एक्सप्लोरर

क्यों ममता बनर्जी को नहीं दी जानी चाहिए इंडिया गठबंधन की कमान? कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बताई वजह

अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि एक बात उन्हें बहुत चकित कर रही है कि जब से राहुल गांधी ने अडानी के खिलाफ अपने तेवर दिखाने शुरू किये हैं तब से लोग इंडिया गठबंधन का एक नया रुख देख पा रहे होंगे.

INDIA Alliance Row: इंडिया गठबंधन के नेतृत्व में बदलाव की चर्चाएं सियासी गलियारों में जोरों पर हैं. तृणमूल कांग्रेस चीफ ममता बनर्जी ने मौका मिलने पर इंडिया गठबंधन के नेतृत्व की मंशा जताई है. इसे लेकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने मंगलवार (10 दिसंबर, 2024) को टीएमसी को क्षेत्रीय पार्टी बताते हुए निशाना साधा. कांग्रेस नेता ने कहा कि ममता बनर्जी के इंडिया गठबंधन से जुड़े रहने के बाद भी उन्होंने गठबंधन के पक्ष में वोट डालने की अपील नहीं की थी. टीएमसी एक राष्ट्रीय पार्टी थी, जो एक क्षेत्रीय पार्टी बन गई है. सिर्फ बंगाल तक सीमित है.

अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि एक बात उन्हें बहुत चकित कर रही है और वो ये है कि जब से राहुल गांधी ने अडानी के खिलाफ अपने तेवर दिखाने शुरू किये हैं तब से लोग इंडिया गठबंधन का एक नया रुख देख पा रहे होंगे. वह बोले, “कोई क्या कहता है उसे कहने दीजिए. कोई कुछ भी कह सकता है.“

खरगे की अगुवाई में बना गठबंधन

अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “इंडिया गठबंधन सबकी सहमति से बना था. कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अगुवाई में गठबंधन बना था. बेकार में राहुल गांधी को खींचना और उन पर दोष या आरोप लगाना ठीक नहीं है. महाराष्ट्र में जो गठबंधन हुआ था, उसमें सब शामिल थे. शरद पवार, शिवसेना और कांग्रेस तीनों थे. अपने अपने इलाके में किसने क्या कामयाबी हासिल की सबको पता है. इसमें राहुल पर आरोप लगाना बेबुनियाद है. उस वक्त इंडिया गठबंधन से जुड़े रहने के बावजूद ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन के पक्ष में वोट डालने के लिए अपील नहीं की थी.” 

क्या बोली कांग्रेस?

कांग्रेस नेता ने कहा, “तृणमूल कांग्रेस पार्टी एक राष्ट्रीय पार्टी थी और अब वो एक क्षेत्रीय पार्टी बन गई है, जो सिर्फ बंगाल तक सीमित है. बंगाल में कैसे चुनाव होते हैं, ये यहां विपक्ष को पता है. फूट डालना मतलब इंडिया गठबंधन को कमजोर करना. इंडिया के कमजोर होने से पीएम मोदी और बीजेपी को खुशी होगी.”

क्या है टीएमसी के दावे?

टीएमसी ने कई दावे कर दिए हैं और वो ये हैं कि इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस सभी सहयोगी दलों को साथ लेकर चलने में सक्षम नहीं है. अन्य राज्यों के चुनाव में मिली हार के बाद भी कांग्रेस का इगो खत्म नहीं हुआ. वहीं टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी गठबंधन का नेतृत्व करने में पूरी तरह से सक्षम हैं. भाजपा के खिलाफ कांग्रेस का स्ट्राइक रेट 10 फीसदी रहा तो वहीं टीमसी का 70 फीसदी रहा. टीएमसी ने ये भी दावा किया है कि ममता बनर्जी के हाथ में कमान इसलिए भी सौंपी जाएं क्योंकि इंडिया गठबंधन नाम उन्होंने ही दिया था. 

यह भी पढ़ें- RG Kar मेडिकल कॉलेज रेप और हत्याकांड पर CBI ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की नई स्टेटस रिपोर्ट, मुकदमा 1 महीने में निपटने की उम्मीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैलाश मानसरोवर यात्रा पर सरकार का क्या प्लान? विदेश राज्य मंत्री का आया बयान
कैलाश मानसरोवर यात्रा पर सरकार का क्या प्लान? विदेश राज्य मंत्री का आया बयान
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
Xप्लेन: जस्टिस वर्मा का जाना तय! इम्पीचमेंट या इस्तीफा होगा मंजूर? समझें वकीलों की जुबानी
जस्टिस वर्मा का जाना तय! इम्पीचमेंट या इस्तीफा होगा मंजूर? समझें वकीलों की जुबानी
'मैं RSS की भी रक्षा करूंगा, जब...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मैं RSS की भी रक्षा करूंगा, जब अभिव्यक्ति पर हमला होगा', राहुल गांधी का बड़ा बयान

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
Embed widget