एक्सप्लोरर

Aditya L1: मिशन आदित्‍य एल-1 की लॉन्चिंग में पर्दे के पीछे से किन-किन वैज्ञानिकों ने निभाई भूमिका

Aditya L1 Mission: डॉ शंकर सुब्रमण्यम इसरो के वरिष्ठतम वैज्ञानिकों में से एक हैं और उन्होंने इसरो के कई बड़े मिशन को अंजाम तक पहुंचाने में बड़ा योगदान दिया है.

Aditya L1 Launch Mission: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) शनिवार (2 सितंबर 2023) को सूर्य की वैज्ञानिक खोज के लिए मिशन लॉन्च कर दिया है. पीएसएलवी सी57 रॉकेट के जरिए सुबह 11.50 बजे श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया जाएगा. सूर्य मिशन को अपनी तय जगह तक पहुंचने में 125 दिन लगेंगे. इस महत्वाकांक्षी मिशन की अध्यक्षता डॉ. शंकर सुब्रमण्यम के कर रहे हैं. 

डा शंकर सुब्रमण्यम इसरो के वरिष्ठतम वैज्ञानिकों में से एक हैं और उन्होंने इसरो के कई बड़े मिशन को अंजाम तक पहुंचाने में बड़ा योगदान दिया है. उन्होंने बेंगलुरु में यू आर राव सैटेलाइट सेंटर (यूआरएससी) में सौर अध्ययन में विशेषज्ञता हासिल की है. उन्होंने भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान के माध्यम से बैंगलोर विश्वविद्यालय से फिजिक्स में पीएचडी की है. उनका शोध सोलर मैग्नेटिक क्षेत्र में प्रकाशिकी और इंस्ट्रुमेंटेशन जैसे क्षेत्रों पर केंद्रित रहा है.

इसरो के कई मिशनों को अंजाम तक पहुंचा चुके हैं
डॉ. शंकरसुब्रमण्यम इसरो के एस्ट्रोसैट, चंद्रयान-1 और चंद्रयान-2 सहित कई अहम मिशन में जरूरी भूमिकाएं निभा चुके हैं. मौजूदा समय में वह यूआरएससी में स्पेस एस्ट्रोनॉमी ग्रुप (एसएजी) का नेतृत्व कर रहे हैं. यह समूह आगामी मिशनों जैसे आदित्य-एल1, एक्सपीओसैट और चंद्रयान-3 के इग्नीशन मॉड्यूल के लिए वैज्ञानिक उपकरण बना रहा है.

क्या है इसरो का मिशन 'आदित्य एल1'? 
इसरो का मिशन आदित्य एल1 सूर्य की बाहरी परत में उष्मा के कारणों का पता लगाएगा. इसको सूर्य और पृथ्वी के बीच पांच लैग्रेंजियन बिंदु पर तैनात किया जाएगा. इसरो ने कहा, 'इससे सौर गतिविधियों को लगातार देखने का अधिक लाभ मिलेगा.' इसरो का कहना है कि चूंकि सूर्य सबसे निकटतम तारा है इसलिए अन्य तारों की तुलना में इसका अधिक विस्तार से अध्ययन किया जा सकता है. इसके बारे में जानने से अन्य आकाश गंगाओं के समान तारों के बारे में जानकारी इकट्ठा की जा सकेगी. 

L1 तक कैसे पहुंचेगा इसरो का आदित्य?
आदित्य-एल1’ अंतरिक्ष यान को पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित किया जाएगा. इसे अधिक दीर्घवृत्ताकार बनाया जाएगा और बाद में इसमें लगी प्रणोदन प्रणाली का उपयोग करके अंतरिक्ष यान को लैग्रेंज बिंदु ‘एल1’ की ओर प्रक्षेपित किया जाएगा. जैसे ही अंतरिक्ष यान ‘एल1’ की ओर बढ़ेगा, यह पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र से बाहर निकल जाएगा.

पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र से बाहर निकलने के बाद, इसका क्रूज़ चरण शुरू हो जाएगा और बाद में, अंतरिक्ष यान को एल1 के चारों ओर एक बड़ी प्रभामंडल कक्षा में स्थापित किया जाएगा. इसे इच्छित एल1 बिंदु तक पहुँचने में लगभग चार महीने लगेंगे.

ये भी पढ़ें: Aditya L1 Mission: पहले 800 किमी दूर ही स्थापित होने वाला था आदित्य-L1, फिर बदली योजना, मिशन से जुड़े वैज्ञानिक ने बताया पूरा प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी की नई टीम के ऐलान पर आया पीएम मोदी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बीजेपी की नई टीम के ऐलान पर आया पीएम मोदी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Xप्लेन: BJP का नया संगठनात्मक ढांचा तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
BJP के नए 'धुरंधर' तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
Embed widget