एक्सप्लोरर

EC ने उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर तारीखों का किया ऐलान, जानें बीजेपी कब करेगी उम्मीदवार की घोषणा

Vice President Election: उपराष्ट्रपति पद के खाली होने के बाद अब सत्ता और विपक्ष में पद के उम्मीदवार को लेकर मंथन चल रहा है. इसी बीच चुनाव आयोग ने उपराष्ट्रपति चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है.

भारत में उपराष्ट्रपति पद खाली होने के बाद केंद्रीय चुनाव आयोग ने 17वें उपराष्ट्रपति चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है. उपराष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव के लिए 21 अगस्त तक नामांकन होंगे तो वहीं 9 सितंबर को मतदान होगा. केंद्रीय चुनाव आयोग ने अधिसूचना की जानकारी जारी करते हुए कहा कि गृह मंत्रालय की ओर से 22 जुलाई 2025 को जारी अधिसूचना के मुताबिक, उपराष्ट्रपति का पद खाली हो गया है.

संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार, इस पद को भरने के लिए चुनाव कराना आवश्यक है. संविधान के अनुच्छेद 67 के मुताबिक, उपराष्ट्रपति का कार्यकाल पांच साल का होता है और अनुच्छेद 68(2) के तहत, उपराष्ट्रपति के निधन, इस्तीफे या पद से हटाए जाने की स्थिति में जल्द से जल्द चुनाव कराना अनिवार्य है. 

नामांकन से लेकर मतगणना तक की तारीख

केंद्रीय चुनाव आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, चुनाव की अधिसूचना 7 अगस्त 2025 (गुरुवार) को जारी होगी. वहीं नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2025 (गुरुवार) को होगी. नामांकन की जांच 22 अगस्त 2025 (शुक्रवार) को की जाएगी और फिर नाम वापसी की अंतिम तिथि 25 अगस्त 2025 (सोमवार) तय की गई है.

एक से अधिक उम्मीदवार होने की स्थिति में मतदान 9 सितंबर 2025 (मंगलवार) को होगा और मतदान का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा. उसके बाद मतगणना भी 9 सितंबर 2025 (मंगलवार) को ही की जाएगी.

पक्ष और विपक्ष में पद को लेकर असमंजस

इन सबके बीच सरकार और विपक्ष, दोनों ने ही उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों के नाम को लेकर मंथन शुरू कर दिया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, विपक्ष के तमाम नेता इस पक्ष में हैं कि उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए विपक्ष का साझा उम्मीदवार होना चाहिए. वहीं कुछ विपक्ष के नेताओं का यह भी मानना है कि अगर विपक्ष के पास सम्मानजनक नंबर मौजूद है, तभी उम्मीदवार उतारना चाहिए. 

इसके साथ ही एनडीए में भी उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम को लेकर चर्चा लगातार जारी है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, एनडीए की तरफ से जो उम्मीदवार होगा, वह बीजेपी से संबंधित कोई नेता हो सकता है. जल्द ही इसको लेकर पार्टी स्तर पर फैसला लेने के बाद एनडीए के तमाम सहयोगी दलों से भी चर्चा कर ऐलान कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें:- ट्रंप के बयान पर राहुल गांधी से जुदा है शशि थरूर की राय, बोले- 'हम सब जानते हैं कि...'

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
एक दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं भारत-पाक के लोग? सर्वे में हुआ खुलासा
एक दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं भारत-पाक के लोग? सर्वे में हुआ खुलासा
Xप्लेन: प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget