एक्सप्लोरर

कालेधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई : प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली: कालेधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रखने पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि नोटबंदी के बाद पिछले कुछ महीनों में डिजिटल भुगतान में वृद्धि हुई है. देश का प्रत्येक नागिरक डिजिटल व्यवस्था में हिस्सेदार बनकर काले धन और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई का वीर सैनिक बन सकता है.

आकाशवाणी पर प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ काले धन, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को हमें आगे बढ़ाना है. सवा-सौ करोड़ देशवासी इस एक वर्ष में ढ़ाई हजार करोड़ डिजिटल लेन-देन का काम करने का संकल्प कर सकते हैं क्या? हमने बजट में घोषणा की है. ’’ उन्होंने कहा कि सवा-सौ करोड़ देशवासियों के लिये अगर वे चाहे तो इस काम के लिए एक साल का इंतजार करने की जरूरत नहीं, 6 महीने में कर सकते हैं . ढाई हजार करोड़ डिजिटल लेनदेन को पूरा करना चाहे हम स्कूल में फीस भरेंगे तो कैश से नहीं भरेंगे, डिजिटल से भरेंगे, हम रेलवे में प्रवास करेंगे, विमान में प्रवास करेंगे, डिजिटल से भुगतान करेंगे.

हम दवाई खरीदेंगे तब डिजिटल भुगतान करेंगे . हम सस्ते अनाज की दुकान चलाते हैं, हम डिजिटल व्यवस्था से करेंगे. रोजमर्रा की जिन्दगी में ये कर सकते हैं हम. आपको कल्पना नहीं है, लेकिन इससे आप देश की बहुत बड़ी सेवा कर सकते हैं और काले धन, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई के आप एक वीर सैनिक बन सकते हैं.

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में हमारे देश में एक ऐसा माहौल बना, बहुत बड़ी मात्रा में लोग डिजिटल भुगतान के डिजिधन आंदोलन में शरीक हुए. बिना नकद कैसे लेन-देन किया जा सकता है, उसकी जिज्ञासा भी बढ़ी है, गरीब से गरीब भी सीखने का प्रयास कर रहा है और धीरे-धीरे लोग भी बिना नकद कारोबार कैसे करें, उसकी ओर आगे बढ़ रहे हैं.

मोदी ने कहा कि नोटबंदी के बाद से डिजिटल भुगतान के अलग-अलग तरीकों में काफी वृद्धि देखने को मिली है. भीम एप को प्रारंभ किए हुए अभी दो-ढाई महीने का ही समय हुआ है, लेकिन अब तक करीब-करीब डेढ़ करोड़ लोगों ने इसे डाउनलोड किया है. प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले दिनों लोक-शिक्षा के लिये, लोक-जागृति के लिये डिजिधन मेला के कई कार्यक्रम हुए हैं. देश भर में 100 कार्यक्रम करने का संकल्प है. 80-85 कार्यक्रम हो चुके हैं. उसमें इनाम योजना भी थी. करीब साढ़े बारह लाख लोगों ने उपभोक्ता वाला ये ईनाम प्राप्त किया है . 70 हजार लोगों ने व्यापारियों के लिये जो ईनाम था, वह प्राप्त किया है. और हर किसी ने इस काम को आगे बढ़ाने का संकल्प भी किया है.

उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल को डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर की जन्म-जयंती है और बहुत पहले से जैसे तय हुआ था, 14 अप्रैल को बाबा साहेब अम्बेडकर की जन्म-जयंती पर इस डिजि-मेला का समापन होने वाला है. सौ दिन पूरे होने पर बहुत बड़ा कार्यक्रम होने वाला है. बहुत बड़े ड्रा का भी उसमें प्रावधान है.

मोदी ने कहा, ‘‘ मुझे विश्वास है कि बाबा साहेब अम्बेडकर की जन्म-जयंती का जितना भी समय अभी हमारे पास बचा है, भीम एप का हम प्रचार करें. नकद कम कैसे हो, नोटों का व्यवहार कम कैसे हो, उसमें हम अपना योगदान दें. ’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: सौरव दास-आशुतोष रांका कोर्ट में होंगे पेश, नेहा बोरा के मामले पर भी होगी सुनवाई
LIVE: सौरव दास-आशुतोष रांका कोर्ट में होंगे पेश, नेहा बोरा के मामले पर भी होगी सुनवाई
ट्रंप पर 'आफत', दामाद पर विदेशी बैंक खातों से लेन-देन के आरोप, जानें क्या कहा?
ट्रंप पर 'आफत', दामाद पर विदेशी बैंक खातों से लेन-देन के आरोप, जानें क्या कहा?
'क्या CJP का करते हैं समर्थन', प्रदर्शनों पर बयान देकर घिरे अन्नामलाई के जवाब ने चौंकाया
'क्या CJP का करते हैं समर्थन', प्रदर्शनों पर बयान देकर घिरे अन्नामलाई के जवाब ने चौंकाया
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget