एक्सप्लोरर

Bengal Opinion Poll: CAA से बंगाल चुनाव में BJP को होगा फायदा या ममता बनर्जी मारेंगी बाजी?

इस सर्वे में यह जानने की कोशिश की है कि जिस सीएए और एनआरसी का मुद्दा बीजेपी जोरदार तरीके से उठा रही है उसका कुछ फायदा मिलेगा भी या नहीं.

पश्चिम बंगाल में आने वाले अगले कुछ महीनों के अंदर विधानसभा के चुनाव होने जा रहे हैं. इस बार राज्य के चुनाव में मुकाबला मुख्यतौर पर बीजेपी और टीएमसी के बीच कांटे का माना जा रहा है. उसकी वजह है एक तरफ जहां बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है तो वहीं दूसरी तरफ ममता बनर्जी अपना किला बचाने के लिए हर तिकड़म अपना रही है. एबीपी आनंदा ने सीएनएक्स के साथ मिलकर पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर सर्वे किया है. इस सर्वे में यह जानने की कोशिश की है कि जिस सीएए और एनआरसी का मुद्दा बीजेपी जोरदार तरीके से उठा रही है उसका कुछ फायदा मिलेगी भी या नहीं. आइये जानते हैं सर्वे में क्या बात निकलकर सामने आई है.

सीएए के खिलाफ मुखर ममता को फायदा

1-सवाल: सर्वे के दौरान लोगों से यह सवाल पूछा गया कि क्या नागरिकता कानून संशोधन के खिलाफ ममता बनर्जी के विरोध का आप समर्थन करते हैं?

जवाब: इस सवाल का जवाब में 54.71 फीसदी लोगों ने हां में दिया. जबकि, 32.56 फीसदी लोगों ने कहा- नहीं. जबकि 12.73 फीसदी लोगों ने कहा कि वे या तो जानते नहीं या फिर इस बारे में उनका कुछ नहीं कहना है.

बीजेपी को CAA-NRC का बहुत ज्यादा नहीं फायदा

2-सवाल: एक अन्य सवाल जिसमें यह पूछा गया कि अगर बीजेपी अपने घोषणा पत्र में राज्य में सीएए-एनआरसी को लागू करने का वादा करती है तो आप उन्हें वोट देने के बारे में सोचेंगे?

जवाब: इसके जवाब में 38.05 फीसदी लोगों ने कहा कि हां. लेकिन दूसरे मुद्दे इससे कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण हैं. जबकि 53.82 फीसदी लोगों ने जवाब नहीं में दिया है तो वहीं 08.13 फीसदी लोगों ने कहा कि वे या तो जानते नहीं है या फिर उनका कुछ इस बारे में नहीं कहना है.

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में कुल 294 विधानसभा की सीटें हैं. किसी भी दल को राज्य में सरकार बनाने के लिए 148 सीटों की जरूरत होगी. 2011 के विधानसभा चुनाव में वाम दलों के गढ़ में ममता बनर्जी ने पहली बार बड़ी सेंध लगाई थी. 34 साल तक सत्ता में रहे वामदलों के गठबंधन को हराकर टीएमसी ने कुल 294 सीटों में से 194 सीटें हासिल की. 2016 के विधानसभा चुनाव में टीएमसी 211 सीटों जीतकर दूसरी बार राज्य में सरकार बनाई थी. ऐसे में ममता बनर्जी की कोशिश इस बार विधानसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाने की रहेगी.

ये भी पढ़ें: West Bengal Opinion Poll: टीएमसी या BJP किसकी बनेगी सरकार? जानें- कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
भारतीय एजेंट ने पाकिस्तान में घुसकर मारे 30 आतंकी, लश्कर ऑपरेटिव का चौंकाने वाला दावा!
भारतीय एजेंट ने पाकिस्तान में घुसकर मारे 30 आतंकी, लश्कर ऑपरेटिव का चौंकाने वाला दावा!
बांकीपुर जीत के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, बोले- 'Gen-Z का...'
बांकीपुर जीत के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, बोले- 'Gen-Z का...'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
टी. दिलीप की विदाई पर इमोशनल हुए रोहित शर्मा, कहा- आप एक लेजेंड हैं
टी. दिलीप की विदाई पर इमोशनल हुए रोहित शर्मा, कहा- आप एक लेजेंड हैं
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
Victoris ने क्यों जीता Car of the Year अवॉर्ड?
Victoris ने क्यों जीता Car of the Year अवॉर्ड?
Wall Plaster Damage: क्या कील ठोकते ही खराब हो जाती है दीवार? अपनाएं ये आसान उपाय
क्या कील ठोकते ही खराब हो जाती है दीवार? अपनाएं ये आसान उपाय
Embed widget