एक्सप्लोरर

West Bengal Opinion Poll: टीएमसी या BJP किसकी बनेगी सरकार? जानें- कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन का हाल

ABP News CNX Survey: पश्चिम बंगाल में अप्रैल-मई के महीने में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले एबीपी न्यूज़ ने लोगों का मूड जाना है.

ABP News CNX Survey: पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी घमासान जारी है. सत्तारूढ़ टीएमसी लगातार रैलियां कर 10 साल की उपलब्धियां गिना रही है तो वहीं बीजेपी मोदी सरकार के कामकाज के बदौलत राज्य की सत्ता का पहली बार स्वाद लेने को बेकरार है. बीजेपी पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में अपनी सफलता से उत्साहित है और अब दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाने के लिए धुंआधार प्रचार में जुटी है.

कांग्रेस-लेफ्ट ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और बीजेपी से मुकाबले के लिए गठबंधन किया है और लोगों से मौका देने की अपील कर रही है. इस बीच विधानसभा चुनाव से पहले लोगों के नब्ज़ को टटोलने के लिए एबीपी न्यूज़ के लिए CNX ने ओपिनियन पोल किया है. लोगों का मूड जाना है कि आखिर वह किसे पश्चिम बंगाल की सत्ता सौंपेंगे.

सर्वे के मुताबिक, ममता बनर्जी को अप्रैल मई में होने वाले विधानसभा चुनाव में सीटों का नुकसान जरूर हो रहा है लेकिन वह एक बार फिर मुख्यमंत्री बन सकती हैं. टीएमसी को 151 सीटें मिल सकती है. वहीं बीजेपी 117 सीट मिल सकती है. कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन को 24 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है. अन्य के खाते में दो सीटें जा सकती है.

किसे कितने वोट प्रतिशत ? TMC-  41.09% BJP-  36.64% CONG+LEFT-  17.14% AIMIM-  01.15 OTH-  3.98%

किसे मिल सकती है कितनी सीटें ? TMC- 151 (± 5) BJP- 117 (± 5 ) CONG+LEFT- 24 OTH- 2

बता दें कि 2016 के विधानसभा चुनाव में टीएमसी को 211, कांग्रेस लेफ्ट को 76, बीजेपी को तीन और अन्य को दो सीटें मिली थी.

क्षेत्रवार आंकड़े

क्षेत्रवार देखें तो नॉर्थ बंगाल की 56 सीटों में टीएमसी को 15 और बीजेपी को 32 सीटें मिल सकती है. वहीं कांग्रेस और लेफ्ट को 7 सीटें मिल सकती है. अन्य के खाते में दो सीटें जा सकती है.

साउथ ईस्ट बंगाल की 84 सीटों में टीएमसी को 53 और बीजेपी को 16 सीटें मिल सकती है. वहीं कांग्रेस-लेफ्ट को 15 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है.

ग्रेटर कोलकाता की 35 सीटों में टीएमसी को 26 और बीजेपी को 9 सीटें मिल सकती है. कांग्रेस-लेफ्ट यहां खाता खोलने में भी नाकामयाब दिख रही है.

साउथ वेस्ट बंगाल की 119 सीटों में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को 57 और बीजेपी को 60 सीटें मिलती दिख रही है. कांग्रेस और लेफ्ट यहां दो सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है.

बता दें कि 2011 के विधानसभा चुनाव में वाम दलों के गढ़ में ममता बनर्जी ने पहली बार बड़ी सेंध लगाई थी. 34 साल तक सत्ता में रहे वामदलों के गठबंधन को हराकर टीएमसी ने कुल 294 सीटों में से 194 सीटें हासिल की. 2016 के विधानसभा चुनाव में टीएमसी और मजबूत हुई और पार्टी ने 211 सीटों पर जीत दर्ज की. बंगाल में किसी भी दल या गठबंधन को सरकार बनाने के लिए 148 सीटों की जरूरत होती है.

(नोट- इस सर्वे में 8960 लोगों से राय ली गई है. 23 जनवरी से 7 फरवरी के बीच लोगों से सवाल किए गए.)

Bengal Opinion Poll: CAA से बंगाल चुनाव में BJP को होगा फायदा या ममता बनर्जी मारेगी बाजी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 Live: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
LIVE: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget