एक्सप्लोरर

आदित्य सचदेवा हत्याकांड: रॉकी यादव, टेनी यादव और बॉडीगार्ड राजेश को उम्रकैद

गया के चर्चित आदित्य सचदेवा हत्याकांड में कोर्ट ने लैंड रोवर में सवार रॉकी यादव समेत सभी तीन आरोपियों को हत्या का दोषी करार दिया था. वहीं कोर्ट ने रॉकी के पिता बिंदी यादव को साक्ष्य मिटाने का दोषी पाया.

नई दिल्ली: बिहार के आदित्य सचदेवा हत्याकांड में कोर्ट ने जेडीयू की पूर्व एमलसी मनोरमा देवी के बेटे रॉकी समेत तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई. आदित्य के हत्यारे रॉकी यादव, टेनी यादव और पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के बॉडीगार्ड राजेश को उम्रकैद की सजा सुनाई गई जबकि रॉकी के पिता बिंदी यादव को 5 साल की कारवास और जुर्माना लगाया गया. गया के चर्चित आदित्य सचदेवा हत्याकांड में कोर्ट ने लैंड रोवर में सवार रॉकी यादव समेत सभी तीन आरोपियों को हत्या का दोषी करार दिया था. वहीं कोर्ट ने रॉकी के पिता बिंदी यादव को साक्ष्य मिटाने का दोषी पाया. 18 साल का आदित्य कॉमर्स की पढ़ाई कर रहा था. पिछले साल गया में हुई रोडरेज की घटना में आदित्य को गोली मार दी गई थी. कोर्ट के इस फैसले से आदित्य के माता-पिता संतुष्ट हैं. आदित्य हत्याकांड का मुख्य दोषी रॉकी यादव जेडीयू की पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी और बाहुबली बिंदी यादव का बेटा है. दोषियों के राजनीतिक रसूख को देखते हुए प्रशासन ने फैसला आने के तुरंत बाद ही आदित्य सचदेवा के घर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी ताकि कोई अनहोनी न हो सके. दरअसल पिछले साल 7 मई की रात आदित्य अपने चार दोस्तों के साथ कार में बोधगया से किसी दोस्त की जन्मदिन की पार्टी से लौट रहा था. घर से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर पुलिस लाइन इलाके में रॉकी यादव की लैंड रोवर कार ने स्विफ्ट कार से पास मांगा लेकिन शायद जगह न होने की वजह से उसे पास नहीं मिल पा रहा था. महज इतनी सी बात पर आगबबूला हो चुके रॉकी यादव ने स्विफ्ट को ओवरटेक करके हवाई फायरिंग करते हुए आदित्य और उसके दोस्तों को रोका और अपने चचेरे भाई टेनी यादव और अपनी मां के बॉडीगार्ड राजेश के साथ मिलकर आदित्य और उसके दोस्तों की जमकर पिटाई की. आदित्य और उसके दोस्त माफी मांगने के बाद गाड़ी में बैठकर जैसे ही आगे बढ़े, सत्ता और ताकत के नशे में चूर रॉकी यादव ने चलती गाड़ी में अपने पिस्टल से गोली चला दी जो सीधे जाकर गाड़ी की पिछली सीट पर बैठे आदित्य के सिर के पिछले हिस्से में लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गर्भवती महिला पत्रकार को राहुल गांधी के धक्का देने के मामले पर सुनवाई करेगा SC, कहा- 'हमने सभी...'
गर्भवती महिला पत्रकार को राहुल गांधी के धक्का देने के मामले पर सुनवाई करेगा SC, कहा- 'हमने सभी...'
Lehra Do Tiranga March Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
Weather Updates: उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
Lehra Do Tiranga March Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Embed widget