एक्सप्लोरर

ABP न्यूज़ पर दिनभर की बड़ी खबरें

गुजरात में कई दौर की बातचीत के बाद कांग्रेस और पाटीदारों के बीच सहमति बन गई है. इस सहमति में पटेलों के आरक्षण का मुद्दा सबसे ऊपर होने का दावा किया गया है, लेकिन सबसे अहम बात ये है कि इस सहमति ने पाटीदार आंदोलन समिति के नेताओं को चुनावी मैदान में कांग्रेस के टिकट पर अपनी किस्मत आजमाने का मौका दे दिया है. कांग्रेस और पाटीदारों के बीच क्या सहमति बनी है, इसका पूरा ब्यौरा कल हार्दिक पटेल बताएंगे. http://bit.ly/2AU3xH2

गुजरात चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर बीजेपी में बगावत के सुर बढ़ते जा रहे हैं. अब पंचमहल से बीजेपी के सांसद प्रभात सिंह ने कहा कि अगर उनकी पत्नी को टिकट नहीं दिया गया तो वो खुद निर्दलीय के तौर पर विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे. इससे पहले, पाटन से बीजेपी के सांसद लीलाधर वाघेला ने बेटे को टिकट नहीं मिलने पर सांसद पद से इस्तीफे की धमकी दी थी. बीजेपी ने अब तक 106 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है. http://bit.ly/2jCij1D

भारी विरोध के बीच फिल्म 'पद्मावती' की रिलीज़ को एक दिसंबर से टाल दिया गया है. हालांकि, विरोध का स्वर अब और तीखा हो चला है. हरियाणा के प्रमुख मीडिया संयोजक सूरज पाल अम्मू ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि राजपूतों का अपमान नहीं सहा जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि दीपिका पादुकोण का सिर कलम करने वाले को वो 10 करोड़ रुपये देंगे. http://bit.ly/2yYEOkd

अगले 2 हफ्तों के अंदर 19 साल बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस यानी कांग्रेस पार्टी को नया अध्यक्ष मिलने वाला है. पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी का निर्विरोध नया अध्यक्ष चुना जाना तय है. पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नए अध्यक्ष के चुनाव की तारीखों को तय करने के लिए सीडब्लूसी यानी कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक 20 नवम्बर को सुबह साढ़े दस बजे बुलाई है. सूत्रों के मुताबिक गुजरात चुनाव के पहले राहुल की ताजपोशी हो जाएगी. कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक में अध्यक्ष पद के चुनाव की तारीख तय की जाएगी. चुनाव की अधिसूचना जारी होने से लेकर उम्मीदवारों के नामांकन, नाम वापसी और मतदान की तारीखों का एलान किया जाएगा. http://bit.ly/2zinT0s

खराब रोशनी और बारिश की वजह से चौथे दिन एक बार फिर खेल को समय से पहले खत्म करना पड़ा. दिन का खेल खत्म होने से पहले केएल राहुल और शिखर धवन के बीच हुई शानदार 166 रनों की साझेदारी की मदद से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 49 रनों की बढ़त हासिल कर ली है. चौथे दिन की समाप्ती पर भारतीय टीम 171/1 रन बनाकर खेल रही है. जबकि केएल राहुल(73 रन) और चेतेश्वर पुजारा(2 रन) क्रीज़ पर जमे हुए हैं. http://bit.ly/2hFgi0J

अन्य छोटी-बड़ी खबरों के लिए www.abpnews.in पर आपका स्वागत है. क्रिकेट से जुड़ी हर खबर के लिए www.wahcricket.com पर आएं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget