एक्सप्लोरर

बिहार: मौर्य एक्सप्रेस में रेल पटरी घुसने से एक की मौत, दो लोग घायल

बिहार के लखीसराय जिले के किऊल रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को ट्रैक किनारे रखी रेल पटरी मौर्य एक्सप्रेस की एक बोगी में घुस जाने से एक यात्री की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए.

लखीसराय: बिहार के लखीसराय जिले के किऊल रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को ट्रैक किनारे रखी रेल पटरी मौर्य एक्सप्रेस की एक बोगी में घुस जाने से एक यात्री की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए. पुलिस के अनुसार, किऊल रेलवे स्टेशन के पास हटिया-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस जिस ट्रैक से गुजर रही थी, उसी के पास रखी रेल पटरियों में से एक 10 फीट की पटरी अचानक बोगी में घुस गई. इस पटरी की चपेट में आने से एक यात्री की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए. मृतक की पहचान सहारनपुर के मंगल सेठ के रूप में की गई है. इस घटना के दौरान तेज आवाज की वजह से रेलगाड़ी में अफरा-तफरी मच गई. किऊल रेल थाना के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया, "घायलों को किऊल रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए एक यात्री को पटना जबकि दूसरे को लखीसराय अस्पताल भेज दिया गया है." पूर्व-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि घटना के कुछ देर तक बाद झाझा-किऊल रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन ठप्प था, परंतु अब सामान्य हो गया है. उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है. उन्होंने किसी साजिश की आशंका जताते हुए कहा कि पुरानी पटरियां रेल पटरी के किनारे ही रखी जाती रही हैं, लेकिन ऐसी घटना कभी नहीं घटी. उन्होंने बताया कि मौर्य एक्सप्रेस को भी गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरभ को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरभ को पहले से पता था कि...'
Explained: अमित शाह का 21 राज्यों वाला मास्टरस्ट्रोक! 2029 से पहले UCC लागू करने के मायने क्या?
अमित शाह का 21 राज्यों वाला मास्टरस्ट्रोक! 2029 से पहले UCC लागू करने के मायने क्या?
CJP Protest Live: फॉर्म 6 पर प्रशांत भूषण से CJI सूर्यकांत बोले- आपकी चिंता का समाधान करने की कोशिश करेंगे
Live: फॉर्म 6 पर प्रशांत भूषण से CJI सूर्यकांत बोले- आपकी चिंता का समाधान करने की कोशिश करेंगे
SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे ओवैसी, दायर की याचिका
SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे ओवैसी, दायर की याचिका

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget