एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल में डेंगू मचा रहा कोहराम, अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, जानें क्या कुछ कहा?

Dengue In West Bengal: पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने करीब एक लाख कर्मचारियों की छुट्टियां अगले आदेश तक के लिए रद्द कर दी हैं. इसके साथ ही राज्य सरकार ने डेंगू से बचाव के लिए प्रोटोकॉल भी जारी किया.

Dengue In West Bengal: पश्चिम बंगाल में तेजी से पैर पसार रहे डेंगू के चलते फैली अव्यवस्था की वजह से राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार विपक्षी दलों के निशाने पर आ गई है. एएनआई से बातचीत में मुर्शिदाबाद से सांसद अधीर रंजन चौधरी ने बंगाल में फैले डेंगू को सीएम ममता बनर्जी की देन बताया है. 

अधीर रंजन चौधरी ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, 'ये डेंगू ममता मेड डेंगू है, गवर्नमेंट स्पॉन्सर डेंगू है. बंगाल के लोग भगवान के भरोसे जी रहे हैं, हम कुछ नहीं कर सकते हैं. गांव के अस्पतालों में डेंगू से कई लोगों की मृत्यु हो रही है. बंगाल में डेंगू ने महामारी का रूप ले लिया. डेंगू से होने वाली मृत्यु के कारण को भी छुपाया जाता है. इसकी जिम्मेदारी ममता सरकार को लेनी होगी.'

कोलकाता में ड्रोन की मदद से दवा का छिड़काव
मच्छरों और उसके अंडों की रोकथाम के लिए कोलकाता नगर निगम और राज्य की आवश्यक वस्तु आपूर्ति निगम लिमिटेड (ECSC) के अधिकारियों ने मिलकर ड्रोन की मदद से दवाई का छिड़काव किया. ECSC के अधिकारी ने बताया, "मच्छरों की रोकथाम और बीमारियों से बचने के लिए हम यह छिड़काव करवा रहे हैं. यह हमारा 15 दिनों का प्रोजेक्ट है और यह रुटीन काम है. खतरनाक जगह जैसे जहां सांप, गंदा पानी है वहां हम ड्रोन की मदद लेते हैं."

ममता सरकार ने कीं एक लाख कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने सोमवार (25 सितंबर) को करीब एक लाख कर्मचारियों की छुट्टियां अगले आदेश तक के लिए रद्द कर दी हैं. ये सभी कर्मचारी स्वास्थ्य, पीएचई, पीडब्ल्यूडी, अर्बन डेवलपमेंट और पंचायत विभाग से जुड़े हैं. इसके साथ ही डेंगू को लेकर जरूरी प्रोटोकॉल जारी कर दिया है.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मच्छरदानी लगाकर किया प्रदर्शन
कोलकाता के भवानीपुरा में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर मच्छरदानी लगाकर प्रदर्शन किया. इन मच्छरदानियों पर मच्छरों की तस्वीरें चिपकी हुई थीं. इसके साथ ही कई प्लेकार्ड में लिखा था कि कोलकाता नगरपालिका डेंगू रोकने में नाकाम हो गई है.

देश के कई हिस्सों में मच्छर जनित बीमारी डेंगू के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं. डेंगू के मरीजों के मामले में पश्चिम बंगाल सबसे आगे हैं. यहां अब तक सबसे ज्यादा 38 हजार लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं और 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.

ये भी पढ़ें:

मच्छर बना विकराल काल: बंगाल से बांग्लादेश तक ले चुका है सैकड़ों जान, पढ़ें डेंगू पर विस्तृत रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
Ladakh Tourism : लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट
लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट
IRCTC New Website : अब नहीं होगी IRCTC पर टिकट बुकिंग की टेंशन! रेलवे ला रहा ऐसा बदलाव, करोड़ों यात्रियों को बड़ी राहत
अब नहीं होगी IRCTC पर टिकट बुकिंग की टेंशन! रेलवे ला रहा ऐसा बदलाव, करोड़ों यात्रियों को बड़ी राहत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले CM सम्राट चौधरी?
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले सम्राट चौधरी?
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget