एक्सप्लोरर

अफगानिस्तान के बिगड़े हालात पर बोले राजदूत- तालिबानी फौज को मिल रही पाकिस्तान से मदद, 150 जिलों में युद्ध जैसे हालात

अफगानिस्तान के राजदूत ने कहा- हमारी सेना कार्रवाई कर रही है. हमारी सेना ने पिछले 3 दिनों में 10 ज़िले वापस ले लिए हैं. उम्मीद है कि हम बाकी ज़िलों को भी वापस ले लेंगे.

भारत में अफगानिस्तान के राजदूत फरीद मामुन्दजई ने वहां पर बिगड़े हालात के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि अमेरिका ने जब से अप्रैल के बाद अफ़ग़ानिस्तान से अपनी सेना को हटाने का ऐलान किया तब से अफ़ग़ानिस्तान में सुरक्षा हालात खराब हुए. 150 के आसपास ज़िलों में युद्ध के हालात है. तालिबान ने बहुत सारे ज़िलों को अपने कब्ज़े में ले लिया है.

फरीद मामुन्दजई ने कहा कि तालिबान को पाकिस्तान से मदद मिल रही है. तालिबान का पाकिस्तान के क्वेटा, पेशावर में नेतृत्व परिषद है. तालिबान के  परिवार और निवेश पाकिस्तान में है. तालिबान को पाकिस्तान की मदद नहीं मिलती तो अफ़ग़ानिस्तान में हालात ख़राब नहीं होते.

समाचार एजेंसी एएआई को दिए इंटव्यू में अफगानिस्तान के राजदूत ने कहा- हमारी सेना कार्रवाई कर रही है. हमारी सेना ने पिछले 3 दिनों में 10 ज़िले वापस ले लिए हैं. उम्मीद है कि हम बाकी ज़िलों को भी वापस ले लेंगे. अगले कुछ हफ्तों में हालात बदलेंगे.

उन्होंने कहा कि इनसे दोस्ती अच्छी नहीं है. आज इन बुरे हालातों से हमारा सामना हो रहा है कल शायद पाकिस्तान की भी नौबत आ जाए. हमारी पाकिस्तान से निवेदन है कि तालिबान से दोस्ती ना करे. आतंकवाद से दोस्ती कभी रंग नहीं लाती है.

मामुन्दजई  ने आगे कहा कि भारत ने हमें वायु सेना में जितनी मदद दी है उस तरह की मदद हमें अब तक इस इलाके में किसी दूसरे देश ने नहीं दी. जितने हथियार हमें भारत ने दिए हैं उतने हथियार हमें अब तक किसी दूसरे देश ने नहीं दिए. इसके लिए मैं भारत का धन्यवाद करता हूं.

ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान में बिगड़े हालात पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मॉस्को में जताई चिंता, बोले- क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए सीधा खतरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता के करीब कौन हैं आशीष बनर्जी? TMC ऑफिस में मिले सुसाइड नोट में क्या लिखा
ममता के करीब कौन हैं आशीष बनर्जी? TMC ऑफिस में मिले सुसाइड नोट में क्या लिखा
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget