एक्सप्लोरर

मजीठिया मामला: अमरिंदर सिंह और केजरीवाल खामोश, सिद्धू और पंजाब AAP के तेवर तीखे

बिक्रम मजीठिया से माफी मांगकर जहां अरविंद केजरीवाल फंसते नजर आ रहे हैं. वहीं अब पंजाब सरकार भी इस मामले में बंटी नजर आ रही है. पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू जहां एक ओर मजीठिया की गिरफ्तारी की मांग कर रही हैं. वहीं सूबे के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं.

चंडीगढ़: बिक्रम मजीठिया से माफी मांगकर जहां अरविंद केजरीवाल फंसते नजर आ रहे हैं. वहीं अब पंजाब सरकार भी इस मामले में बंटी नजर आ रही है. पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू जहां एक ओर मजीठिया की गिरफ्तारी की मांग कर रही हैं. वहीं सूबे के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं. दिल्ली में कांग्रेस के अधिवेशन में पहुंचे अमरिंदर सिंह से जब इस मुद्दे पर सवाल किया गया तो वो चुप्पी साध गए. दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से माफी मांग ली. केजरीवाल ने उन पर मादक पदार्थों के कारोबार में शामिल होने का आरोप लगा था. केजरीवाल की माफी के बाद पार्टी की पंजाब इकाई में संकट शुरू हो गया है. AAP पंजाब के नेता एक अलग पार्टी बनाने पर विचार कर रहे हैं. पार्टी की पंजाब इकाई ने कहा कि केजरीवाल का 'निरीह तरीके से नतमस्तक' हो जाना पीड़ादायक और दुर्भाग्यपूर्ण है. मजीठिया ने आरोप लगाने के लिए केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का मामला दायर किया था. जानिए मानहानि के कितने मामलों से घिरे हैं AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल मजीठिया से केजरीवाल की माफी पर 'आप' में बगावत, पंजाब में टूट जाएगी पार्टी? केजरीवाल को बड़ा झटका केजरीवाल के मजीठिया से माफी मांगने से आप की पंजाब इकाई में उथल पुथल मच गयी और पंजाब आप के अध्यक्ष भगवंत मान एवं सह अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने अपने- अपने पदों से इस्तीफा दे दिया. आप को एक और झटका देते हुए राज्य में उसके सहयोगी दल लोक इंसाफ पार्टी (एलआईपी) ने उसके साथ अपना गठबंधन तोड़ने की घोषणा कर दी. मजीठिया से केजरीवाल की माफी के बाद AAP में भूचाल, पंजाब अध्यक्ष के बाद उपाध्यक्ष ने भी दिया इस्तीफा एलआईपी नेता और विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने कहा, “हमने आप के साथ अपना गठबंधन तोड़ने की घोषणा की है. हम उस पार्टी के साथ नहीं जुड़ सकते जिसके मुख्य नेता ने पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया से माफी मांगकर निरीह तरीके से आत्मसमर्पण कर दिया.” बुजदिल केजरीवाल ने पंजाब के लोगों को धोखा दिया, राज्य में पार्टी ख़त्म हो जाएगी: सिद्धू केजरीवाल पर सवाल पंजाब आप के नेताओं ने भी कहा कि वे अब इन आरोपों का सामना कर रहे हैं कि क्या केजरीवाल ने मानहानि के मामले में मजीठिया से माफी मांगकर अकाली दल के साथ समझौता कर लिया है. केजरीवाल को सत्तारूढ़ कांग्रेस और शिअद- भाजपा के नेताओं की आलोचना का भी सामना करना पड़ा जिन्होंने आप नेता में वोटों की खातिर अपने विरोधियों पर गलत आरोप लगाने की आदत होने का आरोप लगाया. 'आप' में बवाल, विश्वास बोले- थूककर चाटने वाले पर क्या यकीन करें बन सकती है नई पार्टी पंजाब आप ने दो दौर की लंबी बैठक की जिसमें पार्टी की दिल्ली इकाई से अलग होकर अलग इकाई के गठन के प्रस्ताव पर चर्चा की गयी. हालांकि अंतिम फैसला आगे के लिए टाल दिया गया. बैठक में लोक इंसाफ पार्टी के दो विधायकों सहित करीब 20 विधायकों ने हिस्सा लिया जबकि शाम में हुई दूसरी दौर की बैठक से कुछ विधायक नदारद रहे. पंजाब आप के वरिष्ठ नेता कंवर संधू ने संवाददाताओं से कहा,"सभी विधायक अरविंद केजरीवाल के राज्य के नेताओं से विचार विमर्श किए बिना माफी मांगने की निंदा करते हैं. इससे पंजाब में पार्टी की स्थिति अस्थिर हो गयी और हमारे पार्टी के स्वयंसेवक, हमारे घटक, यहां तक कि हमारे अप्रवासी भारतीय समर्थक भी बेहद नाराज हैं. हमारी अगली कार्रवाई, अगले विकल्प को लेकर चर्चा की गयी." ड्रग रैकेट पर बनी STF ने पंजाब HC को सौंपी रिपोर्ट, बिक्रमजीत सिंह मजीठिया को लेकर गंभीर खुलासे उन्होंने कहा,"दो से तीन प्रस्ताव रखे गए हैं जिनपर गहन चर्चा की गयी. उनमें से एक इससे जुड़ा था कि क्या हमें दिल्ली इकाई से अलग होकर एक नयी इकाई का गठन करना चाहिए या ऐसे ही काम करते रहना चाहिए. इस पर सहमति नहीं बनी, हालांकि अधिकतर विधायक अलग होना चाहते थे. सदस्यों ने कहा कि वे इस माफी से बेहद नाराज हैं जबकि अन्य ने कहा कि वे चाहते हैं कि दिल्ली का नेतृत्व मुद्दे पर माफी मांगे."
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget