हैं, तो दूसरी तरफ सोनम कपूर, स्वरा भास्कर, फरहान अख्तर जैसे कई कलाकार जया बच्चन के बयान के समर्थन में सामने आए हैं और अपनी बात रखी है.

ये भी पढ़ें:

Babri Masjid Demolition Case: 30 सितंबर को आएगा फैसला, कोर्ट ने आडवाणी-जोशी समेत अन्य को मौजूद रहने के लिए कहा 

जया बच्चन के थाली वाले बयान पर कंगना रनौत का पलटवार, बोलीं- कौन सी थाली दी है जया जी ने 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
आसमान में बढ़ेगी भारत की ताकत! 2.12 लाख करोड़ के मिसाइल और ड्रोन खरीद को हरी झंडी
आसमान में बढ़ेगी भारत की ताकत! 2.12 लाख करोड़ के मिसाइल और ड्रोन खरीद को हरी झंडी
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget