एक्सप्लोरर

प्रमोद कृष्णम के वो बयान, जिन्होंने करवा दी उनकी कांग्रेस से 'छुट्टी'

Acharya Pramod Krishnam: पार्टी लाइन से हटकर बयान देने के आरोप कांग्रेस ने आचार्य प्रमोद कृष्णम को पार्टी से निष्कासित कर दिया है. उन्होंने हाल ही में पीएम मोदी से भी मुलाकात की थी.

Acharya Pramod Krishnam Statements: कांग्रेस ने अनुशासनहीनता के आरोप में शनिवार (11 फरवरी)  को आचार्य प्रमोद कृष्णम को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया. कांग्रेस से निष्कासित किए जाने के बाद आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पहली प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि 'राम और राष्ट्र' पर समझौता नहीं किया जा सकता.

आचार्य प्रमोद कृष्णम कांग्रेस में रहते हुए पार्टी विरोधी बयान देते थे. इसके के चलते कांग्रेस ने उन पर यह कार्रवाई की है. हाल ही में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर 'श्री कल्कि धाम' के शिलान्यास समारोह के लिए उन्हें आमंत्रित किया था. 

राम मंदिर पर पार्टी लाइन से अलग बयान
प्रमोद कृष्णम ने राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कांग्रेस के शामिल न होने के हाईकमान के फैसले पर सवाल उठाए थे और अपनी ही पार्टी की आलोचना की थी. वहीं, उन्होंने लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने के भारत सरकार के फैसले समर्थन किया था. उन्होंने कहा, "लालकृष्ण आडवाणी इतने वरिष्ठ हैं, इतने बुज़ुर्ग हैं. उन्होंने देश की इतनी सेवा की है. उन्हें भारत रत्न मिल रहा है, मैं पीएम मोदी का धन्यवाद करता हूं."

राहुल गांधी पर साधा निशाना
प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी से मिलने में मुझे 4-5 दिन लगे. राहुल गांधी व्यस्त रहते हैं. वे थोड़ा कम मिलते हैं, उनका  ज्यादा मिलने का स्वभाव भी नहीं है. राहुल गांधी के पास जब समय होगा तभी मिलेंगे. शायद उन्हें लगता होगा कि इनसे मिलना समय की बर्बादी है."

मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के उस बयान पर नाराजगी जताई थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि बूथ लेवल पर ऐसे आदमी को तैनात करना चाहिए, जो भौंके, आपके साथ रहे और लड़े. इस पर प्रमोद कृष्णम ने कहा कि बड़े नेताओं को अपनी मर्यादा और भाषा का ध्यान रखना चाहिए. कार्यकर्ताओं से पार्टी बनती है. कार्यकर्ता कर्मठ और कर्मवीर होता है.

'इंडिया गठबंधन का अंतिम संस्कार'
कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने इंडिया गठबंधन तो बीमारी से ग्रस्त बताया और कहा, "मुझे लगता है कि इंडिया गठबंधन जैसी कोई चीज है ही नहीं. इंडिया गठबंधन का जैसे ही जन्म हुआ, वैसे ही वह बहुत बीमारियों से ग्रस्त हो गया, ICU में चला गया और फिर वेंटिलेटर पर आ गया. बाद में नीतीश कुमार ने इसका पटना में अंतिम संस्कार कर दिया."

अशोक गहलोत पर साधा निशाना
इससे पहले उन्होंने राजस्थान में हुए श्रद्धा हत्याकांड़ को लेकर तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि श्रद्धा हत्याकांड को एक सामान्य घटना बताने वाले अशोक गहलोत का बयान, बेहद अफसोस जनक और अमानवीय होने के साथ साथ अपराधियों का हौसला बढ़ाने वाला है.

यह भी पढ़ें- सागरिका घोष, सुष्मिता देव और ममता बाला ठाकुर को राज्यसभा भेजेगी टीएमसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget